06/09/2025
सोशल मीडिया का एक फायदा है …..सोशल लाइफ और पर्सनल लाइफ का आपस में मिक्सिंग नही होती …
आप शाम को चिकन मटन खा कर सुबह जीव दया वाले प्रदर्शन में भाग ले सकते हो ,
आप नशा छोड़ो जीवन मोड़ो यात्रा चला कर शाम को चिल्ड कैन से अपना गला तृप्त कर सकते हो ….
आपके घर में 10 -20 रोड़े (भैंसें) बंधे हो और एक आध गाय का बछड़ा भी मुश्किल से हो लेकिन आप गोभक्ति वाली वीडियो क्रांति कर सकते हो ….
घर पर माँ बापू से कभी ना बोलते हो …..लेकिन बड़े बड़े मंच पर ज्ञान पेल सकते हो ….
लोगों के इनबॉक्स में जाकर सुबह शाम मुजरा करके …शाम को मस्त चरित्र संस्कार वाली पोस्ट कर सकते हो …..
नोट :- किसी को मेंशन नही करें अन्यथा मुझे मजबूरन आपका कमेंट हटाना पड़ेगा …..🙏🙏
किसान भोजनालय के सामने वाले बालाजी की जय 🙏🙏