08/02/2026
"ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में विकसित भारत बजट पर श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित"
आज सरदार पटेल मण्डल ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा बजट को लेकर श्रमिक संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संबोधित किया!
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में श्रमिकों एवं लघु उद्योगों के लिए किए गए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला।
सरदार पटेल मण्डल के ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष श्री सत्यपाल गंगवार जी का पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया!
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री संदीप बाजवा जी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री रवि रस्तोगी जी, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमपाल गंगवार जी, वरिष्ठ नेता श्री नन्दकिशोर चौहान जी, पार्षद श्री मुकेश रस्तोगी जी, मदन लाल शर्मा जी, विपिन कुमार पाण्डे जी, सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं श्रमिक उपस्थित रहे।