27/12/2025
जय गौ माता 🙏❣️
जय आबूराज 🔱🙏
आज हमारी टीम ( जीवदया फाउंडेशन जीरावल)
को ख़बर मिली कि गांव जीरावल की नदी में
एक नंदी महाराज थे जिनके करीबन 4 दिनों से गर्दन पर किसी प्रकार का घाव लगा हुआ था
जिसके कारण नंदी महाराज के घाव में कीड़े लग गए थे
और काफ़ी खून निकल रहा था।
लेकिन यह नंदी महाराज इतने खतरनाक और बलवान थे कि नंदी महाराज को पकड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि ना मुमकिन लग रहा था
लेकिन हमारी टीम ने भी ठान लिया था कि
नंदी महाराज को सुरक्षित पकड़ कर और सुरक्षित इलाज़ भी करेंगे
जिसकी ख़बर मिलते ही जीवदया फाउंडेशन जीरावल टिम के द्वारा नंदी महाराज को सुरक्षित पकड़ा गया।
नंदी महाराज इतने खतनाक और एग्रेसिव थे कि नंदी महाराज ने हमे मौत का दंगल करवा दिया।
फिर भी हमारी टीम ने जैसे तैसे करके नंदी महाराज को काबू में किया
तभी तुरंत
पशु चिकित्सा 1962 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया गया
करीबन 20 मिनट इंतजार करने के बाद 1962 पशु चिकित्सा की गाड़ी आई और नंदी महाराज का सुरक्षित इलाज़ करवाया गया 🙏
नंदी महाराज का सुरक्षित इलाज़होने के बाद नंदी महाराज को सुरक्षित छोड़ दिया गया
जय गौ माता 🙏❣️
जय आबूराज 🔱🙏
🚩 #गौसेवा_सनातन_धर्म_की_सेवा