23/05/2026
नगर परिषद रोहडू के चुनाव परिणाम।
रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन
रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 में से 6 वार्डों में जीत दर्ज कर नगर परिषद पर मजबूत पकड़ बनाई है। वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 1 सीट तथा 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 3 से सुजय अग्रवाल, वार्ड नंबर 5 से राज कुमार निटू, वार्ड नंबर 6 से प्रीति चौहान और वार्ड नंबर 7 से जितेंद्र चौहान ने उल्लेखनीय जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर 1 से भाजपा समर्थित रमा देवी विजयी रहीं। निर्दलीय उम्मीदवार पारुल और शालू दत्ता ने भी अपने-अपने वार्डों में जीत हासिल कर सबका ध्यान आकर्षित किया।
मतगणना प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस चुनाव में मतदाताओं का उत्साह भी देखने लायक रहा, जहां कुल 77.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को सफल और व्यवस्थित बनाने में महिला कर्मचारियों की भूमिका की विशेष सराहना की।