Janardan Mishra : Loksabha Rewa

Janardan Mishra : Loksabha Rewa श्री जनार्दन मिश्रा जी -
माननीय सांसद, लोकसभा क्षेत्र रीवा
(1)

‘वंदे मातरम्’ केवल एक गान नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण का अमर मंत्र है। यह गीत नहीं — भारत की आत्मा का स्पंदन ह...
07/11/2025

‘वंदे मातरम्’ केवल एक गान नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण का अमर मंत्र है। यह गीत नहीं — भारत की आत्मा का स्पंदन है। १५० वर्षों का यह जयघोष हर हृदय में राष्ट्रप्रेम जगाता है।

कल नई दिल्ली में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी वंदे मातरम् के 150 वर्षों को समर्पित वर्षभर के राष्ट्रव्यापी समारोह का शुभारंभ करने जा रहे हैं। समस्त देशवासियों को बधाई।

इसी के अंतर्गत माननीय सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी पद्मधर पार्क, स्टेच्यू चौराहा रीवा में आयोजित स्मरणोत्सव में प्रातः 10:00 बजे सहभागिता करेंगे ।

#रीवा

विकसित रीवा के हौसलों की उड़ान...!!रीवा -दिल्ली-रीवा ATR-72 विमान सेवा की बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री...
06/11/2025

विकसित रीवा के हौसलों की उड़ान...!!

रीवा -दिल्ली-रीवा ATR-72 विमान सेवा की बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu जी, माननीय सांसद रीवा श्री Janardan Mishra जी का आत्मीय अभिनंदन...!!

10 नवंबर से शुरू हो रही यह विमान सेवा रीवा को सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ेगी। कनेक्टिविटी बढ़ने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जनता के जीवन स्तर में सुधार होगा।

#रीवा

06/11/2025
सुख का दाता सब का साथी, शुभ का यह संदेश है।मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक व...
01/11/2025

सुख का दाता सब का साथी, शुभ का यह संदेश है।
मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है।

प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध, भारत का हृदय प्रदेश के रूप में विख्यात, अध्यात्म, विरासत, विविधता और बाबा महाकाल एवं नर्मदा मैया की पुण्यभूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

मैं सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूँ।

Janardan Mishra

01/11/2025

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं...

मध्यप्रदेश की यह 70 वर्षीय यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत् विकास की सुखद यात्रा रही है। यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्‍बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है।

आइए, हम सब एकजुट होकर “विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश” के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। सामूहिक सहभागिता से अपनी मिट्टी को, अपनी मातृभूमि को, अपने प्रदेश को हर क्षेत्र में सबसे आगे रखकर अग्रणी बनाने का यही सही अवसर है‌।

Dr Mohan Yadav Janardan Mishra

16/10/2025

'सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' को अपना आदर्श वाक्य मानकर सदा राष्ट्र सेवा में सेवारत NSG के जवानों को कृतज्ञ प्रणाम एवं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

16/10/2025

'कोई भूखा ना रहे, सभी को भोजन प्राप्त हो' के पावन संकल्पों व प्रयासों को सुदृढ़ करता है विश्व खाद्य दिवस।

उन सभी अन्नदाताओं और श्रमिकों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जो खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए अथक परिश्रम और लगन से संपूर्ण राष्ट्र के पोषण में अहम योगदान देते हैं।

#विश्व_खाद्य_दिवस

Address

Rewa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janardan Mishra : Loksabha Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share