19/05/2026
15 मई 26 को खैरथल-तिजारा एवं औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए वर्चुअल माध्यम से ₹400 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
ये परियोजनाएं न केवल क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगी। हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प के साथ प्रदेश के हर कोने को उन्नति की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर वीसी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी, माननीय केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी, माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी, उपमुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बावरिया जी, Baba Balak Nath जी, Ramhet Singh Yadav जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।