03/03/2026
*हाथरस:-* सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141 माइलस्टोन के पास सुबह के समय भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला हरिया के निकट एक ईको गाड़ी जो दिल्ली से धौलपुर राजस्थान जा रही थी तभी पीछे से नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना मिलने पर एसपी रामानंद कुशवाह, सादाबाद सीओ अमित पाठक, सादाबाद कोतवाली प्रभारी विजय सिंह सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।