एक पहल "समाज की ओर"

एक पहल "समाज की ओर" #सेवा ही संकल्प हमारा

सुनो लड़कियों 7 तारीख से मामला चॉकलेट से शुरू होगा और 14 तारीख तक नोचने तक आजाएगा। कुछ ऐसे तैयार किया गया है मुहब्बत में...
12/02/2026

सुनो लड़कियों
7 तारीख से मामला चॉकलेट से शुरू होगा और 14 तारीख तक नोचने तक आजाएगा। कुछ ऐसे तैयार किया गया है मुहब्बत में गुमराह करने का महीना।
प्रेम किसी तारीख और किसी महीने का मोहताज नहीं है। अंधविश्वास से बचें सतर्क रहे सुरक्षित रहे....... अपने घर की मर्यादा बनाए रखे
सुनो प्यारी लड़कियों, तुम बहुत अनमोल हो ऐसे न सौंप दो किसी को, तुम मां का आंचल बाप का आसमान हो
तुमसे ही बनी है मां बाबा के घर की इज्जत
कुछ जाहिल तुम्हे दो कौड़ी का तोहफा देकर प्यार जताएंगे, पर तुम अपने पर ठहरी रहना, न किसकी बात में आना, न खुदको दागदार करना
तुम खुदसे प्यार करना, सबसे पहले खुदको रखना, तुम्हारा प्यार अगर तुमसे सच्चा प्यार करता है तो वो खुद तुम्हे इन सबसे दूर रखेगा, तुम बेबाक बातों में न आना
तुम खूब पढ़ना, घूमना फिरना और नया सीख लेना
तुम खुदको इतना बुलंद करना कि तुम्हे कोई ठग न सके
तुम धरती पे खुदा का अनमोल उपहार हो, खुदकी कीमत बनाए रखना ❤️

#2025

26/01/2026

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है।
गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

क्या झंडुबाम फेस्टिवल होते हैं ये विदेशियों के भी।लो बताओ नंगे घूमने का भी एक फेस्टिबल बना लिया।विदेशों के लोगों में बड़ी...
20/01/2026

क्या झंडुबाम फेस्टिवल होते हैं ये विदेशियों के भी।
लो बताओ नंगे घूमने का भी एक फेस्टिबल बना लिया।

विदेशों के लोगों में बड़ी लगन होती है, कुछ भी सेलिब्रेट करना हो महिला पुरुष दोनों ही बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इन दिनों ब्रिटेन के लोग नो ट्राउजर ट्यूब राइड फेस्टिवल मना रहे हैं।

नियम ये है कि कोई भी मेट्रो में सफर करते समय पतलून नही पहनेंगे....खासकर लंदन की मेट्रो में
जबकि तापमान माइनस 3℃ है।
हालांकि बर्लिन, प्राग, येरुशलम, वाशिंगटन डीसी में भी ऐसा डे मनाते है पर लंदन ट्यूब में 2002 से मनाने लगे।
किसी को सुबह सुबह नंग धड़ंग आदमी औरत देखने हो तो इन दिनों लंदन जा सकते हैं।

पहले मेला घूमने जाते थे,अब लगता है जैसे एंट्री एग्ज़ाम देने आए हों —हर कदम पर फीस, हर खुशी का रेट लिस्ट।🎠 झूला – “सिर्फ़...
12/01/2026

पहले मेला घूमने जाते थे,
अब लगता है जैसे एंट्री एग्ज़ाम देने आए हों —
हर कदम पर फीस, हर खुशी का रेट लिस्ट।
🎠 झूला – “सिर्फ़ 2 मिनट, 100 रुपये”
🧜‍♀️ जलपरी शो – “3 मिनट का सपना, 100 रुपये”
🍿 पॉपकॉर्न – “भाव ऐसे जैसे सोना मिला हो”
पहले मेला मनोरंजन था,
अब इन्वेस्टमेंट प्लान बन गया है।
मध्यमवर्गीय परिवार अगर पूरे पाँच लोग लेकर मेला पहुँच जाए,
तो मेला घूमने से ज़्यादा
घर लौटते वक़्त बजट की पोस्टमार्टम होती है।
अब मेला दिलों का नहीं रहा,
ये मेला है —
पैसा है तो पास, वरना दूर से नमस्कार। 😌

15/12/2025

यदि आप एक Facebook Creator हैं और आपके पेज पर 8–10 हजार followers हो चुके हैं, तो आपका पेज एक ऐसे अनजाने ख़तरे में होता है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है।
आज मैं उसी ख़तरे से आपको आगाह कर रहा हूँ।

जब आपके पेज पर 8–10 हजार फ़ॉलोअर्स हो जाते हैं, तब आपके Messenger में कुछ अनजान लोग आपसे संपर्क करते हैं और ब्रांड प्रमोशन के बदले 5 या 6 हज़ार डॉलर देने का प्रस्ताव रखते हैं।
चूंकि पेज से अक्सर कोई खास कमाई नहीं होती, लोग ऐसे प्रस्तावों के लालच में आ जाते हैं।

जैसे ही आप उनका ऑफ़र स्वीकार करते हैं, वे आपसे आपका WhatsApp नंबर, ईमेल माँगते हैं या Messenger में ही एक लिंक भेजते हैं और उस लिंक को खोलने के लिए आपको गाइड करते हैं।
लेकिन जैसे ही आप उस लिंक को फॉलो करते हैं — आपका पेज आपके कंट्रोल से बाहर हो जाता है, यानी आपका पेज हैक हो जाता है।

अब कई लोग सोच लेते हैं कि
“चलो, वैसे भी इस पेज से कोई कमाई नहीं होती थी, हैक हुआ तो हुआ…”
लेकिन आगे जो होता है, उसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

हैकर्स आपका पेज हैक करने के बाद न तो पेज का नाम बदलते हैं,
न आपकी प्रोफ़ाइल पिक्चर,
और न ही आपकी पोस्ट्स डिलीट करते हैं।
वे सिर्फ आपके पेज की स्टोरी में N**e और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते हैं।

आपके friends और followers को तो यह पता नहीं होता कि पेज हैक हो चुका है, और वे यही समझते हैं कि ये अश्लील वीडियो आप ही अपने पेज पर डाल रहे हैं।
इससे आपकी सोशल इमेज तो खराब होती ही है, साथ ही आपकी मानसिक स्थिति पर भी बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
कई लोग इस सदमे में Facebook तक छोड़ देते हैं।

सबसे बड़ी बात —
हैक होने के बाद यह पेज लगभग एक साल बाद ही Facebook खुद डिलीट करता है,
और लाख कोशिश करने पर भी आपको वह वापस नहीं मिलता।

इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के लालच में न आएँ,
और अपने पेज को हैकर्स से सुरक्षित रखें।

#
#
#
#
#

बोलने के बाद इंसान को सुनने की क्षमता भी होनी चाहिए....आज संसद में वोट चोरी पर हुई गरमागरम बहस के बीच अमित शाह ने जैसे ह...
12/12/2025

बोलने के बाद इंसान को सुनने की क्षमता भी होनी चाहिए....
आज संसद में वोट चोरी पर हुई गरमागरम बहस के बीच अमित शाह ने जैसे ही पुराने तीन बड़े ‘वोट चोरी’ मामलों का ज़िक्र किया—नेहरू काल से लेकर इंदिरा गांधी और फिर सोनिया गांधी के दौर तक—पूरा विपक्ष तिलमिला उठा। आरोपों का जवाब देना तो दूर, माहौल गर्म होते ही विपक्ष का एक बड़ा हिस्सा सदन से बाहर निकल गया।
यह दृश्य साफ दिखाता है कि जब खुद उठाया हुआ मुद्दा ही भारी पड़ने लगे, तब बहस में टिकना मुश्किल हो जाता है। अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र बहस से चलता है, भागने से नहीं—और यह बात आज के हालात देखकर बिल्कुल सही भी लगती है।
वोट चोरी पर सच्चाई क्या है, इतिहास क्या कहता है और सुधार कैसे होने चाहिए—इन सभी सवालों से भागकर जवाब नहीं मिलता। जनता सब देख रही है… कौन सवाल पूछ रहा है और कौन सवाल से भाग रहा है।

15/11/2025

इन लोगो ने कभी नारा दिया था। राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा जो योग्य होगा वही राजा बनेगा। प्राइवेट सूदखोर बैंक बहुत छोटे अक्षरों में टर्म एंड कंडीशन और छिपी हुए शर्तें लिखी होती हैं। उसी तरह इन लोगो के " राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा जो योग्य होगा वही राजा बनेगा" वाली पंक्ति में भी इसी तरह की छोटे अक्षरों में शर्ते थी। राजा का ही बेटा राजा बनेगा क्योंकि वो नारा तो हमने अपर कास्ट के नेताओं के बच्चो के लिए दिया था। अपने बच्चो को इस टर्म एंड कंडीशन से मिलों दूर रखा।

आज भी बीजेपी में नेता का बेटा नेता बनता हैं तो विधायक और सांसदी तक सिमट के रह जाता है। 2012 यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान राजनाथ सिंह अपने बेटे को विधायकी का बनारस से एक टिकट तक नहीं दिलवा पाए थे। मुख्यमंत्री का दावेदार तो दूर की कौड़ी है। वही डिलीट,पिछड़ों, आदिवासी,अल्पसंख्यक, lemda, लहसुन के नाम पर राजनीति करने वाले सभी क्षेत्रीय दलों के मुख्य नेता का बेटा ही पार्टी अध्यक्ष बनता हैं या मुख्यमंत्री का दावेदार।

शायद इसी वजह से बार बार नेता पुत्र एक दशक से सत्ता के आस पास भी फटक नहीं पाए। और बिहार वालो ने तो इस नारे को गंभीरता से ले लिया है। क्योंकि जिस नेता ने उन्हें खटिया और कुर्सी पर बैठने का अधिकार दिलवाया वो जनता अपने नेता की बात तो मानेगी ही और राजा के बेटे को राजा बिल्कुल नहीं बनने देगी 😁

30/08/2025

पटना जंक्शन से बच्चा चुराने वाले चोर का फोटो रेलवे ने किया जारी, हंसते हुए चेहरे के पीछे गहरी चाल

इस व्यक्ति की जानकारी आप दिए गए मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं।

Address

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा
Saharsa
852127

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when एक पहल "समाज की ओर" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to एक पहल "समाज की ओर":

Share

Category