06/09/2026
कोतवाली ऊखीमठ पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित फरार चल रहे अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से बरामद हुआ नाजायज चाकू, इस सम्बन्ध में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर अलग से दर्ज किया गया है मुकदमा।
अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद भेजा गया है न्यायिक हिरासत में।
कोतवाली ऊखीमठ पर पंजीकृत मु.अ.सं. 32/2026 धारा 106(1), 281 व 324(2) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्त प्रदीप सिंह सेमवाल पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम त्यूड़ी, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को दिनांक 05 सितंबर 2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा सिरोबगड़ क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक अदद नाजायज चाकू भी बरामद किया गया जिस सम्बन्ध में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ. सं. 64/2026 धारा 25/4 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से मा. न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।