11/08/2025
प्रेस विज्ञप्ति
SDPI पार्टी कार्यालय उद्घाटन एवं प्रखंड कमेटी की घोषणा समारोह भव्य रूप से संपन्न
"हम मजलूमों की आवाज हैं, सिर्फ वोट मांगने नहीं आते" – प्रदेश महासचिव तहमीदुर रहमान
बरहरवा//श्रीकुंड, साहेबगंज | 10 अगस्त 2025
श्रीकुंड, अंधारकोठा (मरगुब बिल्डिंग) में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के प्रखंड कार्यालय का भव्य उद्घाटन एवं प्रखंड कमेटी की घोषणा समारोह आज उत्साहपूर्ण और जोशपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष जनाब मो० हनजला शैख साहब ने किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा—
"एसडीपीआई की विचारधारा हिन्दुस्तान की किसी भी अन्य पार्टी में नहीं मिलेगी। यह पार्टी सभी धर्मों के बीच बराबरी, भाईचारा और इंसाफ की बात करती है तथा मजलूमों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ती है।"
उन्होंने आगे कहा कि SDPI का नारा "भूख से आज़ादी, खौफ़ से आज़ादी" केवल शब्द नहीं, बल्कि एक आंदोलन है।
"भूख से आज़ादी का मतलब है कि देश का कोई भी नागरिक भूख से मजबूर न हो। हर व्यक्ति को रोजगार, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन मिले।
खौफ़ से आज़ादी का अर्थ है कि किसी भी धर्म, जाति या तबके के लोग डर और असुरक्षा के माहौल में न जिएं। हम ऐसा भारत चाहते हैं जहाँ इंसाफ, बराबरी और शांति कायम हो।"
प्रदेश महासचिव जनाब तहमीदुर रहमान साहब ने कहा—
"SDPI चुनाव के समय आकर सिर्फ वोट मांगने वाली पार्टी नहीं है। हम पूरे साल जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं, उनके लिए आवाज उठाते हैं और समाधान के लिए संघर्ष करते हैं।"
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी जनाब हबीबुर रहमान साहब ने नवगठित प्रखंड कमेटी की घोषणा की—
प्रखंड कमेटी:
प्रखंड अध्यक्ष: नुरजेमान शेख उपाध्यक्ष: वसीकुल आलम महासचिव: अहसन अली कोषाध्यक्ष: अब्दुर रहमान सदस्य: अब्दुल हादी, असगर अली, इन्तेसार आलम, अब्दुल जलील, ओबैदुल्लाह आजमी
नवनिर्वाचित टीम को उन्होंने शुभकामनाएं भी दीं।
जिला अध्यक्ष जनाब अब्दुल वदूद साहब ने कहा कि प्रखंड कमेटी के गठन से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित के कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जाएंगे।
मौके पर उपस्थित:
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमर फारूक, सफत अली,अशरफ अली,शहाबुद्दीन, हुमायूं, रेजाउल, रबिउल शेख और मोदस्सीर आलम।
कार्यक्रम में जिले व प्रदेश के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
अंत में जिला महासचिव जनाब अब्दुस समद साहब ने सभी का आभार व्यक्त किया।
भवदीय,
अब्दुस समद
जिला महासचिव, SDPI साहेबगंज
मोबाइल: 99345 31624