हरियाणा बेरोजगार विकास मंच

  • Home
  • India
  • Rohtak
  • हरियाणा बेरोजगार विकास मंच

हरियाणा बेरोजगार विकास मंच अपना हक़ लेंगे बेरोजगार-चाहे अब आये कोई सरकार

26/06/2024

हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है, रोजगार नहीं, नौकरी नहीं, 10+2 के बाद लगभग 60% युवा पढ़ाई छोड़ रहे हैं क्योंकि आईटीआई में आज के दौर के स्वयं रोजगार के कोर्स विकसित नहीं किए गए और युवाओं को सस्ती दरों पर रोजगार के लिए लोन सुविधा भी नहीं मिल रही।
सबकुछ प्राइवेट हो रहा है
फिर भी लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं??

17/07/2017

विकास के नाम पर जमीन अधिग्रहण बंद होना चाहिए, जमीन अधिग्रहण केवल इंडस्ट्रीज़ के लिए ही होना चाहिए और प्राइवेट काॅलोनाइजर (बिना लाइसेंस वाले) पर पूर्णतया प्रतिबंध लगना चाहिए। आबादी के अनुरूप जमीन की कमी को देखते हुए सरकार को भी चाहिए कि वह नए सेक्टर पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए और अपने पुराने सेक्टरों के मालिकों को ही 3 से 6 मंजिल फ्लैट बनाने की छूट दी जाए। बनी हुई अवैध कालोनियों के लिए भी कोई प्रावधान निकाले तथा भविष्य में कोई भी नई अवैध कालोनी न कटे इसके लिए भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों के शहरों में प्लायन को रोकने के लिए दो-तीन गावों के बीच ( केंद्र ) में सरकारी मंडियों की तर्ज पर सरकारी मल्टीस्टोर बना कर सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। मंशा हो तो और भी बहुत राहे हैं बेरोजगारी दूर कर अच्छे विकास के लिए राह चुनने की....

11/07/2017

युवाओं के धनी इस देश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। युवाओं को मौका देने की बजाय सरकार रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाए जा रही है और करीब 55 हजार नौकरियां ऐसी हैं जिनपर रिटायर हुए कर्मचारी लगाए गए हैं। एक परिवार-एक रोजगार गारंटी के लिए सरकार को चाहिए कि जिन परिवारों में पति-पत्नि दोनों सरकारी नौकरी पर हैं उनमें से एक को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने को कहे ताकि दूसरे परिवारों को भी नौकरी मिल सके। एक और प्रावधान करे कि सभी दमपतियों को मैरिज़ रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया जाए और नौकरी तथा मैरिज दोनों को आधार कार्ड से लिंक किया जाए ताकि नौकरीशुदा दो क्वारे जोड़ों की शादी के तुरंत बाद उन्हें स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने के लिए कहा जा सके। ‘‘आरक्षण से ज्यादा जरूरी और वाजिब है यह कार्य।’’

क्या सरकार कॉर्पोरेट है या कॉर्पोरेट सरकार है??? कार्टून मेरे पेज खड़ी चोट पर भी, कृपा मेरे पेज को like करें
12/03/2016

क्या सरकार कॉर्पोरेट है या कॉर्पोरेट सरकार है??? कार्टून मेरे पेज खड़ी चोट पर भी, कृपा मेरे पेज को like करें

03/01/2015

बेरोजगारी समाप्त करने का दम भर सत्ता में आने वाली बीजेपी सरकार शीघ्र भर्तियाँ शुरू करे. सरकार एक समय बताये आखिर कब भर्तियाँ शुरू करेगी...अन्यथा कई हजार बेरोजगारों की तो फॉर्म भरने की उम्र ही निकल जाएगी...

01/01/2015

आज अखबार में भगत फूल सिंह मेडिकल कालेज, खानपुर में साक्षात्कार सूचना पढी जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा एकांउट से संबंधित नौकरियां निकाली गई हैं, जो कि संबंधित विभाग से रिटायर लोगों के लिए निकाली गई हैं, जब सरकार ने रिटायर कर्मचारियों को ही लगाना है तो रिटायरमेंट की उम्र सीमा क्यों घटाई, बेरोजगारों को मौका दिया जाएगा, मोदी जी ने कहा था-टेलेंटिड बेरोजगार युवाओं की कमी नहीं है प्रदेश में और ऐसा कर युवाओं का हक मार रही है सरकार, हरियाणा बेरोजगार विकास मंच इसके खिलाफ आवाज उठाएगा.

सभी बेरोजगार भाईयों के लिए नया वर्ष रोजगार लेकर आए-शुभकामना
31/12/2014

सभी बेरोजगार भाईयों के लिए नया वर्ष रोजगार लेकर आए-शुभकामना

29/11/2014

मनोहर सरकार का मनोहर फैसले से एक ही दिन में रिटायर हुए 5000 कर्मचारी, अब युवा बेरोजगारों की बारी

25/11/2014

बहुत ही खुशी की बात है कि सरकार सेवानिवृत्ति की उम्र दोबारा 58 वर्ष करेगी, सरकार बेरोजगारों के हित में है, ऐसा प्रतीत होता है

21/11/2014

बेरोजगारों के विकास के लिए सभ्य समाज के साथ की दरकार है, हमे रूपए-पैसे की भीख नहीं चाहिए, बस इस पेज के समर्थन में आपका एक like चाहिए. धन्यवाद..

27/10/2014

हुड्डा सरकार का रिटायरमेंट 62 उम्र का फैसला वापिस लिया जाना चाहिए और रिटायरमेंट की उम्र 55 वर्ष या उपरोक्त कार्यकाल जो भी पहले हो कर देनी चाहिए

27/10/2014

हरियाणा में सरकारी नौकरी का वर्तमान व भविष्य में कार्यकाल कम से कम 22 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 28 वर्ष होना चाहिए, और जिन कर्मचारियों का नौकरी कार्यकाल 30 वर्ष हो चुका है उन्हें प्रदेश के बेरोजगारों के हित में सवेच्छा से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए. नौकरी से जुड़ी सभी समस्याओं (शादी, बच्चों की परवरिश, कन्या भ्रूण हत्या, हर परिवार एक रोजगार इत्यादि ) का समाधान आसानी से हो जायेगा, क्राइम भी कम होगा.

Address

1st Floor, M. R. Complex, Near Sonepat Stand, Delhi Road
Rohtak
124001

Telephone

9017783993

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हरियाणा बेरोजगार विकास मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share