14/02/2026
कोसी के डीआईजी कुमार आशीष ने सूखा नशा के खिलाफ एक नई पहल शुरुआत की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मादक पदार्थ की तस्करी और भंडारण के खिलाफ आगे आएं. इसके लिए एक हेल्पलाइन सेंटर का नंबर 9060384865 जारी किया गया है, जहां लोग सूचनाएं दे सकते हैं. इस पहल का उद्देश्य कोसी क्षेत्र में सूखा नशा के फैलाव को रोकना है, जो युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. डीआईजी ने बताया कि इस नंबर पर मिली सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम कार्रवाई करेगी और दोषियों को पकड़ा जाएगा.