08/10/2026
कल रात उग्रतारा भारती मण्डन विकास समिति द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता का आखिरी लीग मैच प्रतियोगिता की 2 बहुत ही प्रतिस्पर्धी और मजबूत टीमों महिषी के शुभम और रोहित तथा चैनपुर के गंधर्व और अंशु के बीच खेला गया।।
3 गेमों का ये मैच हर क्षण काफी रोमांचक बना रहा, हर पल संशय बना रहा, हर शॉट पर दर्शकों की तालियां गड़गड़ाती रही।।
3 गेमों के इस मैच में चैनपुर की टीम ने महिषी को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।।
क्वार्टर फाइनल के मुकाबले आज और कल अर्थात 08 अक्टूबर और 09 अक्टूबर को शाम 3 बजे से खेला जाएगा, जो काफी रोमांचक और बेहतरीन टीमों के बीच कड़ा टक्कर वाला मैच होने वाला है।।
आप सभी खेलप्रेमी एवं ग्रामीण इन महामुकाबलों को अपनी उपस्थिति से भव्य बनाएं एवं इन महामुकाबलों का आनंद लें।।
उग्रतारा भारती मण्डन विकास समिति, महिषी ❣️