Aam Aadmi party, churu

Aam Aadmi party, churu JOIN AAP
Contact. Mo. No. - 9001464819

24/04/2014
24/04/2014
18/03/2014

कॉर्पोरेट घरानों के सामने मीडिया किस तरह नाक रगडती है इस बात का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि टाटा ट्रस्ट ने चैरिटी के नाम पर 3000 करोड़ का घोटाला कर डाला, जो CAG की रिपोर्ट से खुलाशा हुआ है, मगर कोई भी मीडिया हाउस इस खबर को चलाने के लिए तैयार नहीं है!

और सबसे बड़ी बात, एक दुसरे को अपना धुरविरोधी कहने वाले बीजेपी और कांग्रेस भी इतनी बड़ी लूट के खिलाफ अपना मुह और आँखे बंद किये हुए है, क्युकी इसी टाटा ने बीजेपी को 6.82 करोड़ और कांग्रेस को 9.96 करोड़ का डोनेशन दिया है!

अब सवाल ये उठता है की देश में जो कॉर्पोरेट लूट हो रही है, अगर ये राजनीतिक पार्टियाँ उसका विरोध नहीं कर रही, उनसे चंदा ले रही है तो क्या बीजेपी और कांग्रेस इस लूट में शामिल नहीं है? क्या देश की जल, जंगल और ज़मीन को लुटवाने में बीजेपी और कांग्रेस का हाथ नहीं है?

ज़रा सोचिये.....

04/01/2014

साथियों दिनांक 05/01/2014 को 11:45 बजे सवाई बास पंचायत भवन, सरदारशहर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता समेलन का आयोजन किया जा रहा है जो लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ाना चाहते है वो जरुर पधारें| धन्यवाद |
संपर्क न.- 9001464819

30/12/2013

योगेंद्र यादव होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार: कुमार विश्वास
नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की नजर अब हरियाणा विधानसभा चुनाव पर है, जहां पार्टी अपने विचारक योगेंद्र यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाएगी. पार्टी नेता कुमार विश्वास ने यह जानकारी दी. विश्वास खुद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विश्वास (45) ने अमेठी में मुकाबला त्रिकोणीय करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी वहां से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है.

विश्वास ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की जीत के बाद आप की नजर अब अगले वर्ष होने जा रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव और उसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है.

विश्वास ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "आप ने हरियाणा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योगेंद्र यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में होंगे."

विश्वास के मुताबिक राजनीति विज्ञानी योगेंद्र यादव ने हरियाणा के पार्टी के कार्यकताओं की बैठक शुरू कर दी है. यादव आप की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य हैं.

विश्वास ने कहा, "यादवजी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ बैठकें शुरू कर दी है. हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी को वैसी ही सफलता मिलेगी जैसी दिल्ली में मिली है."

विश्वास ने अपनी योजना का खुलासा करते हुए कहा, "मैं राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में चुनाव लड़ूंगा और नरेंद्र मोदी को वहां से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं."

नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में पार्टी ने जनसभा और रैली का आयोजन शुरू कर दिया है.

अब तक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी ने अमेठी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है. वर्तमान में सोनिया गांधी के पुत्र और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस सीट से सांसद हैं.

जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए विश्वास ने कहा, "हम देश में वंशवाद की राजनीति खात्म करना चाहते हैं. हम सभी लोगों से आह्वान करते हैं कि वे इस संस्कृति को खत्म करने के लिए आगे आएं."

वसुंधरा में अपने आवास पर आईएएनएस से बातचीत में विश्वास ने कहा, "राहुल गांधी के मुकाबले मैं एक आम आदमी हूं. लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं चुनाव जीतूंगा क्योंकि आम लोग हमारे साथ हैं. अगर राहुल गांधी अपनी सीट बदलते हैं तो मैं भी उसी सीट से चुनाव लड़ूंगा."

विश्वास ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

विश्वास की दो बेटियां हैं -अग्रिता और कुहू- जो 10वीं और छठी कक्षा में पढ़ती हैं. उनकी पत्नी मंजू शर्मा राजस्थान के एक कॉलेज में अध्यापक हैं. उनके 76 वर्षीय पिता सी.पी. शर्मा और मां रमा शर्मा गाजियाबाद में रहते हैं.

Like · ·

18/12/2013

लोकपाल पास हो गया ,
काफी चर्चा हो रही है ,अब आम आदमी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं रही ,
मैं भी सोच रहा हूँ ,लोकपाल पास हो गया, अब मुझे आम आदमी पार्टी छोड़ देनी चाहिए ,
इस सोच में ही मैं घर से निकला , मेरा पैर एक खड्डे में जा गिरा सड़क टूटी हुई थी ,नाली का गन्दा पानी उस में पड़ रहा था ,
मैं आगे बड़ा स्कूल के बाहर कुछ बच्चे बैठे बात कर रहे थे कब बदलेगी स्कूल की दशा ,
थोड़ी और आगे एक सरकारी राशन की दुकान पर शौर हो रहा था ,
लोग कह रहे थे ये डिप्पू वाला पुरा राशन नहीं देता ,
मैं सुन कर आगे बड़ गया , आगे सरकारी अस्पताल बंद पड़ा था ,
मैं चलता रहा, पुलिस चोंकी से कुछ लोग बाहर आ रहे थे बिचारे दुखी थे कोई उनकी FIR लिखने को तैयार नहीं था ,
मैं बापिस घर की तरफ चल पड़ा और फैंसला किया मैं आम आदमी पार्टी कैसे छोड़ सकता हूँ ,
अभी बहुत काम बाकि है ,
अभी बदला ही क्या है ,
इस लोकपाल में मेरे लिए है ही क्या ,जय हिन्द

Address

Chainpura
Ratangarh
331504

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi party, churu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share