12/04/2026
Blue whistle trush (कस्तूरी)
ब्लू विसलिंग थ्रश एक बहुत खूबसूरत पक्षी है, जो अपनी नीली-बैंगनी चमक और लंबी, मीठी सीटी जैसी आवाज़ के लिए जाना जाता है। इसे ' whistle करता हुआ स्कूल बॉय' भी कहते हैं, क्योंकि इसकी आवाज बहुत इंसानी लगती है। थ्रश मूल रूप से एक बर्ड फैमिली है, जिसमे दुनिया भर में 300 से ज़्यादा प्रजातिया हैं। भारत मे 30 के लगभग थ्रश पाए जाते हैं। ब्लू विसलिंग थ्रश को इसका नाम इसी वजह से मिला है- इसका नीला रंग और सीटी जैसी आवाज़ । मेल और फीमेल दिखने में लगभग बराबर होते हैं, इसलिए उनमें सिर्फ देखकर अंतर करना काफी मुश्किल होता है।
Thursh जो नाम है, वो दरअसल इनकी कुछ खास विशेषताओं की वजह से पड़ा है। ये आमतौर पर छोटे से मध्यम आकार के पक्षी होते हैं, जिनके पैर मज़बूत होते है और ये ज़मीन पर चलना पसंद करते हैं। इनकी एक बड़ी विशेषता है, इनकी मीठी और मीठी आवाज़ । बहुत से थ्रश अपने बेहतरीन गानो के लिए जाने जाते हैं।