INLD Sukhmanpur-Ratia

INLD Sukhmanpur-Ratia INLD

01/09/2019
10/09/2014
09/09/2014
08/09/2014

Referring to the charges raised by activist  and lawyer Prashant Bhushan that many of the main accused in the two high profile cases were frequent visitors at the CBI chief's residence, the court asked him to file a counter-affidavit within a week.

08/09/2014
08/09/2014
प्रदेश में चल रही है इनेलो के पक्ष में लहरआज प्रदेश में इनेलो के पक्ष में लहर चल रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में न...
08/09/2014

प्रदेश में चल रही है इनेलो के पक्ष में लहर
आज प्रदेश में इनेलो के पक्ष में लहर चल रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनेगी। जिस भारतीय जनता पार्टी के पास गांव में एक भी कार्यकर्ता नहीं, वह किस बूते सरकार बनाने की बात करती है और कांग्रेस में मची कलह और भगदड़ किसी से छिपी नहीं है, ऐसी परिस्थितियों में केवल इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिस पर प्रदेशवासियों को भरोसा है और इसी भरोसे की ताकत पर इनेलो सत्तारूढ़ होगी। यह बात शनिवार को ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने रानिया हलके के अपने तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव किराडक़ोट में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि जिस प्रकार उन्होंने एकजुट होकर संसदीय चुनावों में इनेलो को विजयी दिलाई, उसी तरीके से इस बार भी विधानसभा चुनावों में रानियां के इनेलो उम्मीदवार रामचंद्र कंबोज को रिकॉर्ड मतों से विजय दिलाएं।
इनेलो विधायक ने कहा कि इस बार इनेलो केवल विधायक पद के लिए नहीं बल्कि मुख्यमंत्री पद के लिए जनता के बीच है, इसलिए यदि लोग स्थानीय उम्मीदवार को अपना विधायक बनाएंगे तो निश्चित तौर पर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान कई छलिया किस्म के लोग भी धनबल के सहारे आपके बीच आएंगे और धार्मिक स्थानों में आर्थिक सहायता के नाम पर गुमराह करने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों को गुमराह करने वाले ऐसे छलिया किस्म के लोगों से सावधान होना होगा क्योंकि उनके काले कारनामे किसी से छिपे नहीं हैं जिन्होंने अपने गलत कार्यों से समूचे सिरसा व प्रदेश को देशभर में बदनाम किया। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से आगामी 25 सितंबर को जींद में प्रस्तावित चौधरी देवीलाल के शताबदी जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों को भी शामिल होने का न्यौता दिया ताकि वे अपने जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो नेता चौधरी अभय चौटाला ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सभी वर्गों को उनकी जायज मांगों के बदले लाठी गोली से दबाने का प्रयास किया है और उसकी दमनकारी व कर्मचारी विरोधी नीति का ही परिणाम है कि आज समूचे प्रदेश में हरियाणा रोडवेज कर्मी चक्का जाम करने पर आमादा हैं। उन्होंने कर्मचारी वर्ग से आह्वान किया कि वे मिलकर इनेलो को समर्थन दें ताकि सत्ता प्राप्ति के बाद कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देकर उन्हें तमाम सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने कहा कि जींद में आयोजित होने वाले चौधरी देवीलाल सम्मान समारोह में देशभर की तमाम राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता आमंत्रित किए जाएंगे, जो उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। नेताओं के अलावा प्रदेशभर से लाखों लोग भी अपने जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने गांव बुढाभाणा, मल्लेवाला, नेजाडेला, बुर्जभंगु, बनसुधार, चामल, ख्योवाली, झोरडऩाली, ढाणी बंगी, धोतड़, सुल्तानपुरिया, नानूआना, मंगालिया, फतेहपुरिया, महम्मदपुरिया, बालासर, नाईवाला व भडोल्यांवाली आदि गांवों में भी ग्रामीणों को इनेलो प्रत्याशी रामचंद्र कंबोज को विजयी बनाने का आह्वान किया।

08/09/2014
दोस्तों पिछली बार की तरह फिर दोबारा इस चैनल ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया हैआपको शायद ध्यान न हो पिछली बार केंद्र में ...
09/08/2014

दोस्तों पिछली बार की तरह फिर दोबारा इस चैनल ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है

आपको शायद ध्यान न हो पिछली बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो इस चैनल ने कांग्रेस की सरकार को खुश करने के लिए कांग्रेस को उस समय हरियाणा में चुनाव से एन पहले 65 सीटें दी थी और इनेलो को 13 सीटें दी थी लेकिन जैसे ही चुनाव का रिजल्ट आया इस चैनल के झूठ का पर्दाफाश हो गया और कांग्रेस 40 सीटों पर आ गई और इनेलो 32 सीट ले गई

इस बार भी सी चैनल ने केंद्र की बीजेपी सरकार को खुश करने के लिए एक नया हथकंडा अपनाया ,और हरियाणा में पांचवे नंबर की पार्टी बीजेपी को हजका के साथ 56 सीटें दी और अकेले बीजेपी को 46 सीटें दे दी

लेकिन इस चैनल का झूठ जब पकड़ा गया जब बीजेपी के ही सहयोगी पार्टी के हजका नेता धर्मपाल मलिक ने कहा की जब हरियाणा में बीजेपी हजका का 45-45 सीट पर गठबंधन है तो बीजेपी कैसे 46 सीटें जीत सकती है इस पर एंकर के हाथ पाँव फूल गए और वह बात को घुमाने लगा

लेकिन हरियाणा की जनता ने इस चैनल का झूठ पकड़ लिया,ये चैनल वाले शायद भूल गए की ये दिल्ली,महाराष्ट्र नहीं हरियाणा है यहाँ पर लोगो को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता

Address

Sukhmanpur
Ratia
125051

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when INLD Sukhmanpur-Ratia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share