Yashveer Singh Tala

Directions

Yashveer Singh Tala Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yashveer Singh Tala, Social service, Tala Kothi, Rewa.

अपने देश और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध। मेरा उद्देश्य हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान दिलाना है। राजनीति में मेरे कदम, विकास, शिक्षा, और समाज के लिए नए रास्ते बनाने के लिए हैं। साथ चलें, एक बेहतर भविष्य की ओर!"

कल अपने स्कूल के समय के साथी एवं हॉस्टल में साथ पढ़े मित्र शोएब आलम खान के रिसेप्शन समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें शुभक...
26/10/2026

कल अपने स्कूल के समय के साथी एवं हॉस्टल में साथ पढ़े मित्र शोएब आलम खान के रिसेप्शन समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर हमारे छोटे भाई पद्मनाभ, स्वास्थ्य विभाग से श्री संजय सिंह परिहार जी एवं कई चिकित्सकगण उपस्थित रहे। सभी से मिलकर पुरानी यादें ताज़ा हुईं और सुखद समय व्यतीत हुआ।

रीवा 400 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक विजयादशमी की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होने का सौ...
25/10/2026

रीवा 400 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक विजयादशमी की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन रीवा की राजसी विरासत, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत प्रतीक है, जिसे प्रतिवर्ष बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर श्री संजय सिंह जी (बुढ़वा हाउस), दाऊ साहब एवं अन्य गणमान्य जनों के साथ उपस्थित रहकर इस गौरवशाली परंपरा का साक्षी बना।

जय रीवा! जय विंध्य!

— यशवीर सिंह ताला कोठी

आज ग्राम भैंसरहा में श्री रविन्द्र सिंह जी की धर्मपत्नी एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक रामपुर के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह जी क...
21/10/2026

आज ग्राम भैंसरहा में श्री रविन्द्र सिंह जी की धर्मपत्नी एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक रामपुर के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह जी की माताजी के निधन उपरांत तेरहवीं कार्यक्रम में पहुँचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की एवं अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कल ग्राम सिलपरा में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी से भेंट-मुलाकात हुई। इस अवसर पर युवराज श्री दिव्यराज सिं...
21/10/2026

कल ग्राम सिलपरा में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी से भेंट-मुलाकात हुई। इस अवसर पर युवराज श्री दिव्यराज सिंह जी, दाऊ साहब, रवेंद्र सिंह जी दादा, मुनेन्द्र सिंह जी सहित समस्त राजपूत भाई उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। 🙏

ताला के समदरिया चौक में माँ दुर्गा की महाआरती में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ताला की ...
20/10/2026

ताला के समदरिया चौक में माँ दुर्गा की महाआरती में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ताला की पावन धरती से मेरा रिश्ता हमेशा से प्रेम और अपनत्व का रहा है। यहाँ के प्रत्येक समाज के लोगों ने शुरू से ही मुझे जो अपार स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अनमोल है। आप सभी का यह प्रेम और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। 🙏
समस्त ताला वासियों का हृदय से आभार।

🙏 दशहरा एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🚩प्रभु श्रीराम की कृपा से बुराई पर अच्छाई की विजय हो और सभी के जीवन में सुख...
20/10/2026

🙏 दशहरा एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🚩
प्रभु श्रीराम की कृपा से बुराई पर अच्छाई की विजय हो और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

🙏 माटी की महक, संतों का दिव्य आशीर्वाद और अपनों का असीम प्यार! 🙏​कल अपने पारिवारिक  ग्राम जमुना टोला पहुँचने का परम सौभा...
18/10/2026

🙏 माटी की महक, संतों का दिव्य आशीर्वाद और अपनों का असीम प्यार! 🙏
​कल अपने पारिवारिक ग्राम जमुना टोला पहुँचने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहाँ चल रही पावन आध्यात्मिक राम कथा में, परम पूज्य श्री अमित अभय रामदास महाराज जी के ओजस्वी व मधुर वचनों से कथा श्रवण करने का दुर्लभ अवसर मिला। साथ ही, श्री पंडित संतोष माधवाचार्य महाराज जी के सानिध्य में संतों के दर्शन और उनके दिव्य आशीर्वाद से मन पूरी तरह से तृप्त व शांत हो गया।
​इस पावन अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र के सम्मानित सदस्य आदरणीय हरीश कांत त्रिपाठी जी, अमित सिंह जी, अभिनय सिंह बघेल जी तथा क्षेत्र के सभी आदरणीय वरिष्ठजनों और ऊर्जावान युवा साथियों से आत्मीय भेंट हुई।
​जब अपनों के बीच अपनी ही माटी में ऐसा मान-सम्मान और स्नेह मिलता है, तो सचमुच हृदय गदगद हो जाता है। अपनों का यह असीम प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है, जो मुझे सदैव आप सभी के बीच रहकर सेवा करने की प्रेरणा देता है।
​आप सभी का हृदय से आभार! 🙏❤️
​ #जमुनाटोला #ताला #रामकथा #अमित_अभय_रामदास_जी_महाराज #संत_आशीर्वाद #माटी_से_जुड़ाव #जनसेवा #अपना_गाँव #मैहर

कल ग्राम भाईसरहा में श्री रवींद्र सिंह जी की धर्मपत्नी के दुखद निधन के पश्चात उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। ...
16/10/2026

कल ग्राम भाईसरहा में श्री रवींद्र सिंह जी की धर्मपत्नी के दुखद निधन के पश्चात उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दाऊ साहब एवं भाई जी भी साथ रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आज कपूरी में स्वर्गीय श्री गुलाब सिंह जी के निधन के पश्चात उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं श्रद्धांजलि अर्प...
15/10/2026

आज कपूरी में स्वर्गीय श्री गुलाब सिंह जी के निधन के पश्चात उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दाऊ साहब एवं श्री पुष्पेंद्र सिंह जी (भाई जी) भी साथ रहे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आज नागोद (ब्योहारी) में स्व. श्री लाल रवि प्रताप सिंह जी की पुण्यतिथि पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिव...
14/10/2026

आज नागोद (ब्योहारी) में स्व. श्री लाल रवि प्रताप सिंह जी की पुण्यतिथि पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

विंध्य क्षत्रिय एवं क्षत्राणी महासंघ (मध्यप्रदेश) के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल सेवा शिविर के माध्यम से 2,371 पंजीकृत लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। यह आयोजन समाजसेवा, मानवता और जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण है।

इस अवसर पर अरुणेंद्र दादा जी के यहाँ हम सभी का पहुँचना हुआ। हमारे साथ दाऊ साहब, राघवेंद्र दादा, मुनेन्द्र दादा, राजेश भैया, भूपेंद्र भैया, सरकार भैया, भवानी भैया, शिवेंद्र भैया, विजय भैया सहित अनेक राजपूत भाई उपस्थित रहे।

स्व. श्री लाल रवि प्रताप सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके आदर्श एवं सेवा भाव सदैव समाज को प्रेरणा देते रहें

Address

Tala Kothi
Rewa
486001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yashveer Singh Tala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category