Ateli Khel Sangharsh Samiti

Ateli Khel Sangharsh Samiti Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ateli Khel Sangharsh Samiti, Social service, Rewari.

वॉक अगेंस्ट ड्रग्स। नशे के खिलाफ और अटेली क्षेत्र में खेल सुविधाओं की माँग को लेकर अटेली खेल संघर्ष समिति लगातार क्षेत्र...
15/09/2024

वॉक अगेंस्ट ड्रग्स।
नशे के खिलाफ और अटेली क्षेत्र में खेल सुविधाओं की माँग को लेकर अटेली खेल संघर्ष समिति लगातार क्षेत्र में मुहिम चला रही है। जिसके लिए लगातार पिछले 9 महिनों से धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च के द्वारा तथा राज्य और केन्द्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों व पक्ष और विपक्ष के नेताओं के समक्ष अटेली खेल संघर्ष समिति क्षेत्र की खेल सुविधाओं की माँग को रख चुकी है।
अब जैसे जैसे चुनावी समय नजदीक आ रहा है सभी दल और नेता इस माँग पर जोर दे रहे हैं और इसको पूरा करवाने की बात कर रहे हैं हाल ही में लगभग सभी नेताओं और मंत्रियों ने वादा किया कि ये क्षेत्र का मुख्य मुद्दा है और वो खिलाडियों के लिए सभी सुविधाओं को पूरा करवाएंगे चाहे वो स्टेडियम हो या बाकी इन्फ्रास्ट्रक्चर हो।
अटेली खेल संघर्ष समिति लगातार सभी प्रत्याशियों और पार्टियों के सामने अपनी मांगों को रख रही है और साथ ही क्षेत्र में बेहतर खिलाड़ी तैय्यार करने के लिए बच्चों को सुबह शाम प्रशिक्षण भी मुहैय्या करवा रहे हैं। संघर्ष और बदलाव की इसी कड़ी में रविवार 15 सितंबर को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के माध्यम से अटेली खेल संघर्ष समिति ने खिलाड़ियों और सामाजिक लोगों के साथ मिलकर अटेली में नशे के खिलाफ एक पैदल मार्च किया जिसको नाम दिया वॉक अगेंस्ट ड्रग्स। इस मार्च की शुरुआत माॅडल संस्कृति स्कूल के खेल मैदान से हुई जिसको हरि झंडी अटेली सरकारी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर योगेन्द्र जी ने दिखाई। इस मार्च में बढ़ चढ़ कर अटेली, कांटी, सैदपुर, बिहाली, नांगल, पृथ्वीपुरा, राजपुरा, फतनी, ताजपुर, उनिंदा, धनोंन्दा, बेगपुर, कलवाडी़, रामपुरा, खूंदरोठ, चंदपुरा गाँव के लगभग 200 खिलाडियों और समाज के मौजिज व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और उनका काफिला जोश और बुलंद नारों के साथ शहर का चक्कर लगाकर शहर के बीच से होते हुए वापिस मॉडल संस्कृति स्कूल के खेल मैदान में पहुंचा। खेल समिति ने लोगों और युवाओ से नशे से दूर रहने की अपील बार बार की साथ ही अटेली क्षेत्र की खेल सुविधाओं की मांगों को पूरा करवाने के लिए अपनी सभी मांगों को बुलंद किया। संघर्ष समिति का कहना है कि ये पूरे अहीरवाल क्षेत्र की माँग है और जो भी नेता जीते विधायक बने मंत्री बने और जिस भी पार्टी की सरकार बने वो हमारी सभी खेल सुविधाओं की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। समिति के अध्यक्ष एन आइ एस कोच ललित डाबड़ ने कहा क्षेत्र के हक और युवाओ को मजबूत बनाने और हमारे क्षेत्र के खिलाडियों की भागीदारी को लगातार बढ़ाने के लिए हमारा संघर्ष और प्रयास जारी रहेगा।

जब पूरा देश आजादी के जश्न में व्यस्त था, तब हम अपने क्षेत्र की मांगों को अहीरवाल के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रख रहे थे।आज ...
16/08/2024

जब पूरा देश आजादी के जश्न में व्यस्त था, तब हम अपने क्षेत्र की मांगों को अहीरवाल के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रख रहे थे।

आज दिनांक 15 अगस्त को अटेली खेल संघर्ष समिति मार्केट कमेटी के चेयरमैन विकास यादव की अगवाई में भारत सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह जी से मिलने उनके दिल्ली निवास स्थान पर पहुंची। समिति ने राव साहब को अपनी मांगों को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद किया एवम अपनी मांगों को लेकर विस्तार में बातचीत करी, इसी के साथ राव साहब ने सकारात्मक रूप दिखाते हुए अटेली में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम की मांग को जल्द ही सरकार से पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर NIS एथलेटिक्स कोच ललित डाबड़, कबड्डी कोच करण सिंह, कबड्डी कोच बहादुर सिंह, रामनिवास पीटीआई, तेज सिंह कुस्ती कोच, राव सचिन इंजीनियर, सुरेंद्र लांबा, तेज प्रकाश यादव, बिजेंद्र शर्मा, इंद्रजीत यादव, मुकेश, लोकेश, यादराम यादव , हीरा सिंह, विजय पाल, हिम्मत सिंह मौजूद रहे।
#अटेली_मांगे_खेल_सुविधाएं #अहीरवाल_मांगे_खेल_सुविधाएं

दोड़ को माध्यम बनाकर रेवाड़ी हाफ मैराथन मे माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के सामने खेल सुविधाओं की माँग को पूरा कर...
12/08/2024

दोड़ को माध्यम बनाकर रेवाड़ी हाफ मैराथन मे माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के सामने खेल सुविधाओं की माँग को पूरा करवाने के लिए अटेली खेल संघर्ष समिति की टीम ने टी-शर्ट पर अटेली मांगे खेल सुविधाएं लिखवाकर और नारे लगा कर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
माँग को इतने शांतिपूर्वक तरीके से हज़ारों की भीड़ में इस तरीके से बुलंद किया जाना देखते ही देखते हर जगह बड़ी बड़ी राजनीतिक हस्तियों और लोगों के बीच अहम चर्चा का विषय बन गया।
#अटेली_मांगे_खेल_सुविधाएं #अहीरवाल_मांगे_खेल_सुविधाएं ा_हक_मांगते_नहीं_किसी_से_भीख_मांगते

.rao

आज दिनांक 11 अगस्त को रेवाड़ी में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी की अध्यक्षता में फिट इंडिया मूवमे...
12/08/2024

आज दिनांक 11 अगस्त को रेवाड़ी में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी की अध्यक्षता में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक मैराथन करवाई गई। इस मैराथन में अटेली खेल संघर्ष समिति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कांटी, बिहाली, सैदपुर, ताजपुर, राजपुरा, पृथ्वीपुरा, अटेली, धनौंदा और चंदपुरा के 70 खिलाड़ी शामिल थे। मैराथन के दौरान सभी खिलाड़ियों ने अटेली खेल संघर्ष समिति की शर्ट पहन कर दौड़ लगाई एवं "अटेली मांगे खेल सुविधा" के नारों से अपनी मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष बुलंद किया। अटेली की टीम के जोश और डिसिप्लिन की तारीफ भरे मंच से भी करी गई। हमारे द्वारा पहनी गई टी शर्ट ने और हमारे लगाए गए नारों ने सभी का ध्यान हमारी मुहीम की और आकर्षित किया एवम सभी मौजूद हस्तियों में समिति द्वारा संचालित खेल सुविधाओं की मुहीम के प्रति जिज्ञासा उत्तपन करी।
इस मौके पर ललित डाबड़ NIS कोच , सचिन इंजीनियर, इंद्रजीत यादव, तेज प्रकाश, रामनिवास जी पीटीआई, गुरुदयाल जी कोच, मुकेश कुमार, मनोज राव, राहुल खोला, डॉ हरीश, विनय यादव ने मिलकर अटेली खेल संघर्ष समिति की ओर से सभी खिलाडियों के साथ मैराथन मे हिस्सा लिया और अपने अटेली क्षेत्र की सभी खेल सुविधाओं की माँग अंतरराष्ट्रीय स्तर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स स्कूल की माँगो को सांकेतिक प्रदर्शन के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के सामने रखा।
अटेली खेल संघर्ष समिति की टीम ने कहा कि वो चाहते हैं कि सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले करे।

.rao .official

#अटेली_मांगे_खेल_सुविधाएं #अहीरवाल_मांगे_खेल_सुविधाएं ा_हक_मांगते_नहीं_किसी_से_भीख_मांगते

मुद्दा ऐसा उठाओ की सभी राजनेता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इलाके की माँग के लिए एक मंच पर आ जाए।अभी तक जो जो मुद्दा अहिरवाल...
06/08/2024

मुद्दा ऐसा उठाओ की सभी राजनेता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इलाके की माँग के लिए एक मंच पर आ जाए।
अभी तक जो जो मुद्दा अहिरवाल के कुछ लोगों की माँग थी अब वो हर ज़न की आवाज बन चुका है और उस आवाज को मजबूत किया अहिरवाल के लोगों ने और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक मंच पर इकठ्ठे हुए सभी नेता, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने।
अटेली खेल संघर्ष समिति के सानिध्य में दिये गये एकदिवसीय संकेतिक धरने में आयी अहिरवाल की जनता और नेताओं ने सभी मांगों को जायज बताते हुए कहा कि ये हमारे क्षेत्र का हक है और सरकार से साफ़ साफ़ यहि मांग की कि सरकार विधानसभा चुनाव से पहले इन मांगों को पूरा करने की घोषणा करे।
अटेली खेल संघर्ष समिति इस धरने को सफल बनाने के लिए पूरे क्षेत्र से आयी सरदारी, मातृशक्ति, बच्चे, खिलाड़ी, कोच साहेबान, युवा शक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और नेताओं का दिल की गहराईयों से धन्यवाद और आभार व्यक्त करती है।

#अटेली_मांगे_खेल_सुविधाएं
#अहीरवाल_मांगे_खेल_सुविधाएं
ा_हक_मांगते_नहीं_किसी_से_भीख_मांगते

4 अगस्त रविवार को होने वाले सांकेतिक धरना प्रदर्शन के लिए अटेली खेल संघर्ष समिति की टीम ने अटेली हल्के के गाँव सूजापुर, ...
29/07/2024

4 अगस्त रविवार को होने वाले सांकेतिक धरना प्रदर्शन के लिए अटेली खेल संघर्ष समिति की टीम ने अटेली हल्के के गाँव सूजापुर, चन्दपुरा, गणियार, अटेली, बेगपुर, राजपुरा, पृथ्वीपुरा और तलवाना की ढाणी में जाकर वहाँ के सरपंच साहेबान, युवा शक्ति , मातृशक्ति और समस्त सरदारी से समर्थन प्राप्त किया तथा सभी खेल सुविधाओं की माँग और क्षेत्र के हक की आवाज को सरकार तक पहुंचाने और मजबूत करने के लिए पूरे अहिरवाल क्षेत्र को एक जुट होने की अपील की।
#अटेली_मांगे_खेल_सुविधाएं

.rao

4 अगस्त वार रविवार अटेली गोकलपुर रेस्ट एरिया में समस्त अहिरवाल क्षेत्र अपनी सभी खेल सुविधाओं की मांगों को सरकार के सामने...
29/07/2024

4 अगस्त वार रविवार अटेली गोकलपुर रेस्ट एरिया में समस्त अहिरवाल क्षेत्र अपनी सभी खेल सुविधाओं की मांगों को सरकार के सामने फिर से रखने के लिए एकदिवसीय सांकेतिक धरना देने जा रहा है।

#अटेली_मांगे_खेल_सुविधाएं

घर में बैठे जय जयकार नहीं होती जंग ए मैदान में उतरना होगा अपने हक, मान सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए।
28/07/2024

घर में बैठे जय जयकार नहीं होती जंग ए मैदान में उतरना होगा अपने हक, मान सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए।

13 जुलाई 2024 को अटेली खेल संघर्ष समिति ने फिर से राव इन्द्रजीत सिंह जी के सामने अहिरवाल क्षेत्र की सबसे बड़ी माँग और मु...
15/07/2024

13 जुलाई 2024 को अटेली खेल संघर्ष समिति ने फिर से राव इन्द्रजीत सिंह जी के सामने अहिरवाल क्षेत्र की सबसे बड़ी माँग और मुद्दे को रखा।
राव सहाब बोले 3 महिने मे मंजूरी नहीं मिली तो 5 साल में मैं बनवाऊंगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम और पूरी करवाऊंगा सभी मांगों को।

आज महेंद्रगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह जी को रेवाड़ी स्थित राव तुलाराम चौक पर अटेली खेल संघर्ष समिति के सदस्यों ...
27/04/2024

आज महेंद्रगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह जी को रेवाड़ी स्थित राव तुलाराम चौक पर अटेली खेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने अटेली में खेल स्टेडियम, स्पोर्ट्स स्कूल और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनवाने के लिए अपना मांग पत्र सौंपा।
सभी साथियों से निवेदन है जो भी प्रत्याशी आपके समक्ष आए उनको अहीरवाल की खेल सुविधाए सुधारने के लिए मांग पत्र सौंपे।

आज दिनांक 16 मार्च को अटेली खेल संघर्ष समिति की बैठक दक्षिणी हरियाणा गौरव मंच के कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक में पिछ...
16/03/2024

आज दिनांक 16 मार्च को अटेली खेल संघर्ष समिति की बैठक दक्षिणी हरियाणा गौरव मंच के कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक में पिछले दो महीने में किए गए कार्यों का मूल्यांकन हुआ और आगे की रणनीति में सुधार पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में फैसला लिया गया की ग्राम स्तर और जिला स्तर की टीमों को चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों के सामने खेल सुविधाओं की मांग को उठाने की जिम्मेदारी दी जाएगी और पार्टियों को अपने मैनिफेस्टो में खेल सुविधाओं के सुधार की बात को रखने के लिए बाध्य किया जाएगा। इसी के साथ सचिन इंजीनियर बिहाली द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को सभी के समक्ष पेश किया गया जिस से ये सिद्ध होता है की दक्षिण हरियाणा के साथ खेल सुविधाओं के मामले में विभिन्न सरकारों द्वारा सौतेला बर्ताव किया गया है। समिति ने सर्व सम्मति से फैसला लिया की मुहीम के प्रचार के दौरान क्षेत्रवासियों को बताया जाएगा की कैसे हरियाणा सरकार के बजट में दक्षिण हरियाणा के साथ भेद भाव किया गया और बजट में खेल सुविधाओं के लिए तय की गई राशि को ज्यादातर उत्तरी हरियाणा में ही लगाया जा रहा है। इसी के साथ समिति ने अगली बैठक 24 मार्च को ताजपुर गांव में ब्लॉक लेवल खेल प्रतियोगिता के दौरान करने का निर्णय लिया और उसी दिन क्षेत्र में मुहीम का जन जागरण भी किया जाएगा। इस मौके पर रामनिवास जी पीटीआई, अरुण अध्यापक जी, ललित दाबड़ कांटी, टाइगर सरपंच, राव बहादुर सिंह जी, प्रेमलता जी गनियार,सुरेंद्र लांबा,रवि यादव और विजेश कोच सहाब मौजूद रहे।

#नशा_मुक्त_खेल_युक्त_युवा_क्रांति #अटेली_मांगे_खेल_सुविधाएं #अहीरवाल_मांगे_खेल_सुविधाएं ा_हक_मांगते_नहीं_किसी_से_भीख_मांगते

Address

Rewari

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ateli Khel Sangharsh Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ateli Khel Sangharsh Samiti:

Share

Category