CPI-M Samastipur

CPI-M Samastipur Official Facebook Handle of CPI(M) Samastipur District Committee

10/04/2026
10/04/2026
10/04/2026

#मानेसर/ #चंडीगढ़: #हरियाणा सरकार राज्य में 23196 रूपये न्यूनतम मजदूरी लागू करे। मानेसर व राज्य में मजदूर आंदोलन पर दमन बंद हो - सीटू

मजदूर संगठन सीटू हरियाणा प्रदेश महासचिव जय भगवान उपाध्यक्ष सतवीर सिंह व विनोद कुमार ने कहा कि 6 साल की देरी से राज्य सरकार ने कल मजदूर आंदोलन के दबाव में 15220 रूपये न्यूनतम वेतन की घोषणा की है। यह बेहद कम है। राज्य में 2020 में न्यूनतम वेतन रिवाइज होना चाहिए था। उसके बाद 2025 में। रिवाइज करने की इस देरी के चलते मजदूरों की बड़ी आर्थिक हानि हुई है। अब जब यह रिवाइज किया गया है तो काफी कम है। सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन को लेकर जो कमेटी बनाई गई, उसमें हमने तय मापदंडों के आधार पर 30000 रूपये न्यूनतम वेतन की मांग की थी। सरकार द्वारा गठित कमेटी की 9 बैठक हुई। पानीपत में 29 दिसंबर 2025 को हुई कमेटी की बैठक ने सर्वसम्मति से 23196 रूपये न्यूनतम वेतन के प्रस्ताव को सरकार को भेजा था। लेकिन सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन 15200 रूपये करने की घोषणा की गई। हमारी मांग तो 30000 रूपये वेतन की है लेकिन 29 दिसंबर 2025 को कमेटी की सर्वसहमति से बनी राय के आधार पर 23196 रूपये को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।

मानेसर (गुड़गांव) के कई आटोमोबाईल कपंनियों व गारमैंटस क्षेत्र के हजारों मजदूर पिछले कई दिन से वेतन बढ़ौतरी व अन्य मागों को लेकर शान्तिपुर्वक धरना दे रहे हैं। लेकिन इस आन्दोलन पर पुुलिसिया दमन की कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 9 अप्रैल को भी शान्तिपुवर्क धरने पर बैठे मजदूरो पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। मजदूरों की गिरफ्तारी भी की गई है। ऐसा किया जाना बेहद गलत है पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही का तुरंत बंद किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 163 को भी वापस लिया जाए।
उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिकी इजराइल के हमले के बाद हालत बदतर हो गई हैं। बाजार से मजदूरों को जो गैस 80-90 रूपये किलो मिलती थी वह 400-500 रुपए किलो पहुंच चुकी है। सरकारी रेट से सस्ती गैस मजदूरों को मिले। इस बारे में सीटू ने राज्य के मुख्यमंत्री ओर श्रम मंत्री को पत्र लिखा है।

गुड़गांव में आज सीटू एटक aiutuc, hms, इंटक, jms आदि संगठनों के डेलिगेशन ने गुड़गांव मे डीसी को ज्ञापन दिया।

सीटू राज्य महासचिव जय भगवान, उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, विनोद कुमार, जिला प्रधान सुरेश नोहरा, जनवादी महिला समिति की ऊषा सरोहा, एटक महासचिव अनिल पंवार, वजीर सिंह aiutuc, के श्रवण कुमार, अतिरिक पुलिस कमिश्नर, मानेसर पुलिस कमिश्नर परबीना पी, एसीपी मानेसर वीरेंद्र सिंह सैनी, एस डीएम, सुरेंद्र यादव, डीएलसी नवीन शर्मा , एलसी कुशल कटारिया से बातचीत की ज्ञापन सौंपा ओर गिरफ्तार मजदूरों को रिहा करने की बात की, मजदूरों की गिरफ्तारी पर तुरंत बंद करने की बात की। पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार मजदूरों को रिहा करवाने के लिए टीम मानेसर सेक्टर थाने मे मोजूद हैं।

जारीकर्ता
जय भगवान
महासचिव सीटू हरियाणा
मो. 9416517306
8708327229

*सरकार को भेजे गए पत्र में निम्नलिखित मांग की गई।*
1. राज्य में 23196 रूपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। इसका नोटिफिकेशन तुरंत जारी हो।
2. मानेसर, गुड़गावं में धारा 163 हटाई जाए। मजदूरों पर पुलिस दमन तुरंत बंद हो।
3. गिरफतार मजदूरों को तुरंत रिहा किया जाए, घायल मजदूरों का इलाज हो।
4. सभी मजदूरों के लिए सरकारी रेट पर एलपीजी गैस की व्यवस्था करवाई जाए।
5. ओवर टाईम कार्य का मजदूरों को डबल वेतन दिलाना सुनिष्चित किया जाए
6. आन्दोलनकारी मजदूरों की सभी मांगो का निपटारा किया जाए हो।
7. लाठीचार्ज की न्यायिक जांच हो व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

09/04/2026
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति उजियारपुर अंचल कमेटी के के द्वारा अंचल मंत्री बसंती देवी के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत...
08/04/2026

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति उजियारपुर अंचल कमेटी के के द्वारा अंचल मंत्री बसंती देवी के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन गावपुर योगी चौक पर किया गया सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राज्य सचिव नीलम देवी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार में गैस की भारी किल्लत हो गई है महिलाओं को खाना बनाने में काफी परेशानी हो रही है गैस के संचालक कालाबाजारी कर गैस को बेच रहे हैं महिलाएं गैस के कारण घर में प्रताड़ित हो रही है इसलिए सरकार अविलंब प्रत्येक परिवार में गैस की आपूर्ति करें । नालंदा जिला में महिला के साथ हुई और मानवीय घटना के दोषियों को वहां की पुलिस अविलंब गिरफ्तार करें।बिजली बिल विधेयक 2025 लोगों के ऊपर थोपी गई महगी बिजली विधेयक है। इसे बिहार सरकार तुरंत वापस ले। सभा को संबोधित बसंती देवी रंजीता देवी काजल किरण शर्मा आशा कुमारी बिंदु देवी चिंता देवी यामिनी देवी मीरा देवी रिंकू देवी सुनीता देवी आशा देवी मुन्नी देवी रानी सुनैना आदि लोगों ने संबोधित किया सभा में सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थे

07/04/2026
बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर एवं दलसिंहसराय अंचल किसान कौंसिल बैनर तले रसोई' गैस किल्लत की किल्लत को लेकर पुतला जलाया...
07/04/2026

बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर एवं दलसिंहसराय अंचल किसान कौंसिल बैनर तले रसोई' गैस किल्लत की किल्लत को लेकर पुतला जलाया गया। एवं बुद्धा गैस एजेंसी समस्तीपुर में कालाबाजारी के खिलाफ एजेंसी कार्यालय पर प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यालय पर राजाराम मोहन राय की अध्यक्षता में सभा को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह अंचल मंत्री उपेन्द्र राय रघुनाथ राय अनिल कुमार राय, नीतिश कुमार सुबोध कुमार, सहित अन्य साथियों ने केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत हो रहे हैं।
दलसिंहसराय के केवटा में किसान नेता विधान चन्द्र एव रामसेवक राय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया

02/04/2026

आदरणीय प्रधानाध्यापक
महाशय
बिहार में कुछ लोग अपने आपको मध्याह्न भोजन पटना कार्यालय से बात करने की बात बता कर आपके व्हाट्स ग्रुप में मैसेज करके आपसे आग्रह करता है अमुक तारीख को एक बैठक रसोइया की होने वाली है आप रसोइया को आधारकार्ड तथा 100 रु लेकर भेजिए।
आप जानते हैं कि रसोइया में शिक्षा का घोर अभाव हैं वो आपकी बात पर विश्वास कर बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं जहां उनका आर्थिक शोषण होता है
किसी भी संघ को बैठक करनी है तो वह अपने संगठन के लोगो के माध्यम से खबर भेज कर स्वयं ही बैठक करते आपका सहारा नहीं लेते।
29 मार्च को मोरवा प्रखंड में आपके माध्यम से बैठक बुलाई थी आज मुझे जानकारी मिली है कि 4अप्रैल को पूसा प्रखंड में तथा 5 अप्रैल को विभूतिपुर प्रखंड में आपके माध्यम से बैठक बुलाई गई है।
आपसे निवेदन है कि आप अपने स्तर से किसी रसोइया को किसी भी संघ की बैठक में हिस्सा लेने की सूचना न दे।
संघ अपने स्तर से बैठक बुलाने के लिए स्वतंत्र है।
मनोज कुमार गुप्ता
अध्यक्ष
बि रा मिड डे मील वर्कर्स यूनियन
9835658061

02/04/2026

WRITTEN BY ONE OF THE MOST PROMINENT REVOLUTIONARY POET - FAIZ AHMED FAIZ. COMPOSED BY KAJAL GHOSH.

02/04/2026
संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से आज 1 अप्रैल को देशव्यापी काला दिवस मनाने का आह्वान किया गया था जिसके आधार पर आज 1 बजे दिन ...
01/04/2026

संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से आज 1 अप्रैल को देशव्यापी काला दिवस मनाने का आह्वान किया गया था जिसके आधार पर आज 1 बजे दिन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ स्थल से जुलूस निकला ।जुलूस में शामिल सभी लोग काला फीता लगाकर झंडा बैनर लेकर चल रहे थे।जुलूस का नेतृत्व एटक के सुधीर देव एवं सीटू के रघुनाथ राय कर रहे थे। जुलूस के समाहरणालय गेट पर पहुंचने के बाद एक सभा की अध्यक्षता बी एस एस आर यूनियन के सचिव विश्वनाथ राय एव एटक के प्रेम कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया ।सभा को सीटू के जिला सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार जो 4 श्रम संहिता देश के मजदूरों पर थोपा है वह मजदूर वर्ग मानने को तैयार नहीं है क्योंकि मजदूरों के मौलिक अधिकार जैसे संगठन बनाने, हड़ताल करने, निर्धारित समय से अधिक काम करवाने,जैसे मजदूर विरोधी श्रम कोड लाया गया है ,विवाद सुलझाने हेतु दिशाहीन रास्ता बना कर अदानी अंबानी को फायदा पहुंचाने वाला कानून देश का मजदूर वर्ग मानने से इनकार करता है।
ईरान के साथ अमरीका और इजरायल की दादागिरीपूर्ण हमला का विरोध करती है।नया बिजली बिल निजी कंपनी को लूटने की छूट के रूप में लाया गया है जिसको वापस लेने की जरूरत है।एटक के जिला सचिव कॉम राम बिलास शर्मा ने मज़दूर विरोधी कानून के विरुद्ध देश व्यापी जंगजु आंदोलन चलाने हेतु संकल्प को दोहराया
।किसान नेता सुरेन्द्र सिंह मुन्ना ने संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा की घटना ने साबित किया कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज है।
अ भा किसान सभा के नेता सत्य नारायण सिंह ,खेत मजदूर के नेता अनिल प्रसाद, सीटू के एस एम ए इमाम बी एस एस आर यूनियन के पार्थों सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि संहिता के लागू होने से मज़दूरों का जीवन नरक हो जाएगा। कार्यक्रम में किसान सभा के उपेंद्र राय,एडवा के प्रदेश सचिव नीलम देवी,किसान नेता शंभू चौधरी,एटक के शंकर राम भी मौजूद थे।
भवदीय
मनोज कुमार गुप्ता
सचिव
सीटू जिला कमिटी समस्तीपुर

Address

Shaheed Com. Uday Shankar Singh Bhavan
Samastipur
848101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPI-M Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share