मा गायत्री E सेवा केंद्र

मा गायत्री E सेवा केंद्र Self mind construction and cool mind place

21/06/2020

प्रिये मित्रों ,
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है ,
आज रविवार है , सूर्य देवता का वार है ,
सूर्यग्रहण भी आज ही है ,
योग दिवस भी आज ही है ,
ओर सूर्य भगवान ऊर्जा के स्रोत होते है , सूर्य से हमे हर रोज ऊर्जा मिलती है तो क्यो न आज से
एक विशेष कार्य करे।
*हर रोज सुबह 24 सुर्य गायत्रीमंत्र बोल कर अपने दिन का आरंभ करें।*

*ॐ भूर भुवः स्व: भास्कराय विध्महि दिवाकराय धि महि तनो सूर्य प्रचोदयात।*

इस मंत्र से जप करे निश्चय ही आप मे नई ऊर्जा का प्राण वान होगा ।

20/06/2020

दिनांक 21 जून 2020, दिन रविवार आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को खंडग्रास सूर्यग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण गंड योग और मृगशिरा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में होगा। भारत में सूर्यग्रहण का आरम्भ प्रातः 10 बजकर 31 मिनट ,मध्य 12:18 बजे ई मोक्ष दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। अब से 3 घंटे बाद सूतक काल लग जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे और पूजा पाठ नहीं किया जाएगा। सूतक के दौरान घर में मंत्रों का जाप कर सकते हैं। अतः इस सूर्यग्रहण का सूतक 20 जून को रात में 9 बजकर 31 मिनट से आरम्भ हो जाएगा जो कि सूर्यग्रहण ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा।

उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक औऱ ज्योतिर्विद एवं वास्तुविद पं दिवाकर त्रिपाठी
के अनुसार जानें कैसा रहेगा सूर्यग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव?

मेष : पराक्रम वृद्धि, राजकीय सम्मान या लाभ,संतान से इस संतान को कष्ट।
वृषभ : सुख के साधनों में कमी,आर्थिक परेशानी और व्यापार में अवरोध ,पारिवारिक समस्या या विवाद।
मिथुन : शरीरिक एवं मानसिक कष्ट,दाम्पत्य में तनाव,भाई-बहनों को कष्ट, चोट या आपरेशन की भी संभावना।
कर्क : खर्च में वृद्धि, पेट या पैर की समस्या या शरीर में कहीं चोट लग सकती है,वाणी और संयम रखें ।
सिंह : आय एवं आय के साधनों में वृद्धि,शरीरिक कष्ट, दाम्पत्य का सुख मध्यम ,वाणी में मधुरता बनाएं रखें।
कन्या : परिश्रम एवं कार्यो में अवरोध,सीने की तकलीफ या घबराहट,सम्मान में अचानक कमी,माता को कष्ट।
तुला : पराक्रम में वृद्धि,भाग्य में अवरोध ,वाद-विवाद से बचें । संतान से एव संतान को कष्ट संभव।
वृश्चिक : अचानक धन खर्च, वाणी पर नियंत्रण रखें ,पेट एवं पैर की समस्या ,अचानक किसी शरीरिक कष्ट से परेशान हो सकते हैं ।
धनु : दाम्पत्य जीवन खटास आ सकती है ,प्रेम संबंधों में विवाद या तनाव । मानसिक तनाव या नकारात्मक विचार संभव।
मकर : रोग ऋण एवं शत्रु होंगे पराजित,खर्च में वृद्धि या अधिकता ,यह ग्रहण शुभ फल प्रदान करने वाला होगा।
कुंभ : संतान को कष्ट या संतान से कष्ट संभव, आय में वृद्धि , तनाव व मानसिक परेशानी भी हो सकती है।
मीन : सीने की तकलीफ,माता को कष्ट,वाहन की क्षति ,सम्मान में अचानक कमी,अनियोजित खर्च से आप परेशान हो सकते हैं ।

06/06/2020

अपने शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. लेकिन लोग भूल जाते हैं कि शरीर के साथ-साथ दिमाग का तंदुरूस्त रहना भी जरूरी है. अगर आप अपने दिमाग की एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देंगे तो धीरे-धीरे आपकी इंटेलिजेंस, रीजनिंग पावर घटती जाएगी. इसलिए हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज बता रहे हैं जिससे अपका दिमाग तेजी से काम करेगा.

1. पजल्स के साथ खेलेः
पजल्स गेम खेलने से अल्जाइमर का खतरा कम हो जाता है. न्यूजपेपर क्रॉसवर्ड और सुडोकू गेम से इसकी शुरुआत करनी चाहिए. इन खेलों से आप खुद को चैलेंज देते हैं जिससे दिमाग की अच्छी कसरत हो जाती है.

2. रोजमर्रा के कामों के लिए नॉन-डोमिनेंट हाथ का प्रयोग करें:
दांतों को ब्रश या बालों को कंघी करने जैसे काम अगर हम उल्टे हाथों से करें तो इसका दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.

3. जानी-पहचानी चीजों को लेकर इन्हें अपसाइड डाउन करें:
सुनने में ये भले ही आसान लग रहा हो, लेकिन जब आप इसे करेंगे तो आपका दिमाग घूम जाएगा. कोई डियोड्रेंट की बोतल या फैमिली पिक्चर लेकर उसे अपसाइड डाउन टर्न करें. ये एक्सरसाइज हमारा ध्यान उन चीजों की तरफ खींचता है जो हम रोजमर्रा की जिंदगी में मिस कर देते हैं. इसका मुख्य कार्य रंगों और आकार की तरफ हमारा ध्यान आकर्षण करना है.

4. सुबह की दिनचर्या में बदलाव करें:
कभी चाय या कॉफी ब्रश करने के पहले पी कर देंखे और अगर आपकी आदत ब्रश करने से पहले चाय-कॉफी पीने की है तो इसका उल्टा कर के देखें.

5. कुछ काम आंख बंद कर के करें:
अपने रोज के काम जैसे खाना या जूस बनाना या फिर नहाना आंख बंद कर के करें. हां, इसमें आपको सावधानी जरूर बरतनी होगी. लेकिन यह टास्क पूरी तरह से टच पर निर्भर करता है जिससे आपके दिमाग के कुछ हिस्से एक्टिव हो जाते हैं जो आम तौर पर निष्क्रिय रहते हैं.

6. नई भाषा सीखें:
इसमें आपको थोड़ा धीरज रखने की आवश्यकता है. लेकिन आप रोज थोड़ा समय इस पर दे सकते हैं. कोई भी भाषा जिसमें आपकी रूचि हो, सीखना शुरू कर दें. एक स्टडी के मुताबिक, बहुभाषियों की रीजनिंग अच्छी होती है.

7. रोज नए लोगों से और ज्यादा बात करने का प्रयास करें:
रिसर्च में पाया गया है कि कम बात करने से कॉगनीटिव फंशन की गति में कमी आ जाती है. आपको बस ये करना है कि जितना हो सके अजनबियों और पुराने दोस्तों से बात करें.

02/04/2020
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
08/03/2020

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।

*संत और बसंत में,*               *एक ही समानता है,**जब बसंत आता है,*           *तो प्रकृति सुधर जाती है!*               ...
29/01/2020

*संत और बसंत में,*
*एक ही समानता है,*
*जब बसंत आता है,*
*तो प्रकृति सुधर जाती है!*
*और*
*संत आते हैं,*
*तो संस्कृति सुधर जाती है!*
💐💐💐

*बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

*Wish you & your family a very happy diwali. May God fulfill all your wishes in wealth, health & happiness in your life....
27/10/2019

*Wish you & your family a very happy diwali. May God fulfill all your wishes in wealth, health & happiness in your life.*
💥🎉🎊🎁🌹🥳🧧🎇🎂

25/10/2019

*धनतेरस पूजन विधि - 25 अक्टूबर 2019, शुक्रवार*

( घर में धन धान्य वृद्धि और सुख शांति के लिए )
🌺🌺🌺🌺🌺🌺
दिवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि- भगवान महामृत्युंजय शिव और लक्ष्मी- कुबेर की पूजा की जाती है, साथ में धन को कमाने और उसके सदुपयोग की सद्बुद्धि के लिए गायत्री और गणेश के मन्त्रों से पूजा की जाती है।

👉🏻1- गुरु आवाहन मंत्र - *ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु, गुरुरेव महेश्वरः । गुरुरेव परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः ।।*

👉🏻2 - गणेश आवाहन मन्त्र - *ॐ एक दन्ताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि । तन्नो दंती प्रचोदयात ।।*

👉🏻3- लक्ष्मी आवाहन मंत्र - *ॐ महा लक्ष्म्यै विद्महे, विष्णु प्रियायै धीमहि । तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ।*

👉🏻४ -दीपदान मंत्र ( कम से कम 5 या 11 या 21 घी के दीपकों को प्रज्वल्लित करें )-

*ॐ अग्निर्ज्योतिर्ज्योतिरग्नी: स्वाहा । सूर्यो ज्योतिर्ज्योतिः सूर्यः स्वाहा । अग्निर्वर्च्चो ज्योतिर्वर्च्चो स्वाहा । सूर्यो वर्च्चो ज्योतिर्वर्च्च: स्वाहा । ज्योतिः सूर्य्यः सूर्यो ज्योतिः स्वाहा ।।*

👉🏻5 - चौबीस(२४) बार गायत्री मंत्र का जप करें - *ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम् , भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात् ।*

👉🏻6- तीन बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें - *ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टि वर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।*

👉🏻7 - तीन बार लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जप करें - *ॐ महा लक्ष्म्यै विद्महे, विष्णु प्रियायै धीमहि । तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॥*

👉🏻8 - तीन बार गणेश मंत्र का जप करें - *ॐ एक दन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि । तन्नो दंती प्रचोदयात् ॥*

👉🏻9 - तीन बार कुबेर का मंत्र जप करें - *ॐ यक्ष राजाय विद्महे, वैश्रवणाय धीमहि, तन्नो कुबेराय प्रचोदयात्॥*

👉🏻10- तीन बार आरोग्य देवता धन्वन्तरि गायत्री मन्त्र का जप करें- *ॐ तत् पुरुषाय विद्महे, अमृत कलश हस्ताय धीमहि, तन्नो धन्वन्तरि प्रचोदयात्*

👉🏻11 - शान्तिपाठ - *ॐ शांतिः शांतिः शांतिः ।*

दीपक नकारात्मकता का शमन कर सकारात्मक दैवीय शक्तियों को घर में प्रवेश देता है। इसलिए दीपक की जगह विद्युत् से जलने वाली led या किसी भी प्रकार की लाईट नहीं ले सकती। घर के मुख्य् द्वार पर दो घी या सरसों या तिल के तेल के रुई बाती वाले दीपक, एक तुलसी के पास, एक रसोईं में और एक बड़ा मुख्य् दीपक सूर्यास्त के बाद जलाकर रख दें। फिर कलश स्थापना कर पूजन करें। दीपयज्ञ/दीपदान के बाद घर की तिज़ोरी/लेपटॉप/बैंक की पासबुक इत्यादि का पूजन अवश्य करें।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺
👉🏻प्रथम दिन - *धनतेरस पूजा व दीपदान मुहूर्त*- 25 अक्टूबर 2019, शुक्रवार

*धनतेरस मुहूर्त* : 19:10:19 से 20:15:35 तक
*अवधि* : 1 घंटे 5 मिनट
*प्रदोष काल* :17:42:20 से 20:15:35 तक
*वृषभ काल* :18:51:57 से 20:47:47 तक

उपरोक्त में लाभ समय में पूजन करना लाभों में वृ्द्धि करता है. शुभ काल मुहूर्त की शुभता से धन, स्वास्थय व आयु में शुभता आती है. सबसे अधिक शुभ अमृ्त काल में पूजा करने का होता है.

*Optional*- घर में बना हलवा या खीर प्रसाद में चढ़ाएं। यदि बजट है तो चांदी या स्वर्ण का कुछ भी सामान ख़रीद ले शाम 6:30 से पहले, उसे दूध में नहला के पूजन स्थल में साफ़ स्टील की कटोरी में लाल वस्त्र के ऊपर रख लें। उसका तिलक चन्दन कर पूजन के पश्चात् तिज़ोरी में रख दें, दीपावली के दिन पुनः उसका पुजन होगा।

🙏🏻
डिवाईन इण्डिया यूथ एसोसिएशन

शठ कर्म और कलश पूजन हेतु 📖 *कर्मकाण्ड प्रदीप्त* शांतिकुंज पब्लिकेशन की पुस्तक की मदद ले।

कुछ युगनिर्माण योजना मथुरा प्रकाशन की पुस्तकें जिनके स्वाध्याय से अमीर बनने के रहस्य पता चलेंगे, जरूर धनतेरस के दिन पढ़े:-
1- धनवान बनने के गुप्त रहस्य
2- सफलता के सात सूत्र साधन
3- प्रबन्ध व्यवस्था एक विभूति एक कौशल
4- व्यवस्था बुद्धि की गरिमा
5- आगे बढ़ने की तैयारी
www.facebook.com/awgpgurudev

Gayatri Pariwar promotes Scientific Spirituality and inspires to reform self, family and society for descending Heaven on Earth and Divinity in mankind.

05/09/2019

"गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।"
*🙏🏽शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!🙏🏽*

रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
14/08/2019

रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Address

GAYATRI AASRAM
Sadulpur
331023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मा गायत्री E सेवा केंद्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to मा गायत्री E सेवा केंद्र:

Share