01/06/2026
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ माँ शाकुंभरी देवी के पावन धाम में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने विगत दिनों आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही, माँ शाकुंभरी देवी धाम के एलिवेटेड पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्र की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए माँ शाकुंभरी के पर्वतीय क्षेत्र में एक निगरानी चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में थाना स्थापना की प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा करने पर बल दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी की यह दूरदर्शी पहल माँ शाकुंभरी क्षेत्र के विकास, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी।
#माँशाकुंभरीदेवी #योगीआदित्यनाथ #सहारनपुर #विकास #जनसेवा #उत्तरप्रदेश