Prem Chand Aggarwal

Prem Chand Aggarwal Official page of Sh Premchand Aggarwal to connect with community and have people reach to us anytime.

श्री प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक, ऋषिकेश का संक्षिप्त जीवन परिचय:-

आपका जन्म उत्तराखण्ड के जनपद देहरादून के डोईवाला में हुआ। आपके पिता स्व. श्री मांगे राम अग्रवाल जी जो क्षेत्र के प्रसिद्व समाजसेवी रहे हैं एवं माता श्रीमती धर्मों देवी जी जो धार्मिक एवं सरल प्रवृत्ति की हैं। आपने एम.कॉम व एल.एल.बी. तक की शिक्षा प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण करने के साथ-साथ आपको 2 बार मेधावी छात्र के रूप में

छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुई।
छात्र जीवन से ही आप विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक क्रियाकलापों में सक्रिय रहने के साथ-साथ वॉलीबॉल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए, राष्ट्रीय स्तर एवं कबड्डी में विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी भी रहे हैं।
राजनैतिक जीवन में प्रवेश से पूर्व आपने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए संस्कृत को द्वितीय राजभाषा एवं असम आन्दोलन एवं अनेको आन्दोलनों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आप द्वारा विभिन्न आन्दोलनों - श्री राम कार सेवा, पृथक उत्तराखण्ड राज्य हेतु आन्दोलन आदि में सक्रिय भूमिका निभाई जिसके चलते आपको अनेकों बार जेल भी जाना पड़ा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पृष्ठभूमि होने के कारण अच्छे संस्कार एवं अनुशासन प्रिय व्यवहार के कारण आपने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में डोईवाला नगर महामंत्री, मंडल महामंत्री-डोईवाला ग्रामीण, जिला संयोजक-पंचायत प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री एवं दो बार देहरादून के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैसे दायित्व बखूबी निभाये। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ’’पर्वतीय विकास परिषद’’ में सदस्य के रूप में भी आपको नामित किया गया।
वर्ष 2001 में उत्तराखण्ड की पहली सरकार ने आपको ’’गढ़वाल मण्डल विकास निगम’’ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया। सरल स्वभाव, मिलनसार एवं क्षेत्र में विकास करते रहने के कारण वर्ष 2007 से क्षेत्र की सम्मानित जनता के आर्शीवाद से आप लगातार तीसरी बार ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं। इसी दौरान वर्ष 2009 में भाजपा सरकार में आपको संसदीय सचिव- औद्योगिक विकास जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई। वर्ष 2015 के एक सर्वे में आपको ’’सर्वश्रेष्ठ विधायक’’ चुना गया एवं एक संस्था द्वारा ’’पर्सनलिटी ऑफ़ द इयर’’ से भी सम्मानित किया गया। इसी दौरान मां गंगा के प्रति श्रद्धा व आस्था को देखते हुए आप भाजपा के ’’गंगा-प्रकोष्ठ’’ में राष्ट्रीय सह-संयोजक भी बनाये गये।
23 मार्च वर्ष 2017 में आप अध्यक्ष विधान सभा के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। विधान सभा अध्यक्ष के पद के दायित्वों का निर्वहन करते हुए आप द्वारा अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक कार्य कर नये आयाम स्थापित किये जा रहे है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में चौथी बार ऋषिकेश विधानसभा से भारी बहुमत से विजय प्राप्त की।

रायवाला में आयोजित युवा शक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को सम...
31/05/2026

रायवाला में आयोजित युवा शक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर गौ सेवा में समर्पित युवा, निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने वाले, निराश्रित पशुओं की सेवा में जुटे युवाओं सहित अनेक प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। युवा शक्ति का यह समर्पण निश्चित रूप से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की 15-17 खेल टीमों को खेल सामग्री वितरित कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। साथ ही हरिपुर में निःशुल्क शिक्षा दे रही टीम को एक कंप्यूटर भेंट कर उनके प्रयासों को सहयोग दिया।

आज श्यामपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 137 पर मंडल महामंत्री पंकज जुगलान जी के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्र...
31/05/2026

आज श्यामपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 137 पर मंडल महामंत्री पंकज जुगलान जी के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड को सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।

कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए प्रेरणादायक विचारों पर चर्चा की। “मन की बात” देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम है।

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं।


सेवा, समर्पण और सुशासन की अद्वितीय प्रतिमूर्ति, महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर...
31/05/2026

सेवा, समर्पण और सुशासन की अद्वितीय प्रतिमूर्ति, महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

उन्होंने अपने कार्यों और आदर्शों से न केवल समाज में न्याय और धर्म की स्थापना की, बल्कि नारी शक्ति को एक नई दिशा और पहचान दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सत्य, निष्पक्षता और जनहित की आवाज को सशक्त रूप देने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामना...
30/05/2026

सत्य, निष्पक्षता और जनहित की आवाज को सशक्त रूप देने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपकी लेखनी लोकतंत्र की सशक्त नींव है, जो समाज को जागरूक करने और सही दिशा देने का कार्य करती है।

आज देहरादून में आयोजित सांसद एवं विधायकगणों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।बैठक में भाजपा के राष्ट्...
29/05/2026

आज देहरादून में आयोजित सांसद एवं विधायकगणों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बीएल संतोष जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री Mahendra Bhatt जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उत्तराखंड के विकास को नई गति देने हेतु सार्थक चर्चा हुई। 🚩🙏



भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी के उत्तराखंड आगमन पर देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरप...
28/05/2026

भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी के उत्तराखंड आगमन पर देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आपके नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है। इस अवसर पर आपका मार्गदर्शन प्राप्त कर हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।

देवभूमि उत्तराखंड में आपका हार्दिक स्वागत है। आपके मार्गदर्शन में प्रदेश विकास एवं जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।



माँ भारती के अमर सपूत, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती...
28/05/2026

माँ भारती के अमर सपूत, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

उनका त्याग, तप और तेजस्वी विचार हम सभी को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।

हार्दिक स्वागत अभिनंदन....
28/05/2026

हार्दिक स्वागत अभिनंदन....

Address

Rishikesh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prem Chand Aggarwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prem Chand Aggarwal:

Share