01/06/2026
️ **विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण**
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे **SPECIAL INTENSIVE REVISION (SIR)-2026** कार्यक्रम के अंतर्गत आज BLOs, BLO Supervisors, IT Volunteers एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण, Enumeration Form भरने की प्रक्रिया, घर-घर सत्यापन अभियान, दस्तावेज सत्यापन, डिजिटल डेटा प्रविष्टि तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
📋 **08 जून 2026 से 07 जुलाई 2026 तक** BLO द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
📸 प्रत्येक मतदाता को अपना **Enumeration Form (गणना प्रपत्र)** भरकर उस पर नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो लगाना होगा तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
🤝 सभी नागरिकों से अनुरोध है कि BLO को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा निर्वाचन नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहभागी बनें।
**"सही मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र की नींव"**
#मतदाता_पुनरीक्षण #निर्वाचन_आयोग