11/11/2025
एतिहासिक कार्य रविदास समाज की पारिवारिक सूची सह जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ
***********************
झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक कुमार रवि जी के नेतृत्व में महासभा के प्रतिनिधिगण के साथ रविदास समाज की पारिवारिक सूची सह जनगणना का शुभारंभ रांची जिला से किया गया ।
रांची जिला अंतर्गत नया टोली पंचायत में रहने वाले परिवार से महासभा सदस्य मिलकर सभी का पारिवारिक सूची सह जनगणना फ्रॉम को भरने का काम किया ।
जनगणना कार्य का नयातोली पंचायत के सभी सदस्यों ने स्वागत किया और सभी ने अपना भरपूर सहयोग महासभा को दिया। आनेवाले समय में रांची जिला अंतर्गत सभी टोल के साथ साथ रांची जिला में निवास करने वाले सभी रविदास परिवार को जनगणना के शामिल किया जाएगा ।
इसके बाद जनगणना अभियान को पुरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
अतः आप सभी सदस्यगण इस अति महत्वपूर्ण कार्य में अपना अपना सहयोग देने का कष्ट करे साथ ही सभी से आग्रह है कि कोई भी रविदास परिवार जनगणना से बाहर नहीं रह सके इसके लिए आप सभी महासभा का सहयोग करे।
पारिवारिक सूची सह जनगणना अभियान में प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार रवि जी ,उपाध्यक्ष राजेश राम जी, महासचिव दीपक राम जी, महासचिव प्रदीप रवि जी, सलाहकार उमेश राम जी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार जी, चौधरी नया टोली जगदीश राम जी, अमरदीप राम जी ,कांटा टोली से संदीप राम जी , लखन राम जी,धानो राम जी, सहित नया टोली पंचायत के सदस्यगण सम्मिलित रहे।
प्रदीप रवि
महासचिव
झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा, रांची, झारखंड।
रविदास समाज रांची
#रविदास #रविदासमाज