09/09/2025
दुखद समाचार
*कांग्रेस नेता इम्तियाज़ हुसैन का निधन*
सागर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता इम्तियाज़ हुसैन का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहते हुए, विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके थे।
जानकारी के अनुसार श्री हुसैन को दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका आज निधन हो गया।
अंतिम संस्कार दोपहर 1:30 बजे भोपाल रोड स्थित कब्रिस्तान मे किया जाएगा।
कांग्रेस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🙏🌹🌹