Bishnoi Samaj

Bishnoi Samaj Bishnoi web will help you info on the Bishnoi Community. It includes 29 Rules, Bishnoi Movement etc.

Bishnoi: The website provides comprehensive information on the Bishnoi community, also known as Vishnoi Panth. It delves into the religion's 29 rules established by Jambheshwar Ji (Jambhoji), the Shabadwani , and the various Bishnoi castes and tribes. It also highlights the Bishnoi movement's commitment to environmental conservation. The site includes details about the Aarti, Bhajans, and Sakhi related to Guru Jambheshwar, enriching the spiritual experience for the followers.

राजस्थान सरकार ने प्रकृति प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरे प्रदेश में खेजड़ी वृक्ष की कटाई पर तत्काल प्रभाव ...
13/02/2026

राजस्थान सरकार ने प्रकृति प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरे प्रदेश में खेजड़ी वृक्ष की कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया है।
राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि खेजड़ी के संरक्षण को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संतुलन का प्रतीक है। यह निर्णय निश्चित रूप से हरित राजस्थान की दिशा में एक मजबूत पहल है।
आइए, हम सब मिलकर प्रकृति संरक्षण के इस संकल्प को और मजबूत बनाएं। 🌿💚

गांव सदलपुर के लिए यह क्षण अत्यंत गौरव, हर्ष और गर्व का है। 🌸गांव की होनहार जुड़वां बेटियां पूनम एवं पुष्पा, सुपुत्री श्...
08/02/2026

गांव सदलपुर के लिए यह क्षण अत्यंत गौरव, हर्ष और गर्व का है। 🌸
गांव की होनहार जुड़वां बेटियां पूनम एवं पुष्पा, सुपुत्री श्री हंसराज खीचड़ जी, का हरियाणा में Assistant Professor पद पर चयन होना पूरे समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
इस उपलब्धि को और भी ऐतिहासिक बनाता है यह तथ्य कि पूरे हरियाणा में
✨ पुष्पा ने प्रथम स्थान
✨ पूनम ने छठा स्थान
प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि बेटियां न केवल किसी से कम नहीं, बल्कि कई बार लड़कों से भी अधिक प्रतिभाशाली होती हैं।
इन दोनों बेटियों ने अपने माता-पिता के साथ-साथ गांव सदलपुर और पूरे समाज का नाम रोशन किया है। यह सफलता माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार, संघर्ष और निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है। श्री हंसराज जी ने बेटियों को शिक्षा का मजबूत आधार देकर समाज के सामने एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।
बालिका शिक्षा के क्षेत्र में पूनम और पुष्पा आज पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी यह सफलता हर उस बेटी को हौसला देती है जो सपने देखती है और हर उस परिवार को संदेश देती है जो बेटियों को आगे बढ़ते देखना चाहता है।
हम दोनों बेटियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं शुभाशीष प्रेषित करते हैं। 🌺
एक बार पुनः श्री हंसराज जी एवं समस्त परिवार को बहुत-बहुत बधाई। 🙏

05/02/2026

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ महापड़ाव में संतों द्वारा किया जा रहा अमरण अनशन समाप्त कर दिया गया है, लेकिन पर्यावरण प्रेमियों का आंदोलन अब भी जारी है। 🙏🏻

🌸 गर्व का क्षण – बिश्नोई समाज की बेटी ने रचा इतिहास 🌸सांचौर क्षेत्र की होनहार बेटी इन्दु बिश्नोई नेअसिस्टेंट प्रोफेसर (भ...
16/01/2026

🌸 गर्व का क्षण – बिश्नोई समाज की बेटी ने रचा इतिहास 🌸
सांचौर क्षेत्र की होनहार बेटी इन्दु बिश्नोई ने
असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) पद पर
सम्पूर्ण राजस्थान में 39वीं रैंक प्राप्त कर फाइनल चयन हासिल किया है।
विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि इस भर्ती में जालौर जिले से एकमात्र चयन इन्दु बिश्नोई का हुआ है।
इन्दु बिश्नोई छह भाई-बहनों के शिक्षित एवं कर्मठ परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहाँ सभी भाई-बहन विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि सम्पूर्ण बिश्नोई समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
उनकी यह सफलता समाज की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
🌿 बिश्नोई समाज को गौरवान्वित करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 🌿

बिश्नोई कैलेंडर 2026 | अमावस्या, जाम्भाणी पर्व व मेले
02/01/2026

बिश्नोई कैलेंडर 2026 | अमावस्या, जाम्भाणी पर्व व मेले

बिश्नोई कैलेंडर 2026 विक्रम संवत 2083 के अनुसार। अमावस्या, जाम्भाणी पर्व, मुकाम, जांबा सहित प्रमुख बिश्नोई मेलों की तिथ....

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉✨श्री गुरु जंभेश्वर भगवान की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे, सभी धर्म प्रेमियों के जीवन...
31/12/2025

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉✨
श्री गुरु जंभेश्वर भगवान की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे, सभी धर्म प्रेमियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और सफलता का वास हो। 🙏
नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसर लेकर आए — यही कामना है।
श्री गुरु जंभेश्वर भगवान की जय! 🌿🕉️

श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान द्वारा प्रणीत "सबद वाणी"
19/12/2025

श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान द्वारा प्रणीत "सबद वाणी"

श्री जम्भेश्वर भगवान (जांभोजी) द्वारा प्रणीत, सबद वाणी 120 सबद: Shabadwani, habdwani jambheshwar bhagwan, bishnoi shabdwani.

https://www.bishnoi.co.in/2025/12/ravi-bishnoi-ipl-2026.html
19/12/2025

https://www.bishnoi.co.in/2025/12/ravi-bishnoi-ipl-2026.html

बिश्नोई समाज के गौरव रवि बिश्नोई को IPL 2026 नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने ₹7.20 करोड़ में खरीदा।

श्री रामरतन जी करीर कुदसू का राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ( ) द्वारा आयोजित भूवैज्ञानिक परीक्षा-2024 में पूरे प्रदेश में...
01/10/2025

श्री रामरतन जी करीर कुदसू का राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ( ) द्वारा आयोजित भूवैज्ञानिक परीक्षा-2024 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं । ✌️✌️
#बिश्नोई 👍✌️

सांचौर में बिश्नोई समाज की 282 प्रतिभाओं का सम्मान, IAS दिनेश बिश्नोई व CDS दिशांत समेत युवाओं को जिला स्तरीय समारोह में...
20/07/2025

सांचौर में बिश्नोई समाज की 282 प्रतिभाओं का सम्मान, IAS दिनेश बिश्नोई व CDS दिशांत समेत युवाओं को जिला स्तरीय समारोह में किया गया सम्मानित।

सांचौर में बिश्नोई समाज की 282 प्रतिभाओं का सम्मान, IAS दिनेश बिश्नोई व CDS दिशांत समेत युवाओं को जिला स्तरीय समारोह में ....

समराथल फाउंडेशन: NEET/ IIT-JEE में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन फॉर्म 2025 जारी। राजस्थान के जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियो...
31/05/2025

समराथल फाउंडेशन: NEET/ IIT-JEE में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन फॉर्म 2025 जारी। राजस्थान के जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर। अंतिम तिथि: 🗓 06 जून, 2025
https://www.bishnoi.co.in/2025/05/samrathal-foundation.html

समराथल फाउंडेशन NEET/IIT JEE स्कॉलरशिप 2025 आवेदन: राजस्थान बिश्नोई समाज के 12वीं विज्ञान वर्ग के होनहार छात्रों के लिए ...
24/05/2025

समराथल फाउंडेशन NEET/IIT JEE स्कॉलरशिप 2025 आवेदन: राजस्थान बिश्नोई समाज के 12वीं विज्ञान वर्ग के होनहार छात्रों के लिए समराथल फाउंडेशन द्वारा NEET/IIT JEE की मुफ्त कोचिंग हेतु आवेदन शुरू।

https://www.bishnoi.co.in/2025/05/samrathal-foundation-registration-2025.html

Address

Sanchor

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bishnoi Samaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share