Prateek Kalia

Prateek Kalia जिला महामंत्री, जिला ऋषिकेश, भारतीय जनता पार्टी|
महामंत्री, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, ऋषिकेश।

आज सुरकंडा देव डोली दरबार के सप्तम वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होकर संत जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों की उपस्थिति न...
01/06/2026

आज सुरकंडा देव डोली दरबार के सप्तम वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होकर संत जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को काफी दिव्य और आत्मीयता से भर दिया ।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ प्रीतम भरतवाण जी द्वारा अपनी कोकिल स्वरों में माता की उपासना की गई। माँ सुरकंडा देवी के उपासक आचार्य अजय बिजल्वाण जी की अलौकिक उपस्थिति में समस्त क्षेत्रवासियों के उत्थान और उन्नति हेतु मां सुरकंडा से प्रार्थना की।

🙏🙏💐

#सुरकंडा_माता

01/06/2026

हरियाणा उत्तराखंड विवाद को लेकर दैनिक उत्तराखंड के साथ विशेष बातचीत 🙏🙏

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय Ajaey Kumar जी भाईसाहब को राजस्थान प्रदेश महामंत्री (संग...
01/06/2026

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय Ajaey Kumar जी भाईसाहब को राजस्थान प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ।

संगठन को अपनी कार्यशैली, निष्ठा और समर्पण से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपने सदैव कार्यकर्ता निर्माण, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोपरि रखा है।

आपके मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्यकर्ता ने संगठन ही सर्वोपरि के मंत्र को आत्मसात किया है। आपके अथक परिश्रम से संगठन की जड़ें गांव-गांव, बूथ-बूथ तक और मजबूत हुई हैं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि राजस्थान में आपके नेतृत्व में संगठन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और पार्टी को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी।

एक बार पुनः हार्दिक बधाई। आपके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।
💐💐

31/05/2026

गत दो दिनों से हो रही अतिवर्षा के कारण आज अमित ग्राम गुमानीवाला के स्थानीय व्यापारियों एवं लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की शिकायत मिली।

जिसके पश्चात पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता महोदय को मेरे द्वारा इसकी जानकारी दी गई और कार्यवाही हेतु निवेदन किया । विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जलभराव के स्थान पर जेसीबी भेजी गई और जलभराव की समस्या को दूर किया गया साथ ही समस्या के स्थाई समाधान हेतु यह जानकारी दी गई कि शीघ्र ही मार्ग के दोनों तरफ टाइल्स लगाने का काम शुरू किया जाएगा एवं जल निकासी हेतु नाली बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।

तत्काल कार्यवाही के लिए मैं विभाग का आभार प्रकट करता हूं चूंकि यह मार्ग यात्रा मार्ग भी है तो उसको सुचारू रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

🙏🙏

BJP Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt Ajaey Kumar Bharatiya Janata Party (BJP) PMO India

31/05/2026

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी ने की विकास कार्यों की सराहना। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बनेगी 2027 में भाजपा की तीसरी बार सरकार 🚩🚩

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के  ी_बात कार्यक्रम के 134 वें संस्करण का श्रवण किया । इस संस्करण में प्रधानमं...
31/05/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ी_बात कार्यक्रम के 134 वें संस्करण का श्रवण किया । इस संस्करण में प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र को सशक्त बनाने हेतु नवाचार, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जनमानस से चर्चा की।

मन की बात कार्यक्रम एक कुशल नेतृत्व द्वारा जनता से सीधा और आत्मीय संवाद का कार्यक्रम है। जिससे देश की जनता में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनत्व और राष्ट्र हित की भावना प्रबल होती है।



BJP Uttarakhand Mahendra Bhatt Pushkar Singh Dhami Ajaey Kumar Bharatiya Janata Party (BJP) PMO India

31/05/2026

यात्रा समय में सोशल मीडिया के माध्यम से देवभूमि की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस विषय पर "Uttarakhand Hulchul" के साथ विशेष वार्ता हुई। 🙏🙏

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय Nitin Nabin  जी के प्रथम बार उत्तराखंड आगमन पर जिला ऋषिकेश के देवतुल्य कार्यकर्ताओं...
28/05/2026

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय Nitin Nabin जी के प्रथम बार उत्तराखंड आगमन पर जिला ऋषिकेश के देवतुल्य कार्यकर्ताओं तथा युवा साथियों के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे पर भव्य स्वागत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

युवा जोश और संगठन शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।



BJP Uttarakhand Mahendra Bhatt Pushkar Singh Dhami Ajaey Kumar Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi PMO India

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के आज उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप व्यवस्थाओं का क्रियान्व...
28/05/2026

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के आज उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन किया।
आदरणीय जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल जी, जिला सहप्रभारी अमन त्यागी जी, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट एवं युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय उनियाल जी उपस्थित रहे।

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत हेतु समस्त कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं। आपका देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है । 💐💐

BJP Uttarakhand Mahendra Bhatt Pushkar Singh Dhami Narendra Modi Ajaey Kumar Bharatiya Janata Party (BJP) PMO India

Address

Rishikesh
249201

Telephone

+919837889969

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prateek Kalia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prateek Kalia:

Share