02/06/2026
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अमावनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अमावनी क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण कर निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ट्रांसपोर्ट नगर से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विकसित किए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी लेते हुए एरिया-वार आसपास उपलब्ध शासकीय भूमि का विवरण भी पटवारी और अधिकारियों से प्राप्त किया तथा विकास कार्यों में भूमि संबंधी आ रही समस्याओं पर चर्चा की।
कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना संबंधी टेंडरों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही परियोजना के लिए व्यय और वित्तीय प्रबंधन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसपोर्ट नगर के विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि परियोजना पूर्ण होकर क्षेत्र के विकास एवं यातायात सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री उपस्थित रहे।
,