13/09/2022
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 8वां राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न
मध्यप्रदेश के युवाओं और छात्रों ने भारी मात्रा में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति
नई दिल्ली-
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ सम्पन्न, इस मौके पर देश भर के कोने कोने से आए हुए सभी पदाधिकारी मौजूद थे, गत 11 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के द्वारा उद्घाटन समारोह एवं राष्ट्रीय महासचिव राजसभा सांसद प्रफुल पटेल के द्वारा अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा एवं राष्ट्रवादी छात्र संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सानिया दुहन के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई, हजारों की संख्या में पूरे भारत के सभी राज्य से कार्यकर्ता मौजूद रहे मध्य प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी मधुकर कुकडे, राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस मध्यप्रदेश के अध्यक्ष ऋषभदेव तिवारी (शेरा), राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश शर्मा , संदीप तिवारी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री श्री प्रवीण बागड़ी, निर्मल दुबे जी, कुलदीप पवार जी के नेतृत्व से 500 से अधिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। मौके पर श्रीलाल सिंह राठौर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे आने वाले सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
Dheeraj Sharma Sonia Doohan