27/09/2026
बूथ मजबूत होगा, संगठन मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं की मेहनत से नया इतिहास बनेगा।
आज भारतीय जनता पार्टी रोहडू मंडल के सीमा रंटाड़ी ग्राम केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक बूथ मंत्री श्री किशोर चौहान जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित रहकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर सार्थक चर्चा की।
बैठक में संगठनात्मक जिला महासू के सह-प्रभारी श्री आशुतोष वैद्य जी, जिला महासू अध्यक्ष श्री अरुण फाल्टा जी, भाजपा नेत्री श्रीमती शशिबाला जी, मंडल अध्यक्ष श्री विजय मेहता ‘बिजू’ जी, मंडल महामंत्री श्री अरुण कुल्ला जी, जिला महासू युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नवजोत शर्मा जी , शिक्षक प्रकोष्ठ जिला महासू संयोजक श्री जगदीश शुक्ला जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री देशराज रांटा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहडू श्री भोपिंदर रांटा जी, पंचायत समिति सदस्य सीमा रंटाड़ी श्री अशोक चौहान जी, अनुसूचित जाति मोर्चा रोहडू अध्यक्ष श्री रामेश्वर कल्याण जी, सोशल मीडिया सह-संयोजक श्री हंसराज जी एवं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती चम्पा रांटा जी, सहित बुथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ की सक्रियता बढ़ाना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर मजबूत तैयारियां सुनिश्चित करना रहा।
हमारा लक्ष्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि हर बूथ पर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी और हर कार्यकर्ता में संगठन के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है।
कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं, बूथ हमारी नींव है और मजबूत संगठन हमारा संकल्प।
आइए, एकजुट होकर बूथ को मजबूत करें और 2027 की तैयारी को नई ऊर्जा दें।