07/08/2023
राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य किसी को राजनीतिक लाभ या नुकसान पहुंचाना नहीं है। Rtbbs समाज हित के कार्यों के लिए संकल्पित है। इस संगठन का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों का विरोध करते हुए उन्हें खत्म करना, समाज को संगठित करना, संवैधानिक ढंग से समाजिक लड़ाई लड़ना, नई पीढ़ी को आगे बढ़ना उनमे संस्कार रोपित करना और समाज के हर व्यक्ति की मदद करना है।
हम आर्थिक या राजनीतिक आधार पर समाज के किसी भी व्यक्ति की हैसियत का आकलन नहीं करते। समाज का हर व्यक्ति संगठन की नजर में महत्त्वपूर्ण है। किसी भी संगठन को चलाने के लिए कुछ लोगों की जिम्मेदारी तय करनी पड़ती है इसी प्रकार से Rtbbs में भी कुछ लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है बावजूद इसके सभी का ओहदा समान है। इसका सहज अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मांगेराम त्यागी जी समाज के कार्यक्रम में मंच पर बैठना तक स्वीकार नहीं करते और कहते हैं कि जहाँ हमारे बड़े बैठे हों वहाँ हम मंच कैसे स्वीकार कर सकते हैं। यही हमारे संस्कार हैं यही हमारी पहचान है और यही हमारी ताकत भी है।
सादर