01/06/2026
*टू व्हीलर आटो पार्ट्स एसोसिएशन का हुआ गठन अध्यक्ष विवेक मनोचा ने दिलाया संकल्प*
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (पंजी०) महानगर इकाई द्वारा गत् रात्रि रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में व्यापारिक हितों की रक्षा और ठूव्हीलर ऑटो पार्ट्स व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सहारनपुर टू व्हीलर ऑटो पार्टस व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सहारनपुर टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया जिसमें मुख्य पदाधिकारियों की घोषणा की गईः
संरक्षक - जसपाल सिंह बत्रा (हरमन ऑटो)
अध्यक्ष - गगन गुलाटी (गगन ऑटो एजेन्सीज़)
महामंत्री - मुस्तजाब अली (मोती ऑटो)
कोषाध्यक्ष - मनीष सहगल (अशोका ऑटो)
संयोजक - राजवीर सिंह बत्रा (सिमरन ऑटो)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री विवेक मनोचा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। एसोसिएशन के गठन से न केवल व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा, बल्कि व्यापार के विस्तार में भी मदद मिलेगी। बैठक में उपस्थित व्यापार मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियों में मुख्य रूप से महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, युवा चेयरमैन दीपक खेड़ा, युवा अध्यक्ष अनुभव शर्मा, युवा कोषाध्यक्ष विनीत चौहान उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हैरी, आलोक, विनय, प्रिन्स, अमित, दीपक (पिस्टन), तिलक ऑटो, सोनू सहगल, रिषी, दीपक (महालक्ष्मी), मेहताब, हरदेव, इदृष, दीपक (घंटाघर), अमजद, गुरप्रीत, वरूण, आतिफ, प्रिन्स जैन, रोहित (लाली), सोनू एम एम, दीपक (आसरा), सन्नी, गुन्थल, दशमेश, सिमर, विभु, जिन्नी, कपिल, विनीत, जावेद सहित अधिक संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
fans Vivek Minocha Surender Mohan Singh Chawla Deepak Deepak Khera Yashpal Maini Ashok Chhabra