03/08/2023
आनंदम की अनसुनी कहानियां
*************************
क्रेजी ग्रीन ने हमेशा किसी समस्या को पूरी तरह अध्धयन कर उसका निस्तारण करने की कोशिशें की है । उड़ान ने यदि कबाड़ चुगते बच्चो के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाई तो इसके बाद 200 साल पुराने भगवानश्री राधा कृष्णा कुंज मंदिर का जीर्णोद्धार कर बड़ा काम किया । अब आनंदम वरिष्ठ नागरिक केयर होम का शुरू होना भी वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में एक समय बाद होने वाली परेशानियों से उन्हे बचाने का बड़ा प्रयास है । आने वाले वर्षो में इस केयर होम के कारण वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है ।
आनंदम की रूपरेखा आज से लगभग 7 साल पहले शुरू हुई जब एक दिन अचानक एक दोस्त का एक फोन आया कि जल्दी शहर के एक बड़े होटल पहुंचू । होटल जाने पर पता चला की एक सीनियर सिटीजन को उसकी बेटी ने देखभाल को कोई व्यक्ति न होने के कारण होटल में रखा हुआ है क्योंकि इकलौती बेटी और दामाद विदेश में हैं और पिता अपना शहर छोड़ कर बच्चो के पास जाना नहीं चाहते । बच्चो के पास रोजाना काम की दिक्कतों से अकेले पिता को बचाने के लिए सबसे आरामदायक उपाय यही था । लेकिन अब वृद्ध की हालत बीमारी के कारण इतनी खराब थी कि होटल उन्हे रखना नही चाहता था । तीन साल होटल में रहने के बाद हमने उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया हालांकि अगले ही दिन बेटी दामाद विदेश से आ पहुंचे । लेकिन होटल में बेहद खराब हालत में बिताए गए कुछ दिन की कहानी हमारे लिए भी झकझोरने वाली थी । पांच दिन के इलाज के बाद हस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन फिर वही जद्दोजहद की रहने के लिए क्या किया जाए ......
इज्जत और ठसक के साथ गुजारी गई पूरी जिंदगी वृद्धाश्रम जाने से रोकती है ऐसे में क्रेजी ग्रीन ने इस परेशानी को समझ आनंदम बनाने के आइडिया को जन्म दिया । आनंदम जैसा केयर होम सीनियर सिटीजन की जिंदगी को बेहद आसान बना सकता है ।
बच्चे भविष्य की तलाश में जब बाहर निकल जाते है ऐसे में जब तक पति पत्नी साथ हैं जीवन निकल जाता है लेकिन पति या पत्नी में से एक भी व्यक्ति के साथ छोड़ जाने से दूसरे व्यक्ति के जीवन में बड़ी मुश्किल हो जाती है । बच्चे वापिस आ नही पाते और मां बाप के लिए परेशान होते रहते हैं ।
आनंदम को जमीन पर उतारने से पहले शहर के बड़े हिस्से में क्रेजी ग्रीन वॉलंटियर ने एक सर्वे किया तो चौकाने वाले परिणाम सामने आए । सहारनपुर जैसे शहरों की अच्छी कोलोनियो में 25 प्रतिशत मकानों में अकेले पति पत्नी अपने जीवन के बचे दिन अच्छी हालत में नहीं गुजार रहे हैं । किसी के घुटने खराब, किसी को शुगर और ब्लड प्रेशर और कितने ही घरों में जीवन साथी के जाने के बाद अकेले रहते लोग .... । सर्वे के बाद आनंदम को बनाने की इच्छा और जोर पकड़ने लगी । एक दो साल के भीतर ही कुछ दोस्तों ने जमीन के लिए खुद से एक एक लाख रुपए इकठ्ठा कर लगभग 5 बीघा जमीन खरीदी । क्रेजी लोगो का पागलपन आनंदम को लेकर अपने जोर पर था । सबको पता था अगर कोई केयर होम बना पाए तो आनंदम जैसे केयर होम सबकी जिंदगी से बहुत बड़ी मुश्किल को कम कर सकेंगे .....
हमारे लिए सबसे बड़ा चैलेंज है कि हमे वृद्धाश्रम नही बनाना है, हमे एक घर बनाना है जहां 60 साल तक जिस इज्जत और गरिमा को व्यक्ति ने कमाया था वह धूमिल न हो ..... आनंदम अब निर्माण के करीब आ पहुंचा है ...
एक सपना जो कुछ जुनूनी लोगो ने देखा था उसको पूरा करने में आप भी सहयोगी हो सकते हैं .... आप सुझाव दे सकते हैं, आनंदम की सूचना लोगो तक पहुंचा सकते हैं या क्रेजी ग्रीन टीम को वित्तीय सहयोग कर सकते हैं .... एक अच्छे समाज की जिम्मेदारी हम सब की है .... आओ इस कार्य में तन से जुड़े, मन से जुड़े और यदि संभव है तो धन से भी जुड़े ..... 🙏🙏
आनंदम वरिष्ठ नागरिक केयर होम
टीम क्रेजी ग्रीन
9634200601
बैंक डिटेल :-
Crazygreen samiti
IDFC first bank
IFSC code : IDFB0021692
AC. NUMBER : 10102811023