Collector Office Ratlam

Collector Office Ratlam Official Handle of Collector office Ratlam, Government of Madhya Pradesh
(1)

08/05/2026
जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य गणना ...
06/05/2026

जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य गणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणको एवं सुपरवायजर द्वारा 30 मई तक किया जाना है ।कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने ग्राम सेमलिया पहुंच कर फील्ड में चल रहे मकान सूचीकरण कार्य का जायजा लिया ।
निरीक्षण के दौरान प्रगणकों, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं नागरिकों को जनगणना के लिए प्रगणको को सही-सही जानकारी देने के लिए जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे ।
Ujjain Commissioner Census India 2027

भारत सरकार, गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य निदेशालय के आदेश के परिपालन में भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मक...
06/05/2026

भारत सरकार, गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य निदेशालय के आदेश के परिपालन में भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में किया जा रहा है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से संपादित किए जाने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जिले में निरीक्षण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा आज नामली क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं नागरिकों को जनगणना के लिए प्रगणको को सही-सही जानकारी देने के लिए जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे ।
Ujjain Commissioner Census India 2027
Jansampark Madhya Pradesh

कलेरबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन  मूल्य पर गेहूं उपार्जन क...
06/05/2026

कलेरबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है । आज कलेक्टर द्वारा सेवा सहकारी समिति कालूखेडा उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल कांटों का सत्यापन करवाया तथा कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। मॉइश्चर मशीन से गेहूं की नमी की जांच समक्ष मे करवाई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । तौल का सत्यापन करने के लिए गेहूं की बोरियों का वजन करवा कर सत्यापन करवाया। गर्मी की स्थिति को देखते हुए खरीदी केन्द्र पर ठण्डा पेयजल, ओ आर एस के पैकेट, छाया की इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए । किसानों की संख्या को देखते हुए तुलाई कार्य के लिए तौल काटो एवं हम्मालो की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया ।

उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कार्यालय कालूखेडा का भी आकस्मिक निरीक्षण कर समग्र ई केवायसी एवं 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को काम लक्ष्य अनुसार त्वरित गति से करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम जावरा श्री सुनील जयसवाल, सीईओ जनपद श्री रामस्वरूप हंस, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले , तहसीलदार श्री दानगढ सहित संबंधित मैदानी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।
Ujjain Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh

शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जनसुनवाई के ऐसे आवेदन जो ...
05/05/2026

शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जनसुनवाई के ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित है, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया। आज 20 लंबित आवेदनों की सुनवाई की गई।

जनसुनवाई में पटवारियों के विरुद्ध शिकायतें, कलेक्टर ने जारी किए नोटिस

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा की गई अधिक समय से लंबित आवेदनों की सुनवाई में जिले के दो पटवारियों के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हुई । प्राप्त आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर द्वारा संबंधित पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
तहसील पिपलौदा के ग्राम पंचेवा में पदस्थ पटवारी नारायण मोयल के विरुद्ध शासकीय कार्यों में लापरवाही, आवेदक से अभद्र व्यवहार, शिकायतों के बावजूद कार्य में सुधार नहीं करने, गरीब नागरिकों के साथ भेदभाव एवं धमकी देने, शिकायत के निराकरण में विलंब एवं कार्य में रुचि नहीं लेने पर पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
तहसील रतलाम शहर के ग्राम उसरगार में पदस्थ पटवारी संगीता वर्मा द्वारा शासकीय चरागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण को समय पर नहीं रोका गया तथा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण होने पर भी कार्यवाही नहीं किये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
Ujjain Commissioner Jansampark Madhya Pradesh

Address

Ratlam
457001RATLAM,MADHYAPRADESH,

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Ratlam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Ratlam:

Share