DC Sahibganj

DC Sahibganj This is Official Page of District Administration. Main purpose is to inform about various activities and functions organized by district officials.

This is Official Page of District Administration.

| Sri Deepak Kumar Dubey |
Deputy Commissioner, Sahibganj
| 37th DC since 18.04.2026 |
| Committed to development and public service |

आज आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों द्वारा प्रस्तुत मांगों, शिकायतों एवं लोकहित से जुड़े माम...
02/06/2026

आज आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों द्वारा प्रस्तुत मांगों, शिकायतों एवं लोकहित से जुड़े मामलों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई की। प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक निर्देश दिया। Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand fans

सिद्धो-कान्हो सभागार में पेसा अधिनियम (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित राउंड टेबल ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्...
02/06/2026

सिद्धो-कान्हो सभागार में पेसा अधिनियम (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित राउंड टेबल ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पारंपरिक प्रधानों को पेसा के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। ग्राम सभा को सशक्त बनाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही पेसा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज में iRAD/eDAR प्रणाली से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्...
02/06/2026

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज में iRAD/eDAR प्रणाली से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सड़क दुर्घटना डेटा की सटीक प्रविष्टि, eDAR पोर्टल के माध्यम से त्वरित मुआवजा प्रक्रिया, Hit & Run मामलों के प्रबंधन, Good Samaritan प्रावधानों तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड...
01/06/2026

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डबल लॉक एवं सीलबंद विधानसभा कक्षों को नियमानुसार खोलकर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा उनके सुरक्षित रख-रखाव की समीक्षा की।

साथ ही सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरण, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का निरीक्षण कर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को अद्यतन एवं प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण उपरांत वेयरहाउस को पुनः डबल लॉक कर विधिवत सीलबंद किया गया। Chief Electoral Officer, Jharkhand Election Commission of India

कार्यालय प्रकोष्ठ में आईटीडीए एवं जिला कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में Post-Matric Scholars...
01/06/2026

कार्यालय प्रकोष्ठ में आईटीडीए एवं जिला कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में Post-Matric Scholarship, साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा मुंडा आवास योजना, छात्रावास निर्माण, पीएम जनमन अंतर्गत मल्टीपरपज सेंटर निर्माण तथा डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया ।

साथ ही पीवीटीजी परिवारों के सर्वेक्षण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने, छात्रावासों की क्षमता वृद्धि, रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren IPRD Jharkhand

धूम्रपान करना टीबी के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ी बाधाओं में शामिल हैं। इससे टीबी का जोखिम बढ़ जाता है। हम स्वस्थ जीवनशैली...
31/05/2026

धूम्रपान करना टीबी के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ी बाधाओं में शामिल हैं। इससे टीबी का जोखिम बढ़ जाता है। हम स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और बुरी आदत से दूरी बनाकर टीबी को रोकने में मदद कर सकते हैं। धूम्रपान को ना कहें और स्वस्थ जीवन को हां कहें।

31/05/2026

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची प्रदर्शित की गई है। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि अपनी सुविधा अनुसार संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम जांचें तथा आवश्यकता होने पर संबंधित BLO से संपर्क करें। Chief Electoral Officer, Jharkhand

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के तहत तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रैली एवं जागरूकता अभियान संचालि...
31/05/2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के तहत तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रैली एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया। उप विकास आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रथ जिलेभर में भ्रमण कर आमजनों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों, कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के जोखिम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करेगा। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों, सहियाओं एवं अन्य सहभागियों द्वारा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया तथा आमजनों से तंबाकू सेवन से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की गई।

Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren

किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण ...
30/05/2026

किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गठित संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा बरहेट प्रखंड के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक, बिक्री अभिलेख, पीओएस मशीन एवं गोदाम का सत्यापन किया गया तथा उर्वरक एवं बीज के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। Office of Chief Minister, JharkhandHemant Soren

आज आयोजित जनता दरबार में भू-अर्जन, पेंशन, आवास, भूमि विवाद, राशन कार्ड, रोजगार, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहि...
29/05/2026

आज आयोजित जनता दरबार में भू-अर्जन, पेंशन, आवास, भूमि विवाद, राशन कार्ड, रोजगार, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न जनसमस्या को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदन के समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया, ताकि आमजन को शीघ्र राहत एवं समस्या का प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जा सके।

Address

Deputy Commissioner Office
Sahibganj
816109

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DC Sahibganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share