JDjansampark Rewa

JDjansampark Rewa Official handle of Joint Director of jansampark Rewa, Government of Madhya Pradesh
(1)

07/09/2026

LIVE: Hon’ble Chief Minister Dr. Mohan Yadav participates in the session on ‘Investment Destination: Madhya Pradesh’ at the Dubai World Trade Centre, Dubai.

02/09/2026
02/09/2026

मासिक बैठकों की तिथियाँ तय : कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी विभागवार करेंगे समीक्षा.

अधिकारियों को निर्देशों का समय सीमा में पालन सुनिश्चित करने के निर्देश.
__________________

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मासिक समीक्षा बैठकों की तिथियों का निर्धारण कर दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि बैठक के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी बैठक का एजेण्डा तथा उससे संबंधित जानकारी बैठक से तीन दिवस पूर्व प्रस्तुत करेंगे। नोडल अधिकारी बैठक से संबंधित अन्य अधिकारियों को बैठक की सूचना देंगे। नोडल अधिकारी ही बैठक का कार्यवाही विवरण तीन दिवस में जारी कर आगामी बैठक में उसका पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। बैठकों से संबंधित सभी अधिकारी अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को सुबह 11 बजे से स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी दिन अधोसंरचना विकास की बैठक आयोजित की गई है। इसके लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रथम गुरूवार को सुबह 11 बजे से कृषि तथा उससे जुड़े विभागों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए उप संचालक कृषि को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी दिन दोपहर 12 बजे से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से नगर निगम के कार्यों की समीक्षा होगी। इसके लिए आयुक्त नगर निगम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

दूसरे गुरूवार को सुबह 11 बजे से जनजातीय कार्य तथा पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा होगी। इसके लिए जिला संयोजक ट्राईबल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी दिन दोपहर 12 बजे से सामाजिक न्याय, नि:शक्त जन कल्याण, श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा होगी। इसके लिए संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तीसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी दिन नगरीय विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तृतीय गुरूवार को सुबह 11 बजे से विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला महाप्रबंधक उद्योग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के बाद शिक्षा विभाग की समीक्षा होगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। चौथे बुधवार को सुबह 11 बजे से राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस बैठक के बाद खनिज, परिवहन और आबकारी विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला खनिज अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

#रीवा

02/09/2026
02/09/2026

मध्यप्रदेश के यात्री परिवहन को मिलेगी नई दिशा

‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’

मध्यप्रदेश के मोबिलिटी विजन-2030 की दिशा में होगा महत्वपूर्ण मंथन

अधिक जानकारी के लिए: https://events.eletsonline.com/mpyatriparivahansummit/


02/09/2026

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

SWAYAM पोर्टल पर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

अब 15 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे पंजीयन

अधिक जानकारी हेतु https://swayam.gov.in अथवा SWAYAM App




02/09/2026

Address

शिल्पी प्लाजा के पीछे, कोठी कंपाउंड रीवा मध्य प्रदेश
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Rewa:

Shortcuts

Share