ABVP Saharsa

ABVP Saharsa Official Page of ABVP Saharsa.

ABVP SAHARSA BIHAR
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (संक्षिप्त-एबीवीपी या विद्यार्थी परिषद) विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। इसकी स्थापना छात्र हित और छात्रों को उचित दिशा देने के लिए किया गया. विद्यार्थी परिषद का नारा है - ज्ञान, शील और एकता ।

स्थापना
अखिल भारतीय विद्यार्थी की स्थापना मुंबई में ९ जुलाई, १९४९ को हुई थी। इसकी स्थापना का श्रेय प्रोफेसर ओमप्रकाश बहल को दिया जाता है।
उद्देश्य

अखिल भा

रतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। देश की युवा छात्र शक्ति का यह प्रतिनिधि संगठन है। इसकी मूल अवधारणा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। इसका नारा है - छात्र शक्ति-राष्ट्रशक्ति । वैसे एवीवीपी का आधिकारिक स्लोगन - ज्ञान, शील, एकता - परिषद् की विशेषता है।

संगठन
राष्ट्रवादी छात्रों के इस संगठन की हर वर्ष देशव्यापी सदस्यता होती है। देश के सभी विश्वविद्यालयों और अधिकांश कॉलेजों में परिषद की इकाईयां हैं। अधिकांश छात्रसंघों पर परिषद का ही अधिकार है। संगठन का मानना है कि आज का छात्र कल का नागरिक है। हर वर्ष होने वाले प्रांतीय और राष्ट्रीय अधिवेशनों के द्वारा नई कार्यसमिति गठित होती हैं और वर्ष भर के कार्यक्रमों की धोषणा होती है। यह एकमात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की अवधारणा में विश्वास रखता है। और इसी कारण परिषद के अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर हीं चुने जाते हैं। इसकी चार स्तरीय इकाईयां होती है। पहली कॉलेज इकाई, दूसरी नगर इकाई, तीसरी प्रांत इकाई और चौथी राष्ट्रीय इकाई। अब कई स्थानों पर जिला इकाई भी बनने लगी है।

कार्य
स्थापना काल से हीं संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देश व्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। आज इस संगठन से जुड़े रहे लोग समाज-जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और कश्मीर से धारा ३७० को हटाने के लिए विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आदोलन चलाते रहा है। बांग्ला देश को तीन बीघा भूमि देने के विरुद्ध परिषद ने ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था। विद्यार्थी परिषद् देशभर के अनेक राज्यों में प्रकल्प चलाती है.बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है.इसके अलावा वैसे निर्धन मेधावी छात्र, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिय़े निजी कोचिंग संस्थानों में नहीं जा सकते...उनके लिये स्वामी विवेकानंद निशुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाता है..राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की ओर से हरेक साल student exchange for inter-state living का आयोजन किया जाता है.. जिसके तहत दूसरे राज्य में रहने वाले छात्र अन्य राज्यों में प्रवास करते हैं..और वहां की संस्कृति और रहन-सहन से परिचित होते हैं.


मुखपत्र

हिंदी में नई दिल्‍ली से प्रकाशित 'राष्‍ट्रीय छात्रशक्ति' अ.भा. विद्यार्थी परिषद् का मुखपत्र है। यह शिक्षा क्षेत्र की अग्रणी पत्रिका है। इसके संपादक आशुतोष हैं। अवनीश सिंह राजपूत, संजीव कुमार सिन्‍हा संपादक मंडल के सदस्‍य हैं।
राष्‍ट्रीय पदाधिकारी

अ.भा. विद्यार्थी परिषद् के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं प्रा. छगन भाई पटेल एवं सुश्री निधि त्रिपाठी राष्‍ट्रीय महामंत्री हैं।

http://hi.wikipedia.org/wiki/अखिल_भारतीय_विद्यार्थी_परिषद

*BNMU स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) की प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। सभी छात्र-छात्राएं अपने ईमेल आईडी एवं ...
15/06/2026

*BNMU स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) की प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। सभी छात्र-छात्राएं अपने ईमेल आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन कर मेरिट लिस्ट में अपना चयन अवश्य जांच लें। जिन अभ्यर्थियों का किसी कॉलेज में चयन (College Allotment) हो चुका है, वे सबसे पहले अपनी सीट को Accept करें।*

*सीट Accept करने के बाद ही Offer Letter डाउनलोड करें तथा नामांकन से संबंधित आगे की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें।*

Link

Welcome to this college admissions software that can automate the entire college admissions process from beginning to end. Admissions and enrollment software handles most or all of the administrative aspects of attracting students to a school and enrolling them into the institution.

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सहरसा द्वारा 9 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ...
13/06/2026

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सहरसा द्वारा 9 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय छात्र दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में, राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
#गूगल_फॉर्म
https://forms.gle/THqLRhfb5JVPde7S9

ABVP North Bihar

"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है।"माँ भारती के अमर सपूत, अपनी रचनाओं के ...
11/06/2026

"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है।"

माँ भारती के अमर सपूत, अपनी रचनाओं के माध्यम से देशवासियों के ह्रदय में देशभक्ति की लौ जलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

आपका बलिदानी जीवन हमें राष्ट्र सेवा के लिए युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा।

मिथिला की पावन धरती सुपौल 18जून 26 से 21जून 26 तक होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग ...
07/06/2026

मिथिला की पावन धरती सुपौल 18जून 26 से 21जून 26 तक होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत अभ्यास वर्ग में आने वाले सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है।
ABVP Saharsa

नारी सशक्तिकरण के प्रतीक, त्याग और न्याय के मूर्ति, जनकल्याण के लिए समर्पित, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जयंती पर कोट...
31/05/2026

नारी सशक्तिकरण के प्रतीक, त्याग और न्याय के मूर्ति, जनकल्याण के लिए समर्पित, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

31/05/2026
  स्नातक UG( सत्र 2026-2030)के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 22 मई से 05 जून 2026 तक निर्धारित ...
24/05/2026


स्नातक UG( सत्र 2026-2030)के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 22 मई से 05 जून 2026 तक निर्धारित की गई है ।
'इच्छुक' छात्र एवं छात्रा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Welcome to this college admissions software that can automate the entire college admissions process from beginning to end. Admissions and enrollment software handles most or all of the administrative aspects of attracting students to a school and enrolling them into the institution.

22/05/2026

Address

Madhav Niketan Panchawati Chowk
Saharsa
852201

Telephone

+919031366313

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Saharsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP Saharsa:

Share