Nagar Palika Nigam Rewa

Directions Website

Nagar Palika Nigam Rewa Official Handle of Nagar Palik Nigam Rewa, Government of Madhya Pradesh

नगर पालिक निगम रीवा के सहायक आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी श्री रामनरेश तिवारी ने जोन क्रमांक 03 में राजस्व वसूली की समीक्षा...
05/10/2026

नगर पालिक निगम रीवा के सहायक आयुक्त एवं राजस्व अधिकारी श्री रामनरेश तिवारी ने जोन क्रमांक 03 में राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने संपत्तिकर की कम वसूली पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रॉपर्टी आईडी की विसंगतियों का शीघ्र सुधार, डिमांड रजिस्टर अपडेट, मोबाइल टॉवर एवं बारात घरों से टैक्स वसूली सुनिश्चित करने को कहा। बड़े बकायादारों पर धारा 173 एवं धारा 174 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।
#रीवा
Collector Rewa MP MyGov Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP

 #सेवा_सेतु_अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत नगर पालिक निगम कार्यालय एवं सभी जोन कार्यालयों में शिविर आयोजित किए गए।...
04/10/2026

#सेवा_सेतु_अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत नगर पालिक निगम कार्यालय एवं सभी जोन कार्यालयों में शिविर आयोजित किए गए। निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय एवं प्रभारी आयुक्त श्री प्रकाश द्विवेदी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न शासकीय योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन के सभी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
#जनकल्याण #रीवा
Collector Rewa Ministry of Housing and Urban Affairs Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh MyGovIndia MP MyGov

 #सेवा_सेतु_अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा के सभी जोन कार्यालयों में शिविर का आयोजन ...
04/10/2026

#सेवा_सेतु_अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा के सभी जोन कार्यालयों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को लोक सेवा गारंटी योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया ।

#जनकल्याण #रीवा
Department of Urban Development & Housing MP PRO Rewa Ministry of Housing and Urban Affairs Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh MyGovIndia MP MyGov

 #सेवा_सेतु_अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानन...
04/10/2026

#सेवा_सेतु_अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल , नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय एवं माननीय अतिथियों द्वारा शासन के विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

#जनकल्याण #रीवा
Ministry of Housing and Urban Affairs Collector Rewa PRO Rewa Department of Urban Development & Housing MP PMO India Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh MyGovIndia MP MyGov

 #सेवा_सेतु_अभियान - "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का श...
04/10/2026

#सेवा_सेतु_अभियान - "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माननीय उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर के दौरान लोक सेवा गारंटी योजना एवं शासन के विभिन्न योजनाओं के आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर श्री वीरेंद्र गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष श्री दीनानाथ वर्मा, पार्षद श्रीमती वंदना सिंह, श्री समीर शुक्ला, श्री अम्बुज रजक, प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, प्रभारी आयुक्त श्री प्रकाश द्विवेदी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

#जनकल्याण #रीवा
Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh PRO Rewa MP MyGov Department of Urban Development & Housing MP

सरकारी योजनाओं का लाभअब आपके नजदीक !सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार के अंतर्गतनगर पालिक निगम, रीवा द्वारा आयोजित किय...
04/10/2026

सरकारी योजनाओं का लाभअब आपके नजदीक !

सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार के अंतर्गत

नगर पालिक निगम, रीवा द्वारा आयोजित किया जा रहा है

मेगा सेवा सेतु शिविर

रीवा
Collector Rewa PRO Rewa Swachh Madhya Pradesh Urban PMO India Ministry of Housing and Urban Affairs Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh MyGovIndia MP MyGov

 #सेवा_सेतु_अभियान —  #सरकार_आपके_द्वार के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 ब...
03/10/2026

#सेवा_सेतु_अभियान — #सरकार_आपके_द्वार के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा सेवा सेतु शिविर आयोजन नगर निगम कार्यालय एवं सभी जोन कार्यालयों में आयोजित होगा। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा राजस्व विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। सभी पात्र नागरिक अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अवश्य लें।

#रीवा CM Madhya Pradesh Ministry of Housing and Urban Affairs Jansampark Madhya Pradesh Collector Rewa MyGovIndia MP MyGov

 #सेवा_सेतु_अभियान —  #सरकार_आपके_द्वार के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 ब...
03/10/2026

#सेवा_सेतु_अभियान — #सरकार_आपके_द्वार के अंतर्गत नगर पालिक निगम रीवा द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा सेवा सेतु शिविर आयोजन नगर निगम कार्यालय एवं सभी जोन कार्यालयों में आयोजित होगा। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा राजस्व विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। सभी पात्र नागरिक अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अवश्य लें।

#रीवा
MyGovIndia Collector Rewa CM Madhya Pradesh Ministry of Housing and Urban Affairs PRO Rewa Jansampark Madhya Pradesh MP MyGov

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रीवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शह...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रीवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवी संस्थाओं एवं सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके निरंतर योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
#स्वच्छता_ही_सेवा
Swachh Bharat Mission Urban Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Survekshan Ministry of Housing and Urban Affairs

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत संचालित “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत नगर पालिक निगम रीवा द्वारा वार्ड क्रमांक ...
02/10/2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत संचालित “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत नगर पालिक निगम रीवा द्वारा वार्ड क्रमांक 36 के कोतवाली घाट पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में वार्ड के पार्षद वरिष्ठ समाजसेवी और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए एवं कोतवाली घाट के आस-पास फैली गंदगी, कचरे और प्लास्टिक को साफ किया।
नगर निगम की वार्डवासियों से अपील है कि वे घाट और आस-पास के क्षेत्रों में कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
#स्वच्छता_ही_सेवा
Swachh Bharat Mission Urban Madhya Pradesh Swachh Bharat Mission, India Swachh Madhya Pradesh Urban Swachh Survekshan Swachh Bharat Mission - Urban Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh

Address

REWA
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Nigam Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share