भीम सेना सहारनपुर

भीम सेना सहारनपुर The Official page of Bhim Sena Saharanpur, Uttar Pradesh, India.

08/02/2026

गुरु रविदास जयंती 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचार—समता, प्रेम, करुणा और मानवता—हम सभी के जीवन को सही दिशा प्रदान करें। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे को सशक्त करें। जय गुरु रविदास जी

रविदास घाट रुड़की में।👇रविदास घाट रुड़की एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जो संत शिरोमणि गुरु रविदास को समर्पित है। यह घाट...
29/05/2025

रविदास घाट रुड़की में।👇

रविदास घाट रुड़की एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जो संत शिरोमणि गुरु रविदास को समर्पित है। यह घाट रुड़की में स्थित है और आस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं ¹:
- *रविदास जयंती समारोह*: हर साल रविदास जयंती के अवसर पर यहाँ यज्ञ, झंडा रोहण और भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। यह समारोह काफी भव्य होता है और लोगों की आस्था का केंद्र है।
- *धार्मिक महत्व*: रविदास घाट का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, और यह स्थल संत रविदास के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।
- *नवनिर्मित घाट*: नवनिर्मित संत रविदास घाट पर आरती, कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है, जो इस स्थल के महत्व को और भी बढ़ाता है।
- *सामुदायिक भागीदारी*: रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी होती है, जो इस स्थल के प्रति उनकी आस्था और सम्मान को दर्शाती है।

यह स्थल न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह स्थानीय समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। पोस्ट :— Shubham Kumar

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के इस पावन अवसर पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने दलितों, शोषितों और ...
14/04/2025

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के इस पावन अवसर पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने दलितों, शोषितों और वंचितों को न केवल आत्म-सम्मान का अधिकार दिलाया, बल्कि उन्हें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव की दिशा दिखाई।

आज उनके संघर्षों और विचारों के परिणामस्वरूप समाज में व्यापक परिवर्तन आया है—शिक्षा, जागरूकता और अधिकारों के प्रति चेतना बढ़ी है। लेकिन मंज़िल अभी बाकी है।

मैं यह प्रण लेता हूं कि जीवन की अंतिम सांस तक बाबा साहब के आंदोलन के प्रति समर्पित रहूंगा। जब तक समाज से भेदभाव, जातिवाद और अन्याय समाप्त नहीं हो जाते, तब तक मेरी आवाज़ और मेरा संघर्ष जारी रहेगा।

जय भीम!

20/03/2025

जय भीम दोस्तों ❤️‍🔥

*क्यूं चंद्रशेखर का जेठ लगता है क्या सतपाल तंवर? चंद्रशेखर का बान उतर जाएगा क्या सतपाल तंवर के साथ आने में। चंद्रशेखर पह...
19/03/2025

*क्यूं चंद्रशेखर का जेठ लगता है क्या सतपाल तंवर? चंद्रशेखर का बान उतर जाएगा क्या सतपाल तंवर के साथ आने में। चंद्रशेखर पहले की तरह अब भी सतपाल तंवर के साथ मिलकर काम क्यों नहीं करता?*

*_वैसे भी चंद्रशेखर के ऊपर सतपाल तंवर के बहुत एहसान हैं , विस्तार से जानिए :-_*

1. चन्द्रशेखर ने 2015 में सतपाल तंवर से अलग होकर भीम आर्मी क्यों बनाई? जबकि सतपाल तंवर ने वर्ष 2010 में भीम सेना की स्थापना की थी।

2. चंद्रशेखर ने सतपाल तंवर को अपना गुरु माना था लेकिन सतपाल तंवर ने उसे हमेशा अपना छोटा भाई और मित्र समझा था। फिर भी दोनों में इतनी दूरियां क्यों?

3. चंद्रशेखर ने बसपा से अलग होकर अलग नई पार्टी क्यों बनाई, हमेशा बहन कुमारी मायावती जी को निशाना बनाता रहा और नई पार्टी बनाने के बाद बहन मायावती को कहता है कि अब इनके दिन लद गए, इनको आराम करना चाहिए। बहन मायावती चंद्रशेखर को BJP का एजेंट बताती रही हैं।

4. वर्ष 2017 में सहारनपुर के शब्बीरपुर कांड में सतपाल तंवर ने चंद्रशेखर को अपने घर गुड़गांव में शरण दी, जब यूपी पुलिस ने चंद्रशेखर पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था तब सतपाल तंवर ने चंद्रशेखर को सिर पर छत दी। उसे सहारा दिया पूरे 15 दिन तक छुपा कर रखा, गुड़गांव के राजेंद्रा पार्क स्थित चिराग अस्पताल में चंद्रशेखर का इलाज करवाया और नया जीवन दान दिया।

5. सतपाल तंवर ने चंद्रशेखर को साढ़े 11 लाख रूपये उधार दिया जो अब तक वापिस नहीं लौटाया गया और सतपाल तंवर के पास चंद्रशेखर की कटी मूंछें एक पॉलीथिन में बंधी आज तक गिरवी रखी हैं, जो उसने गुड़गांव में फरारी के दौरान कटवाई थी, 2017 से आज तक चंद्रशेखर अपनी मूंछें लेने क्यों नहीं आया?

6. सतपाल तंवर ने चंद्रशेखर के परिवार मां कमलेश देवी, बहन पूनम देवी, भाई कमल और भगत के हाथों में उसके पड़ोसियों और आसपास के गांवों के लोगों की मौजूदगी में साढ़े 3 लाख रुपए की आर्थिक मदद की, उसके परिवार को आटा, दाल, चावल, कपड़े देकर उनको समाज में बेइज्जत होने और भूखे मरने से बचाया। आदि। जिसके सब फोटो वीडियो सबूत उपलब्ध हैं लेकिन समाज में फूट ना पड़े इस वजह से आज तक वायरल नहीं किए गए।

7. सतपाल तंवर ने सहारनपुर के कई केसों में चंद्रशेखर की जमानत करवाई, योगी आदित्यनाथ सरकार ने उसपर रासुका NSA लगा दी थी जो सतपाल तंवर ने भागदौड़ करके हटवा दी। सतपाल तंवर ने चंद्रशेखर को जेल रिहा करवाकर नया जीवन दान दिया।

8. सतपाल तंवर ने चन्द्रशेखर के समर्थन में 13 मई 2017 को यूपी भवन दिल्ली में सांकेतिक आंदोलन किया और 21 मई 2017 को दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा ऐतिहासिक विशाल आ

Address

Saharanpur
247554

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भीम सेना सहारनपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भीम सेना सहारनपुर:

Share