Janata Dal United - Samastipur

Janata Dal United - Samastipur जनता दल यूनाइटेड - समस्तीपुर के आधिकारिक पेज से जुड़ें

08/09/2026

: जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की प्रेस वार्ता


08/09/2026

बिहार बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटा है।

हर जिले के लिए माइक्रो प्लानिंग की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नौका से भी चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाई जाएँगी।

मोबाइल चिकित्सा वैन, कैंप अस्पताल, एंटी वेनम से लेकर 60 प्रकार की दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


07/09/2026

नीतीश जी के अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।
उनकी संवेदनशील सोच और दूरदर्शी नीतियों के कारण आज मात्र 10 रुपये मासिक शुल्क पर इंजीनियरिंग और 5 रुपये के शुल्क पर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई सुनिश्चित हुई है।


07/09/2026

- अमर शहीद रामफल मंडल जी के शहादत दिवस को राजकीय समारोह का दर्जा देने के लिए आभार कार्यक्रम।

07/09/2026

माननीय नीतीश जी के नेतृत्व में गांवों के विकास के साथ-साथ उन्हें बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का काम जमीन पर शुरू हुआ।
आज पक्की गली, नाली, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों की तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है।
यह बदलाव सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का नहीं, बल्कि बेहतर जीवन, बेहतर अवसर और नए बिहार के निर्माण का प्रमाण है।


06/09/2026

माननीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार ने विकास और बदलाव के एक नए युग का अनुभव किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने, बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करने और युवाओं के लिए आगे बढ़ने के मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में किए गए कार्यों पर आज हर बिहारवासी गर्व करता है।


06/09/2026

बिहार की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान को विकास से जोड़कर माननीय नीतीश कुमार जी ने पर्यटन को नई दिशा दी है। बोधगया, राजगीर, वैशाली और पुनौराधाम जैसे स्थलों का विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार बिहार की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। आज बिहार अपनी विरासत पर गर्व करता है और दुनिया बिहार को नए नजरिए से देख रही है।


06/09/2026

माननीय नीतीश जी ने बिहार में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का विस्तार कर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई।
आज उद्यमी योजनाओं के माध्यम से हजारों परिवार अपने सपनों को साकार कर रहे हैं और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।


05/09/2026

प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान करना जद (यू) की प्राथमिकता रही है। माननीय श्री नीतीश कुमार जी ने जनसमस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की इस पहल की शुरुआत की थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जद (यू) कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Address

Samastipur
848205

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janata Dal United - Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share