30/07/2025
भारतीय जैन संघठना चैप्टर सांचौर द्वारा “प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025” का भव्य आयोजन
सांचौर।
भारतीय जैन संघठना (BJS) चैप्टर सांचौर द्वारा फाउंडेशन प्रोग्राम की श्रृंखला में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए “प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025” का भव्य आयोजन को जैन दादावाड़ी सभागार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन का उद्देश्य सांचौर तहसील क्षेत्र के सकल जैन समाज के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक, प्रोफेशनल एवं रचनात्मक क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को समाज के समक्ष सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं नवकार मंत्र से की गई। बीजेएस अध्यक्ष सीए श्रीपाल लूणिया ने अपने स्वागत उध्बोधन में कहा - “यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे बीजेएस परिवार की सहभागिता, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। जब समाज एकजुट होता है, तभी ऐसे आयोजन प्रेरणा के स्रोत बनते हैं।”
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस श्री शरण गोपीनाथ कांबले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा:
“जीवन की कठिन परिस्थितियाँ आपकी दिशा बदल सकती हैं, लेकिन संकल्प को नहीं।
मैं भी एक छोटे गाँव से आया, मेरे पिता की संघर्षशील जीवनशैली ने ही मुझे आईपीएस बनने की प्रेरणा दी।”
उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशा मुक्त जीवन की अपील करते हुए कहा –
“नशा केवल शरीर को नहीं, समाज की गति को भी धीमा करता है। यदि आप समाज में बदलाव चाहते हैं, तो पहले खुद को बदलें।”
मुख्य मंच पर सम्मान प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि आईपीएस श्री शरण गोपीनाथ कांबले एवं विशेष अतिथियों में जुगराज जी बाफना, डॉ. उदाराम जी वैष्णव, लक्ष्मीचंद जी गांधी, शांतिलाल जी बोथरा, मोहनलाल जी मालू एवं बाड़मेर जैन समाज अध्यक्ष केवलचंद जी बोहरा एवं दिनेश भाई गुरूजी द्वारा कक्षा 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट स्तर, प्रोफेशनल चयन (CA, MBBS, IBPS, NEET, Ph.D.), और विशेष धार्मिक अध्ययन (जैनोलॉजी डिप्लोमा आदि) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का मेडल, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं लैपटॉप बैग प्रदान कर सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई
कार्यक्रम के दौरान बीजेएस संभागीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश जी बोहरा ने की उन्होंने बीजेएस की कार्यशेली एवं विचारधारा से सभी को अवगत करवाया एवं महासचिव मूलचंद छाजेड़ ने चयन प्रक्रिया एवं कार्यक्रम की जानकारी दी
विशिष्ट अतिथि डॉ. उदाराम जी वैष्णव ने जैन समाज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा - “आपका जैन परिवार में जन्म लेना सौभाग्य है, जहाँ शिक्षा और संस्कार को सर्वोपरि माना जाता है।”
केवलचंद जी बोहरा ने कार्यक्रम की निरंतरता बनाए रखने की माँग रखते हुए, आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।
इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक महावीर शिक्षण संस्थान सांचौर रहे, जिनके पदाधिकारियों को विशेष स्मृति चिन्ह देकर मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश जी मालू द्वारा किया गया एवं फाउंडेशन हेड संजय मालू द्वारा बताया गया की बीजेएस के माध्यम से प्रत्येक माह समाजकल्याण से जुड़े विविध क्षेत्रों में रचनात्मक और उपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जिससे समाज के हर वर्ग तक संगठन की सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना पहुँच सके।”
कार्यक्रम में बाबूलाल धारीवाल, बाबूलाल छाजेड़, पार्षद केवल चंद सेठिया, बाबूलाल बोहरा, गौतमचंद M. बोथरा, हस्तीमल मेहता, नारायणदास बोथरा, डॉ. मोहनलाल दोसी, भेरूलाल मालू, अशोक बोहरा, राजमल जैन, कनक राज जैन, मणिलाल मुथा, जुगराज गांधी, अशोक सेठ, चम्पालाल गांधी, पवन बोथरा, सतीश मेहता, मदनलाल सिंघवी, दिनेश छाजेड़, प्रदीप डागा, बीजेएस गुडामालानी अध्यक्ष अभयकुमार सिंघवी, महासचिव सुरेश पारख, बीजेएस सांचौर उपाध्यक्ष धर्मीचंद मुथा, उपाध्यक्ष गौतमचंद N. बोथरा, कोषाध्यक्ष विजय नाहटा, सचिव राजकुमार बोहरा, रमेश गलुपिया, हितेश संखलेचा, अशोक श्रीश्रीमाल, जसवंत जैन, महेन्द्र मालू, सीए नरेन्द्र मालू, सिद्धार्थ भंसाली, चम्पालाल तातेड़, दुर्गादास भंसाली, सीए.प्रदीप जैन, जयेश जैन, अंश जैन, पवन सिंघवी, सुनील बोथरा सहित बीजेएस लेडीज़ विंग की सभी सदस्याएँ एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे जिससे इस आयोजन को एक संस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक प्रेरणा में परिवर्तित कर दिया।
Bharatiya Jain Sanghatana (BJS), Pune Bharatiya Jain Sanghatan, Karnataka