BSA Library

BSA Library BSA library is integral part of Banvasi seva Ashram which has been conducted since prev 58 year and securing standerd positive values based books

आज 8 अक्टूबर को वाराणसी में लोकनायक जयप्रकाश स्मृति समारोह गांधी अध्ययन पीठ ,लोक चेतना समिति व साझा संस्कृति मंच वाराणसी...
08/10/2018

आज 8 अक्टूबर को वाराणसी में लोकनायक जयप्रकाश स्मृति समारोह गांधी अध्ययन पीठ ,लोक चेतना समिति व साझा संस्कृति मंच वाराणसी द्वारा आयोजित लोकतंत्र, सामाजिक विषय एवं जन आंदोलन विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें देश के वरिष्ठ गांधीवादी विचारको के साथ बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर ,सोनभद्र की मुखिया शुभा बहन भी शामिल हुई। अन्य सम्मानित वक्ताओं के साथ शुभा बहनजी गांधी, विनोवा व जय प्रकाश जी विचारों को आत्मसात करते हुए समाज को नई दिशा देने के लिऐ सम्मानित हुई। यह हम सब के लिये गौरव की बात है। इससे पहले 26 सितंबर से 4 अक्टूबर को देश के वरिष्ठ सर्वोदयी व गांधीवादी विचारको की एक टीम बंग्लादेश नोआखली गयी थी जिसमें शुभा बहन भी एक सदस्य रही। 15 अगस्त1947 को देश आजादी का जश्न मना रहा था तो उस दिन गांधीजी नोआखली में दंगे के खिलाफ अनशन कर रहे थे। यह एक एतिहासिक यात्रा रहा। 2 अक्टूबर को वहाँ की प्रधानमंत्री ने सभी को सम्मानित किया।

आश्रम के युवाओं द्वारा  गोविन्दपुर में 6 से 17 जून तक डा. रागिणी प्रेम स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।...
17/06/2018

आश्रम के युवाओं द्वारा गोविन्दपुर में 6 से 17 जून तक डा. रागिणी प्रेम स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। गांव की 16 टीम भाग ली। 17 जून को गोविन्दपुर व मुर्धवा के फाईनल मैच खेला गया। मुर्धवा ने टॉस जित के पहले बैटिंग किया और15 ओवर में शानदार 181 रन बनाये BSA SPORT के तरफ से सोनू ने किफायती बॉलिंग किया और 23 रन दे के 2 महत्व पुर्ड विकेट लिए और बैटिंग में BSA की टीम कुछ खास नहीं कर पाए और 110 रन ही बना पाए 4 विकेट पे और मुर्धवा विजेता रहा । आश्रम मंत्री शुभा बहनजी विजेता टीम मुर्धवा को 3500 रूपये व उपविजेता गोविंदपुर को 2500 रुपये का पुरूस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुर्धवा के 113 रन बनाने वाले रजनीश को मैन आफ मैच व गोविन्द पुर के सोनू शर्मा को मैन आफ सीरीज का सम्मान विमल भाई जी के कर कमलो से दिया गया। विमल भाई, कमला राम व प्रदीप जी सभी खिलाडियों व आयोजको को समानित किया। शुभा बहन जी ने सभी आयोजक टीम व मुख्य संरक्षक संदीप सिंह, सरक्षक जगत नारायण विश्व कर्मी, अध्यक्ष नीरज कन्नौजिया व मुख्य युवा आयोजक प्रमोद कुमार को सफल आयोजन की बधाई दी। इसमें कमेंन्ट्रेटर की भूमिका में लालमन गुरू जी व अम्पायर के रूप में आनंद कुमार व जगदीश को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह खेल का आयोजन सभी के सहयोग से सफल रहा। सभी को बधाई। देवनाथ भाई।

07/06/2018
World's First Inventions!👍👍
17/05/2018

World's First Inventions!👍👍

आज 16 मई को  #बनवासी_सेवा_आश्रम_गोविन्दपुर में बच्चों युवाओं को कम्प्यूटर सीखाने के लिए  #कम्प्यूटर_साक्षरता_केन्द्र का ...
16/05/2018

आज 16 मई को #बनवासी_सेवा_आश्रम_गोविन्दपुर में बच्चों युवाओं को कम्प्यूटर सीखाने के लिए #कम्प्यूटर_साक्षरता_केन्द्र का उद्दघाटन हुआ। इस केन्द्र का उद्दघाटन व श्री आश्रय सेठ जी, आडिटर साहब श्री घनश्याम जी दास , शुभा बहनजी, विभा बहन जी, विमल भाई, प्रदीप जी,ने आ0 प्रेमभाई के सामने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत किया। #शुभा_बहन ने अपने विचार में बताया कि आज के समय में कम्प्यूटर की जानकारी आवश्यक होता जा रहा है। कम्प्यूटर सभी लोग सीख सकते है यह कोई हौवा नही है इसके लिये हमें अपने अन्दर के डर दूर भगाना होगा। इस प्रशिक्षण केंद्र को सहयोग देने वाले #इनवारोटेक_दिल्ली, IIT Bombay व #सचिन_जी को विशेष धन्यवाद । आश्रय जी कम्प्यूटर सीखा ने के तरीके को विस्तार से बताया। सभी को जानकर प्रसन्नता होगी कम्प्यूटर सीखा ने का वीणा आश्रम विद्यार्थी #सुभाष_चन्द्र व से अपनी पढाई पूरा कर चुके #प्रदीप_सिह जी ने उठाया है। इस उद्दघाटन कार्यक्रम में आश्रम के 30 विद्यार्थी 20 आश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। इससे पहले आश्रम के 5 कार्यकर्ताओं ने कम्प्यूटर चला ने व पढाने का प्रशिक्षण लिया।
#देवनाथ_भाई।

13/10/2015

BSA LIBRARY ME NAE BOOK "'JANGLY BABA"'

Address

Banvasi Seva Ashram Govindpur
Renukoot

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BSA Library posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category