CEO ZILA Panchayat REWA

CEO ZILA Panchayat REWA rs

30/04/2026
30/04/2026

#सफलता_की_कहानी

हृदय रोग उपचार में बड़े केन्द्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा.

अस्पताल में दो बेटियों के दिल को मिली नई धड़कनें.

___________________

सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा विन्ध्य ही नहीं पूरे प्रदेश में हृदय रोगों के उपचार के बड़े केन्द्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। इसमें जटिल हृदय रोगों का लगातार सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। इस क्रम में हृदय रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी और उनके सहयोगियों ने विन्ध्य की दो बेटियों को जटिल आपरेशन करके हृदय रोग से मुक्ति दिलाई। अब इन बेटियों के दिल में नई धड़कन का संचार हो गया है। डॉक्टरों ने तीन वर्षीय बालिका के जन्मजात हृदय रोग का उपचार पीडीए डिवाइस क्लोजर लगाकर किया। यह एक जटिल आपरेशन है। डॉक्टरों ने 22 वर्षीय युवती में भी एएसडी डिवाइस क्लोजर लगाकर अत्याधुनिक कैथलैब तकनीक से सफलतापूर्वक आपरेशन किया। दोनों जटिल आपरेशन बिना ओपेन हार्ट सर्जरी के न्यूनतम इन्वेसिस तकनीक से किए गए, जिससे रोगियों को कम दर्द और कम रक्त स्त्राव हुआ। आपरेशन के बाद दोनो बेटियाँ पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. व्हीडी त्रिपाठी के नेतृत्व में लगातार कई जटिल आपरेशन किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के विशेष प्रयासों से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना के साथ-साथ इसमें लगातार आधुनिकतम मशीनों की स्थापना की जा रही है। जिसके कारण जटिल रोगों का उपचार संभव हो सका है। जो आपरेशन केवल बड़े महानगरों में होते थे उन्हें सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में विन्ध्य क्षेत्र और आसपास के रोगी लाभ उठा रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के लिए मेडिकल कालेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हृदय रोग के जटिल आपरेशन को सफल बनाने में डॉ. अकरम, जय मिश्रा, मनीष, विजय, सोनाली तथा सुधांशु का विशेष योगदान रहा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

#रीवा

30/04/2026

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 5 वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस दिया है। नरवाई में आग लगाने की घटनाओं की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया गया है। नोटिस का तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गंगेव शिवशरण सरल, जवा केके कोल, सिरमौर तथा रीवा बीपी सिंह, त्योंथर टीआर त्रिपाठी और रायपुर कर्चुलियान रामजी पाण्डेय को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में नरवाई जलाने की 153 घटनाएं सेटेलाइट के माध्यम से रिपोर्ट की गई हैं। इनमें शासन के निर्देशों के अनुरूप 48 घंटे की समय सीमा में समुचित कार्यवाही न करने पर नोटिस दिया गया है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

#रीवा

30/04/2026

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग श्रीमती अंजना सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया।

जारी नोटिस के अनुसार 28 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई से अनुपस्थित रहने तथा वीडियो कान्फ्रेंसिंग लिंक से जनसुनवाई में शामिल न होने पर नोटिस दिया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि जनसुनवाई में मत्स्य पालन विभाग का कोई अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित नहीं था जिसके कारण विभागीय आवेदन पत्रों की सुनवाई में बाधा आई। यह कृत्य शासन की उच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम के प्रति घोर लापरवाही प्रकट करता है, जिसके कारण नोटिस दिया गया है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

#रीवा

30/04/2026

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा परिसर में हरित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी पर विचार व्यक्त किए गए। इस दौरान परिसर में पौधारोपण किया गया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Makhanlal Chaturvedi University Rewa Campus

#रीवा

30/04/2026

प्रत्येक अन्नदाता को सम्मान, सुविधा एवं उपज का उचित मूल्य दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के कतरगांव और शाजापुर के ग्राम मकोड़ी के गेहूँ उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

RM: https://tinyurl.com/yvfnmp6p

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026

Address

Zila Panchayat
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CEO ZILA Panchayat REWA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CEO ZILA Panchayat REWA:

Shortcuts

Share