Vichar Samiti

Vichar Samiti "Vichar Samiti" is a non government Organisation which serve social service. We Belief in the work

मेला में महिला आत्म सुरक्षा, रामायण, राजस्थानी डांस, गायन एवं तबला की प्रस्तुति हुईस्वदेशी मेला में उमड़ी भीड़; देशभर से आ...
25/12/2025

मेला में महिला आत्म सुरक्षा, रामायण, राजस्थानी डांस, गायन एवं तबला की प्रस्तुति हुई

स्वदेशी मेला में उमड़ी भीड़; देशभर से आए स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट स्टॉल पर भीड़

सागर। सागर। पीटीसी मैदान में 13 दिवसीय स्वदेशी मेला के दूसरे दिन बुधवार को लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। मेले के सभी स्टॉल पर ग्राहक व दर्शकों की भीड़ रही। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला में आज के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप लारिया, मुख्य वक्ता प्रजातंत्र गंगेले क्षेत्रीय विमर्श प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, विशिष्ट अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया हैं। दीप प्रज्जवलन मेला सह संयोजिका प्रतिभा चौबे, विनीता केशरवानी, रश्मि तिवारी ने किया। मेला सांस्कृतिक प्रभारी सुष्मिता ठाकुर ने बताया कि मेला में आज महिला आत्म सुरक्षा, रामायण, राजस्थानी डांस, गायन एवं तबला की प्रस्तुति दी गई है।

मेला संयोजिका दीप्ति चंदेरिया ने बताया कि जयपुरी ज्वेलरी, बैग, कपड़े, घरेलू सामग्री के स्टॉल, महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान, देश भर से आए विभिन्न वस्तुओं के स्टाल, हैण्डीक्राफ्ट एवं हैण्डलूम व सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

महाकौशल प्रांत के विभाग संपर्क प्रमुख राजकुमार नामदेव ने कहा कि स्वदेशी और विदेशी दैनिक उपयोग की वस्तुओं का अंतर जन-जन तक टोली के सदस्यों द्वारा सभी माध्यमों से पहुंचाना चाहिए। इसके अलावा स्वदेशी वस्तुओं के लाभ की जानकारी भी देना चाहिए। अगर स्वदेशी वस्तुओं को सही तरीके से जनता के बीच लाया जाएगा तो निश्चित तौर पर स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा।

मेला प्रांत संयोजक नितिन पटैरिया ने बताया कि गौ माता के गोबर से बने उत्पाद एवं हथकरघा से निर्मित कपड़े आदि के स्टाल लगाए गए हैं। स्टार्टअप करने वाले युवाओं को भी मेले में नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

जिला संयोजक सौरभ रांधेलिया, मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया, विभाग प्रशिक्षक रविन्द्र ठाकुर ने बताया कि स्वदेशी वस्तुएं एवं उत्पाद किसी भी मामले में विदेशी वस्तुओं से कम नहीं है।

इस अवसर पर विनय मलैया, सुनीता अरिहंत, एड. रश्मी ऋतु जैन एनी गोस्वामी, सुनंदा तिवारी आदि उपस्थित थीं।

(ya jo current year ho)

*स्वदेशी मेला स्थानीय युवाओं की सांस्कृतिक व व्यापारिक प्रतिभा निखारने का सुअवसर है : सुधीर दांते* सागर। शहर में तीसरी ब...
25/12/2025

*स्वदेशी मेला स्थानीय युवाओं की सांस्कृतिक व व्यापारिक प्रतिभा निखारने का सुअवसर है : सुधीर दांते*

सागर। शहर में तीसरी बार स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे स्वदेशी मेला का भूमिपूजन एवं मेला कार्यालय का उद्घाटन 18 दिसंबर गुरुवार को पीटीसी ग्राउंड में विधिवत संपन्न हुआ। यह भव्य मेला 23 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक लगेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर संगीता सुशील तिवारी, समाजसेवी मीना पिंपलापुरे रहीं।

स्वदेशी जागरण मंच के मध्य क्षेत्र संयोजक सुधीर दांते ने बताया कि स्वदेशी मेला केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह स्थानीय युवाओं की सांस्कृतिक, रचनात्मक और व्यापारिक प्रतिभा को निखारने का सुअवसर है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का उत्थान हमें स्वयं करना होगा और इसी भावना को जागृत करने के लिए स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाता है।

क्षेत्र समरसता प्रमुख आरएसएस सुनील देव ने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी को स्थापित करना और समाज में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

*मेला में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन कराए जाएंगे : कपिल मलैया*

* स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि सोमनाथ मंदिर का वह पवित्र ज्योतिर्लिंग, जिसे लगभग एक हजार वर्ष पूर्व आतताइयों द्वारा लूट लिया गया था, अब पुनः प्राप्त हो चुका है और श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में सुरक्षित है। स्वदेशी मेला में 30 दिसंबर को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन कराए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर होगा।*

मेला संयोजिका दीप्ति चंदेरिया ने बताया कि मेला में देश के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लुधियाना, दिल्ली, कोलकाता सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग 200 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, वस्त्र, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और पारंपरिक कलाकृतियां उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मेले का प्रमुख आकर्षण गगनचुंबी झूला भी रहेगा।

मेला प्रांत संयोजक नितिन पटैरिया ने कहा कि स्वदेशी मेला विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। मेले में कसक महोत्सव, विभोर बैंड की प्रस्तुति, रंगोली, मेहंदी, क्राफ्ट, क्ले आर्ट वर्क, पेपर क्राफ्ट, व्यंजन प्रतियोगिता, थाली सजाओ, खो-खो, मलखंब, कबड्डी, ताइक्वांडो तथा स्वदेशी संवाद जैसे विविध कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत विभाग संपर्क प्रमुख राजकुमार नामदेव ने जानकारी दी कि स्वदेशी मेला प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 10:30 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

जिला संयोजक सौरभ रांधेलिया ने बताया कि स्वदेशी मेला के माध्यम से लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए प्रेरित किया जाएगा। मेले में प्रत्येक दिन अलग-अलग समाजों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विभाग प्रशिक्षक रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत व युवा स्वावलंबन की संकल्पना को साकार करने में ऐसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं।

मेला मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम के रूप में सागर नगर में तीसरी बार स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है।

विनय मलैया, सिद्धार्थ शुक्ला, सुनीता अरिहंत, सुनील सागर, सुष्मिता ठाकुर, अतुल अग्रवाल, प्रशांत जैन पायल, अर्पित पांडे, नितिन सोनी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पर पहुंचकर स्वदेशी अभियान को सशक्त बनाएं।

16/12/2025

Swadeshi mela coming soon

16/12/2025

Swadeshi Mela sagar...

15/12/2025

स्वदेशी मेला फिर से आ रहा है ...... अपने शहर सागर में ..

#हरबोला

15/12/2025

*विचार संस्था के माध्यम से समाज सेवा की मिसाल—समिति अध्यक्ष श्री कपिल मलैया को बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवार्ड 2025 से किया गया सम्मानित।*

धन्यवाद....

Swadeshi Mela Coming Soon ........................
12/12/2025

Swadeshi Mela Coming Soon ........................

विचार समिति मोहल्ला परिवारों ने दिव्य योग संस्थान की साइकिल यात्रा का किया स्वागतसागर । विचार समिति मोहल्ला परिवारों ने ...
02/12/2025

विचार समिति मोहल्ला परिवारों ने दिव्य योग संस्थान की साइकिल यात्रा का किया स्वागत

सागर । विचार समिति मोहल्ला परिवारों ने दिव्य योग संस्थान के यात्री पंडित आशीष शुक्ला, नरसिंह दास, अभिषेक जैन और मोहित बैरागी द्वारा देवास (मध्य प्रदेश) से श्री अयोध्या धाम तक जा रही साइकिल यात्रा का स्वागत किया।

आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक प्रवीण धुरिया ने यात्रियों का स्वागत कर मोहल्ला विकास योजना के जुड़े परिवारों को ध्यान के महत्त्व से अवगत कराया और सभी को नियमित ध्यान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

समिति अध्यक्ष कपिल मलैया ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर व्यक्ति के लिए ध्यान आवश्यक है। तेजी से बदलते समय में सकारात्मक और संयमित व्यक्ति ही सही मार्ग पर चलते हुए तनाव एवं अवसाद से मुक्त रह सकता है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 50 मोहल्ला टीमों में ध्यान शिविर आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 5 मोहल्ला टीमों में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

साइकिल यात्रा के उद्देश्य पर जानकारी देते हुए आशीष शुक्ला ने कहा कि देश में नागरिकों में साइकिल चलाने की इच्छा जागृत करना और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साइकिल के प्रयोग को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर गीता दिवस के उपलक्ष्य में दिव्य योग टीम ने विचार समिति को भगवत गीता की प्रतियाँ भेंट की।

01/12/2025
सागर। विश्व ध्यान दिवस के पूर्व विचार समिति द्वारा शहर में 50 विचार मोहल्ला टीमों के बीच ध्यान शिविरों की श्रृंखला शुरू ...
29/11/2025

सागर। विश्व ध्यान दिवस के पूर्व विचार समिति द्वारा शहर में 50 विचार मोहल्ला टीमों के बीच ध्यान शिविरों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में दूसरा ध्यान शिविर संत रविदास वार्ड में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 150 से अधिक महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने इस शिविर का लाभ लिया।

शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के उपदेश वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों तक पहुंचाये गए।

Address

258/1, Station Road, Tilakganj
Sagar
470002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vichar Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vichar Samiti:

Share

विचार संस्था

विचार संस्था का निर्माण जनकल्याण, जनसेवा को ध्यान में रखते हुए हुआ | विचार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री कपिल मलैया है | विगत लगभग 6 वर्षों से भी अधिक समय पूर्व से ,विचार संस्था अत्याधुनिक तकनीक से लैस एक स्वयंसेवी संस्था है, जो कम्प्यूटर इन्टरनेट के माध्यम से, आम आदमी की समस्याएं सरकार तक पहुंचाकर निःशुल्क सहायता करती है। विचार संस्था की ईकाई जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन तत्कालीन जिलाधीष महोदय ने जिला प्रषासन की आफीयिल वेबसाईट जनसंवाद पर शिकायतें अपलोड करने का पास वर्ड देकर किया था।

सागर ,दमोह पटेरा में खुलेआम चल रहीं, मांस की, बिना लायसेन्स, अवैधानिक, दुकानों को बन्द कराने हेतु, माननीय उच्च न्यायलय जबलपुर में जनहित याचिका के माध्यम से स्थायी निराकरण हेतु प्रयासरत।

विचार संस्था ने कई गम्भीर मरीजों की जान बचानें में तीव्र गति से कार्यवाही करते हुये मदद की। यह संस्था, मानवाधिकार संरक्षण, छुआछूत के विरूद्ध अभियान, सामाजिक समरसता सहित पर्यावरण,वृक्षारोपण के साथ ही जनहित के लगभग हर पहलू पर निस्वार्थ भाव से काम करती है। स्वैच्छिक रक्तदान अभियान एवं निःशक्तजनों को निःशुल्क हियरिंग एड, बैसाखी, वाक्रिग स्टिक बांटने का अभियान भी चल रहा है।

विचार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री कपिल मलैया का मानना है कि सागर नगर को बदलकर एक सुव्यवस्थित विकसित नगर बनाना है। वे मानते है कि सागर नगर को प्रकृति का वरदान है। अगर इसे व्यवस्थित कर दिया जावे तो यह एक आदर्श नगर बन सकता है। इसीलिये आपने समाजसेवा के माध्यम से जनजागरण के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास आरम्भ कर रखा है।