Bashla Apple Growers Society

Bashla Apple Growers Society Bashla Apple Growers Society is committed to provide useful information regarding apple farming and other important issues related to Apple Industry.

29/01/2020
Interesting days ahead
19/11/2019

Interesting days ahead

04/07/2019

Daily Blogचिप बडिंग जून-जुलाई में By theorchardbloom - June 20, 2018 0 1857 Share on Facebook Tweet on Twitter हिमाचल प्रदेश में अस्सी फीसदी बागीचे सेब की रॉयल किस्म के...

Stone fruits of Bashla Valley
30/06/2019

Stone fruits of Bashla Valley

14/03/2019

सर्दियाँ समाप्त होते ही बागवानों में ट्री स्प्रे आयल करने की होड़ लग जाती है | बहुत से बागवान भाई देखा देखी में अक्सर बहुत जल्दी ही स्प्रे कर देते हैं | आज हम समझने का प्रयास करेंगे कि ट्री स्प्रे आयल की स्प्रे क्यों और कब करनी चाहिए |


ट्री स्प्रे आयल (TSO) / हार्टिकल्चर मिनरल आयल (HMO) की स्प्रे मुख्यतः सेन जोस स्केल नामक कीट को मारने के लिए की जाती है | यह छोटा सा कीड़ा एक कवच के नीचे छुपा रहता है और पेड़ का रस चूस कर उसे कमज़ोर बना देता है | संक्रमण अधिक होने की स्थिति में पौधा मर भी सकता है | चूँकि कवच के नीचे छुपे रहने के कारण इसे जहर से तो नहीं मारा जा सकता है लेकिन हार्टिकल्चर मिनरल आयल की स्प्रे से इसकी मृत्यु होना तय रहता है | जब HMO से पेड़ को पूरा नहलाया जाता है तो पेड़ पर तेल की एक परत सी बन जाती है , इस परत के बनने से सेन जोस स्केल नामक कीट सांस ही नहीं ले पाता है और दम घोंट कर इसकी मौत हो जाती है |

आज कल बाज़ार में काफी किस्म के तेल उपलब्ध है | हम अक्सर ट्री स्प्रे आयल और हार्टिकल्चर मिनरल आयल की ही बात करते हैं | ट्री स्प्रे आयल तेल की एक क्रूड अवस्था है जब की हार्टिकल्चर मिनरल आयल एक साफ सुथरी (Refined form) अवस्था है | इसलिए हमेशा हार्टिकल्चर मिनरल आयल की ही स्प्रे करनी चाहिए | पहचान के लिए ट्री स्प्रे आयल मंो गंधक जैसी तीखी गंध होती है जब हार्टिकल्चर मिनरल आयल में ऐसी कोई गंध नहीं होती | ट्री स्प्रे आयल करने से पेड़ की छाल का रंग कोशिकाओं के जलने से काला पड़ने पड़ जाता है जब की हार्टिकल्चर मिनरल आयल करने से पेड़ सुरक्षित रहता है | HMO बाज़ार में कई नामों से उपलब्ध हैं जैसे कि मैक आल सीजन, सर्वो, आर्बो फाइन, एच पी आदि |

अब बात आती है कि कौन से समय पर हार्टिकल्चर मिनरल आयल की स्प्रे की जानी चाहिए ? इस स्प्रे का सबसे उपयुक्त समय हरी कली अवस्था से टाईट कलस्टर अवस्था तक है | इस समय 4 लिटर हार्टिकल्चर मिनरल आयल को 196 लिटर पानी में मिला कर 200 लिटर पानी का घोल बना दें और छिडकाव करें | चूँकि मार्च में सन जोस स्केल रस चड़ने के साथ साथ सक्रीय होना शुरू होता है | अतः यह स्प्रे इसी समय किया जाना उपयुक्त है | डा0 एस पी भारद्वाज के लम्बे अनुभव के आधार पर मार्च में ही स्प्रे करवाना ठीक रहता है |


हम हार्टिकल्चर मिनरल आयल की स्प्रे मई के महीने में (जब फल मटर के दाने के बराबर हो ) 2 लिटर HMO को 198 लिटर पानी में घोल कर स्प्रे करें | इस वक्त की गयी HMO की स्प्रे से सभी प्रकार के कीड़ों के अंडे ख़त्म हो जातें हैं | साथ ही यह माईट और पाउडरी मिल्डीउ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका अदा करता है l

Time to get serious on this issue
27/11/2018

Time to get serious on this issue

Address

Village Bashla
Rohru
171207

Telephone

9418606431

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bashla Apple Growers Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share