Indian National Congress Roorkee

Indian National Congress Roorkee Indian National Congress official page of AICC/PCC Uttarakhand. Page have political activity of Roorkee and nearby area of congress leaders and workers

संविधान सभा के सदस्य एवं सचिव रहे डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुंम्भार जी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने कार्यशाला को आय...
15/09/2025

संविधान सभा के सदस्य एवं सचिव रहे डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुंम्भार जी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने कार्यशाला को आयोजित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मेलाराम प्रजापति, मुख्य अतिथि डॉक्टर गौरव चौधरी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आशीष सैनी रहे।

डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि देश के संविधान के निर्माण करने वाले लोग जिन्होंने आजादी आंदोलन से लेकर देश के निर्माण का कार्य किया है वह सदा श्रद्धा के पात्र है।

ठा वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के भारत के निर्माण में अनेक क्रांतिकारियों और बुद्धिजीवियों का योगदान रहा है आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान को याद करते रहना चाहिए।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आशीष सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विचारधारा के आधार पर देश को एकजुट करने का कार्य किया और संविधान के नीचे सब के हित सुरक्षित एवं संरक्षित है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मेला राम प्रजापति ने सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यशाला में भाग लेने वाले नेता गणों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर रणवीर नागर ने सभी आने वाले अतिथियों एवं नेतागणों का धन्यवाद व्यक्त किया।

रुड़की सेवादल के अध्यक्ष सुशील कश्यप ने कहा कि हमें अपने सभी महापुरुषों को निरंतर याद करते रहना चाहिए एवं उनकी विचारधारा को बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ रणवीर नागर ने कार्यक्रम को संबोधित करने वाले ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, सुशील कश्यप, सुधीर शांडिल्य, हेमेंद्र चौधरी, शमशेर मलिक, जाकिर हुसैन, अरशद अरशी, मदनलाल एड, संजय गुड्डू पार्षद, फूल कुमार, सुशील प्रजापति, अनुज प्रजापति, दीपक प्रजापति, आशु प्रजापति आदि उपस्थित रहे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 30 अप्रैल 2025 को देहरादून में होने जा रही "संविधान बचाओ रैली" की तैयारी के लिए...
27/04/2025

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 30 अप्रैल 2025 को देहरादून में होने जा रही "संविधान बचाओ रैली" की तैयारी के लिए कांग्रेस नेताओं ने आज कैंप कार्यालय पर एकत्रित होकर अधिक से अधिक लोगों को रैली में आने का आह्वान किया।

असंगठित कर्मचारी एवं कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पीसीसी सदस्य आशीष सैनी ने कहा कि संविधान व सामाजिक समरसता देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संविधान के अनुसार कार्य करने के बजाय केंद्र सरकार मित्र उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप देश में भ्रष्टाचार एवं महंगाई चरम पर जा रही है।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य ने कहा कि संविधान की स्थापना के लिए कांग्रेस के लोगों ने अपना खून पसीना बहाया है। भाजपा को संविधान के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।

महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ रणवीर नागर ने कहा कि क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी की एक टीम बना दी गई है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव भानु बौंठियाल ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी कृत संकल्प है और कांग्रेस के सभी नेता संविधान की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारी ने रैली में अपनी सशक्त भागीदारी के लिए संकल्प लिया और अनुशासित ढंग से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी पदाधिकारी को आवाहन किया जाने पर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

Address

Roorkee
247667

Telephone

+919759033044

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress Roorkee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian National Congress Roorkee:

Share