झारखंड मुस्लिम मंच

झारखंड मुस्लिम मंच Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from झारखंड मुस्लिम मंच, Social service, Ranchi.

ठेठ झारखण्डी, झारखण्डी छात्रों के आवाज़, मुस्लिम मशलो के जानकर Shamim Ali S Ali साहब को यौमे पैदाइश की पुरखुलुश मुबारकबाद...
08/06/2026

ठेठ झारखण्डी, झारखण्डी छात्रों के आवाज़, मुस्लिम मशलो के जानकर Shamim Ali S Ali साहब को यौमे पैदाइश की पुरखुलुश मुबारकबाद 🍰🍰🍰🌹 अल्लाह आपके उम्र में बरकत अता करे।

अगर झारखण्ड में कोई मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्त्ता राजयसभा या विधायिका के पद पे जाने का असली हक़दार है तो शमीम अली ही है।

रियाजुद्दीन को आप जानते है? नहीं जानते होंगे। दिल्ली जहाँ की सभ्रांत जनता मुल्लों को टाईट रखने के लिए भाजपा के खेमे में ...
04/06/2026

रियाजुद्दीन को आप जानते है?
नहीं जानते होंगे। दिल्ली जहाँ की सभ्रांत जनता मुल्लों को टाईट रखने के लिए भाजपा के खेमे में बैठकर अपने ही दुकान मकान पर बुलडोजर चलवाकर डांस किया करती है।

उसी दिल्ली में एक होटल में आग लगती है, आग से बचने के लिए फंसे लोगो के पास सिर्फ छत से कूदने का ही आप्शन बचता दीखता है, मगर यह तो मौत को चुनने का तरीका ही था।

ऐसे में रियाजुद्दीन जैसे मुल्ले ने यह नहीं सोंचा कि जिन गद्दों को उसे बेचकर कुछ पैसे कमाने हैं, वे गद्दे जो उसकी पूंजी हो सकता है वे गद्दे उसने कर्ज से ही लिए हो, उसी टाईट हो चुके मुल्लों की दुनिया के रियाजुद्दीन बिना यह सोंचे कि आग में फंसे लोगों का धर्म क्या है, अपनी पूंजी गद्दों को होटल के बाहर बिछा देता है जिस पर कूद कर लोगों ने अपनी जान बचा ली।

अखबारों ने अपने शीर्षक में लिखा ..स्थानीय लोगो ने मदद की, रियाजुद्दीन का नाम लिखने में भी अखबारों को शर्म आने लगी। मगर आप रियाजुद्दीन का आभार प्रकट करने में शर्म न करे।

28/05/2026

तमाम मुसलमानों को ईद उल अजहा की पुरखुलुश मुबारकबाद
अल्लाह आप तमाम लोगों के गुनाहों को बक्स दे,,,अमन शांति मुहब्बत भाईचारा बनी रहे।

माशाअल्लाह ये बहन ज़ोहर रेगेव हैं, जो 54 साल पहले फ़िलिस्तीन में एक यहूदी खानदान में पैदा हुईं और “इज़राइली” नागरिक थीं।...
25/05/2026

माशाअल्लाह ये बहन ज़ोहर रेगेव हैं, जो 54 साल पहले फ़िलिस्तीन में एक यहूदी खानदान में पैदा हुईं और “इज़राइली” नागरिक थीं। लेकिन उन्होंने उस मुल्क को छोड़ दिया, इस्लाम क़ुबूल किया और फ़िलिस्तीन में अपने भाई-बहनों की आवाज़ बन गईं। वह ग़ज़्ज़ा की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिशों में भी शामिल रहीं।

हाल ही में “फ़्रीडम फ़्लोटिला” में हिस्सा लेने के दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। इस मिशन में शामिल ज़्यादातर एक्टिविस्ट्स को रिहा कर दिया गया, लेकिन ज़ोहर अब भी हिरासत में हैं।

कितना अज़ीम है यह दीन-ए-इस्लाम…
जिसने इस औरत के इस्लाम क़ुबूल करते ही उसे हमारी बहन बना दिया।
अब उसकी रिहाई के लिए हम दुआ करते हैं, अल्लाह इस बहन को रिहाई नसीब फरमाए ❤️🤲

19/05/2026

किसी को कोई अधिकार नहीं है रोड जाम करने का
लेकिन योगी हिंदू भाईयों के त्यौहार पर बोलने का भी लगता अधिकार नहीं है सिर्फ मुस्लिमों के पर्व त्यौहार पर बोलना है।

16/05/2026

स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे हैं कि “मुस्लिम समाज के लोग पूरी ईमानदारी से SP को वोट देते हैं, लेकिन जब भी मुस्लिम समाज पर अत्याचार हुआ, मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोज़र चला, यहाँ तक कि आज़म खान जैसे बड़े नेता जेल गए, उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे गये, क्या SP मुस्लिम समाज के साथ कभी खड़ी हुई?

विडंबना ये है कि उसके स्वजातीय लोग योगी के साथ खड़े मिलते हैं और मुसलमानो के विरुद्ध में दिख रहें हैं। उसके जाति को अखिलेश यादव को नहीं बचाना है और जुम्मन सब फ़िदा हो जाते हैं इसबार संभल कर वोट करें।

#नोट याद रखो राजनीति में हिस्सेदारी ही अपनी पहचान होती हैं राजनीति में हिस्सेदारी नहीं तो क्या होता है आजादी से आज तक देख लो

15/05/2026

पुलिस वालों के साथ मिलकर पत्थर चलाते
यूपी हापुड़ में हुए विवाद का वीडियो है अब समझिये क्यों नहीं इनलोगों का हौसला बढ़ा रहेगा। संप्रदाय विशेष के खिलाफ पुलिस भी सहयोग में रहती है अगर सहयोग में नहीं रहती तो ये पत्थर चलाने वालों को रोकते एंव करवाई करते। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

झण्डा देख समझ जाईये ये क्या चाहते हैं। देश में होते रहे दंगा ये रहेंगे चंगा।

बेचारा मुसलमान परेशान है कि मोदी और भाजपा को कैसे हराया जाए!उधर सुवेंदु अधिकारी जो कल तक टीएमसी में होते थे वो अब भाजपा ...
09/05/2026

बेचारा मुसलमान परेशान है कि मोदी और भाजपा को कैसे हराया जाए!

उधर सुवेंदु अधिकारी जो कल तक टीएमसी में होते थे वो अब भाजपा की तरफ से बंगाल के मुख्यमंत्री बनने जा रहे है।

ज्ञात रहे महोदय के पिता शिशिर अधिकारी कांग्रेस की UPA सरकार में मंत्री थे और बेटा सीधा भाजपा से सीएम! एक एक करके एंटी बीजेपी लोग जो दूसरे पार्टी से आये हैं सत्ता हथिया रहें हैं।

सब अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए सब करने को तैयार है बस बेचारा मुसलमान भाजपा हराने के नाम पर अकेले पगडंडी पकड़े चला जा रहा है!




08/05/2026

हुमायूं कबीर के चेहरे की ख़ुशी बता रहा है कि ये अपने मकसद में कामयाब हो गये। इसके बदौलत बंगाल में हिन्दू मुस्लिम मन्दिर मस्जिद का मुद्दा जोर पकड़ा। ये भी चुनाव आयोग की कृपा से दो सीट से जीत गये। जबकि सबसे अधिक गाली यही सुन रहा था।

इसको कोई बीजेपी के आदमी क्यों नहीं कूट रहा है इसको कूटना चाहिए। ED CBI इसके पीछे लगाना चाहिए।

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when झारखंड मुस्लिम मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category