भारतीय किसान यूनियन मंढ़ार

  • Home
  • India
  • Saharanpur
  • भारतीय किसान यूनियन मंढ़ार
Directions

भारतीय किसान यूनियन मंढ़ार bhartiya kisan union mandhar

जय जवान      जय किसान भारतीय किसान यूनियन (मंढार ) जिन्दाबाद ।  आज दिनांक 30-07-2026 को भारतीय किसान यूनियन (मंढार) की ए...
31/07/2026

जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन (मंढार ) जिन्दाबाद । आज दिनांक 30-07-2026 को भारतीय किसान यूनियन (मंढार) की एक बैठक ग्राम कपासी में चौ॰ आशीष कुमार के आवास पर चौ० ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार तथा किसानो की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए चौ अनिल कुमार ने संगठन की एकता पर बल दिया । जिला अध्यक्ष चौ० मगन कुमार ने संगठन की उपलब्धियों तथा समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की । प्रदेश सचिव युवा चौ अनिल कुमार ने युवाओं से किसान हित में संगठन से जुड़ कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। राष्ट्रीय ऑडिटर चौ महिपाल सिंह ने किसान हित में संगठन द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल राणा ने कहा कि किसान आज विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है संगठित होकर संघर्ष के रास्ते से समस्याओं का हल सम्भव है उन्होंने गन्ना भुगतान न होने पर भी नाराजगी जताई। राष्द्रीय प्रवक्ता श्याम सिंह राणा ने भारत - अमेरिका डील होने पर होने वाले नुकसानों पर विस्तार से जानकारी दी । राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ॰ प्रदीप नम्बरदार ने किसानों की सभी छोटी - .बड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके द्वारा किसानों की समस्याओं को प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाने के प्रयास को विफल करते हुए उन्हें होम अरेस्ट करने पर भी नाराजगी व्यक्त की। भारत अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि संगठन इसका घोर विरोध करता है और इस डील को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा । सभा अध्यक्ष चौ० ओमवीर सिंह द्वारा संगठन को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया । अन्त में संगठन का विस्तार करते हुए मोहित चौ॰ को सदर तहसील प्रभारी तथा आशीष चौ॰ को ब्लाक बलियाखेड़ी का प्रभारी . मनोनित किया । सभा का संचालन चौ० सेठपाल सिंह जिला महासचिव द्वारा किया गया । इस अवसर पर चौ नाथीराम , जगरोशन ,चौ वेदपाल सिंह , सेठपाल सिंह, चौ सुरेन्द्र सिंह , मांगेराम, चौ प्रीतम राणा , भूपसिंह , राजवीर सिंह , अजबसिंह , रजत कुमार आदि किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन (मंढार) जिन्दाबाद , चौ प्रदीप नम्बरदार जिन्दाबाद ।

जय जवान     जय किसान । भारतीय किसान यूनियन (मंदार) जिन्दाबाद ।    आज दिनांक 10-04-2026 को भारतीय किसान यूनियन मंढार की म...
11/04/2026

जय जवान जय किसान । भारतीय किसान यूनियन (मंदार) जिन्दाबाद । आज दिनांक 10-04-2026 को भारतीय किसान यूनियन मंढार की मासिक बैठक जिला खनन कार्यालय क्लेक्ट्रेट परिसर सहारनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० प्रदीप नम्बरदार की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं गेहूँ क्रय केंद्र शीघ्र चालू करने, घटतौली तथा नमी के नाम पर किसानो को अनावश्यक परेशान न किया जाए । तीन दिन के अन्दर गेहूं का भुगतान कराया जाए। आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा हेतु तार बाड़ पर 40 % तक का अनुदान किसानो को दिया जाए सामूहिक तार बाड़ पर 7०% तक की छूट किसानों को दी जाए। बजाज ग्रुप के मिलों पर गन्ना भुगतान के अवशेष का भुगतान मय ब्याज किसानों को दिलवाया जाए समय पर भुगतान न करने वाली मिलों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। पंचकूला हाईवे पर सरसावा से दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेस वे तक अधूरी पड़ी सर्विस रोड़ का शीघ्र निर्माण कराया जाए। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों का सर्वे कराकर उचित मुवावजा दिया जाए उक्त मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ प्रदीप नम्बरदार के नेतृत्व में दिया गया। नम्बरदार जी ने संगठन के विस्तार हेतु अधिक से अधिक किसानो को संगठन की उपलब्धियों से अवगत कराकर संगठन से जोड़ने तथा सभी तहसील व ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों को तहसील स्तर पर भी मासिक बैठक कर समस्याओं का समाधान कराने पर बल दिया । बैठक को जिला अध्यक्ष चौ० मगन कुमार , मा० कंवर सिंह, मा विनोद कुमार जिला सचिव, तहसील अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह अजयवीर सिंह, अनिल कुमार, विक्रम सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि नाथी राम जी ऑडिटर महिपाल सिंह , राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसिंह राणा, ओमप्रकाश शर्मा, रह तू सिंह, रहवा सिंह, सन्तरपाल, रामगोपाल तथा युवा सचिव प्रदेश अनिल कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया । बैठक का संचालन मा० जिला महासचिव सेठपाल सिंह द्वारा किया गया। बैठक में चौ० पहल सिंह,अजय , सेठपाल वेदपाल ,आभेराम ,काशीराम, मनोज कुमार,मदन सिंह,आदि उपस्थित रहे ।जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन (मंढार) जिंदाबाद । चौधरी प्रदीप नंबरदार जिंदाबाद ।

आज दिनांक 10-12-2025को भारतीय किसान यूनियन मन्ढार की मासिक बैठक चौ रमेश चन्द  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर सहारनपुर...
10/12/2025

आज दिनांक 10-12-2025को भारतीय किसान यूनियन मन्ढार की मासिक बैठक चौ रमेश चन्द की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर सहारनपुर में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ प्रदीप नम्बरदार ने कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए हम सबको संगठित होकर संघर्ष करना होगा यदि हमारे अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति है तो सरकार भी हमारी मांग मानने को मजबूर होगी। सहकारी समितियों द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज लेना तथा 4 प्रतिशत की छूट न देना किसानों के साथ अन्याय है किसानों से पहले की भांति 3 प्रतिशत ही ब्याज लिया जाए। बकाया बिजली बिल में छूट का लाभ सभी बकायेदारों को दिया जाए। पश्चिमी उत्तर के प्रदेश अध्यक्ष चौ हरपाल सिंह ने संगठन विस्तार पर बल देते हुए कहा कि जल्द ही सभी रिक्त पदों को भरकर संगठन का विस्तार किया जाएगा । जिला अध्यक्ष चौ मगन कुमार ने कहा कि हाई वे के दोनों ओर आज तक भी सर्विस रोड अधूरी पड़ी हैं । गन्ना बकाया भुगतान कुछ मिलों द्वारा नहीं किया जा रहा है जबकि बैंकों द्वारा ऋण वसूली पर जोर दिया जा रहा है भुगतान होने तक वसूली पर रोक लगाई जाए। बैठक उपरांत किसानों की समस्या से सम्बन्धित एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम दिया गया। बैठक का संचालन सेठपाल सिंह जिला महासचिव द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभारी नाथी राम जी , राजेन्द्र चौधरी, रहवा राम जी, अजयवीर सिंह, जगरोशन,सुरेश पाल,सन्तरपाल, जगवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल,रहतू सिंह , साधुराम, भूरा, शीशपाल आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन मन्ढार जिन्दाबाद।चौ प्रदीप नम्बरदार जिन्दाबाद। जय जवान। जय किसान

आज दिनांक 16-112025को भारतीय किसान यूनियन मन्ढार की एक बैठक ग्राम बिलासपुर (नागल) में चौ मदन प्रधान जी की अध्यक्षता में ...
16/11/2025

आज दिनांक 16-112025को भारतीय किसान यूनियन मन्ढार की एक बैठक ग्राम बिलासपुर (नागल) में चौ मदन प्रधान जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार तथा किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ प्रदीप नम्बरदार जी ने कहा कि संगठन किसान हित में उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य कर रहा है । उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी किसानों से सहयोग करने की अपील की तथा संगठन का विस्तार करते हुए चौ हरपाल सिंह को अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन (मन्ढार ) मनोनीत किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अनिल राणा जी ने कहा कि चौ हरपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन पश्चिमी उत्तर में मजबूती से किसान हित में कार्य करेगा। बैठक में चौ नाथी राम जी, पहल सिंह जी,नीटू कश्यप, प्रमोद प्रधान शिवपुर, संजय चेयरमैन बलौदा, विश्वास कुमार, पटेल सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन मकर सिंह ने किया। भारतीय किसान यूनियन मन्ढार जिन्दाबाद, चौ प्रदीप नम्बरदार जिन्दाबाद, जय जवान जय किसान।

12/11/2025
30/10/2025
27/10/2025
27/10/2025
27/10/2025

Address

Saharanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय किसान यूनियन मंढ़ार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category