06/08/2026
⚫ श्रावणी मेला झारखंड में, लेकिन स्पेशल ट्रेनें सिर्फ बिहार के लिए क्यों?
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में आयोजित होता है। हर वर्ष पूर्व मध्य रेलवे (ECR) और पूर्व रेलवे (ER) इस अवसर पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाते हैं, लेकिन हर साल इन दोनों जोनो से झारखंड के लिए ट्रेनें नहीं निकलती।
झारखंड की उपेक्षा अब हाजीपुर और कोलकाता में बैठें सेठों की आदत बन गई है, और याद रहे लगातार उपेक्षा अब झारखंड का अपमान बन चुकी है। जब हाजीपुर और कोलकाता में बैठे अधिकारियों को बिहार और बंगाल में यात्री सुविधाओं पर सोचने में कोई दिक्कत नहीं होती तो फिर झारखंड जिसके बदौलत दोनों जोन टिकी हुई है उसकी इतनी अनदेखी क्यों ?
झारखंड के यात्रियों की मांग है कि राज्य के भीतर से भी पर्याप्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँ। यदि ऐसा नहीं हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है और इसका जवाब रेलवे प्रशासन को देना चाहिए।
यदि वास्तव में धनबाद मंडल रेलवे की आय में बड़ा योगदान देता है, तो झारखंड के यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी क्यों?
हमारी मांगें:
• झारखंड के विभिन्न शहरों से देवघर के लिए पर्याप्त श्रावणी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँ।
• झारखंड के साथ रेल सेवाओं में समान और न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाए।
• रेलवे मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करे।
झारखंड के 14 सांसदों में से 9 सांसद सत्ता पक्ष की है, बात बात पर हिंदू आस्था जिन सांसदों की आहत हो जाती है उनका हृदय झारखंड के श्रद्धालुओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ क्यों नहीं तड़प रही ?
जब आपके राज्य के श्रद्धालुओं को पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिल रही, तो आपकी आवाज़ कहाँ है? जनता जवाब चाहती है।
यदि हमारी जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी की गई, तो झारखंड के लोग संविधान और लोकतंत्र के दायरे में शांतिपूर्ण जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
"झारखंड का सम्मान चाहिए, रेल व्यवस्था में समान अधिकार चाहिए!"
Ministry of Railways, Government of India East Central Railway Dhanbad Division Ashwini Vaishnaw Eastern Railway Headquarter Hemant Soren BJP Jharkhand Jharkhand Rail Users Jharkhand Tourism