07/04/2023
सुदिशा फाउंडेशन द्वारा निराला नगर बस्ती में हुई आगज़नी के पीड़ितों को पहुँचाई गई मदद
आज दिनाँक 07/04/2023 को सुदिशा फाउंडेशन की टीम के द्वारा गत सप्ताह स्थानीय निराला नगर बस्ती में हुई आगजनी की घटना में प्रभावित हुए 8 घरों के निवासियों को सहायता सामग्री प्रदान की गई।
प्रदान की गई सहायता सामग्री में प्रभावित परिवार को अनाज, वस्त्र, चादरें एवं अन्य आवश्यक सामग्री दी गईं।
सहायता सामग्री प्रमुख रूप से युवा व्यवसायी श्री अक्षय गुप्ता जी एवं श्री हार्दिक प्रणामी जी के सहयोग से एकत्रित की गई।
उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी श्री विद्या वारिधि तिवारी जी, युवा समाजसेवी श्री परमजीत सिंह डंग जी, श्री प्रकाश गुप्ता जी, निशा जयसवाल जी, श्री सुधाकर जयसवाल जी, श्री सत्यम साहू जी, जागृति शुक्ला जी , देवांश शुक्ला जी , प्रमेंद्र सिंह जी, बादल सिंह जी,स्थानीय निवासी एवं सुदिशा फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।
आपका = बंसी लाल साहू